ब्रेकिंग
बक्सर में नवरात्रि के दौरान खुले में मांस-मछली की बिक्री पर रोक की मांग, विश्वामित्र सेना ने SDO को सौंपा पत्र✦चुनाव आयोग के खिलाफ INDIA गठबंधन का हल्लाबोल, 2-8 अक्टूबर तक जिला स्तर पर लोकतंत्र बचाओ मार्च✦Deepak Kumar IAS : CM के प्रधान सचिव पद से हटाए गए IAS दीपक कुमार, अब मिली नई जिम्मेदारी ✦बिहार के दूसरे रोपवे के लिए लंबा हुआ इंतजार, अब पुराने तरीके से नहीं होगा निर्माण; जानिए क्या रही वजह✦Bihar Flood : मुजफ्फरपुर में बाढ़ के बीच बड़ा नाव हादसा, रेस्क्यू करने निकली नाव पलटी; 2 बच्चों की डूबकर मौत✦बक्सर में नवरात्रि के दौरान खुले में मांस-मछली की बिक्री पर रोक की मांग, विश्वामित्र सेना ने SDO को सौंपा पत्र✦चुनाव आयोग के खिलाफ INDIA गठबंधन का हल्लाबोल, 2-8 अक्टूबर तक जिला स्तर पर लोकतंत्र बचाओ मार्च✦Deepak Kumar IAS : CM के प्रधान सचिव पद से हटाए गए IAS दीपक कुमार, अब मिली नई जिम्मेदारी ✦बिहार के दूसरे रोपवे के लिए लंबा हुआ इंतजार, अब पुराने तरीके से नहीं होगा निर्माण; जानिए क्या रही वजह✦Bihar Flood : मुजफ्फरपुर में बाढ़ के बीच बड़ा नाव हादसा, रेस्क्यू करने निकली नाव पलटी; 2 बच्चों की डूबकर मौत

पटना के अपार्टमेंट में शराब बरामद करने गई थी पुलिस, मिल गई नकली नोट छापने वाली मशीन, दो गिरफ्तार

PATNA: पटना से खबर आ रही है जहां राजधानी के सबसे पॉश इलाका से जाली नोटों का जखीरा बरामद हुआ है. वही पुलिस ने छापेमारी के दौरान दो लोगों को गिरफ्तार किया है. साथ ही प्रिंटर भी

पटना के अपार्टमेंट में शराब बरामद करने गई थी पुलिस, मिल गई नकली नोट छापने वाली मशीन, दो गिरफ्तार
Aprajita  Shila
Aprajita Shila
2 मिनट

PATNA: पटना से खबर आ रही है जहां राजधानी के सबसे पॉश इलाका से जाली नोटों का जखीरा बरामद हुआ है. वही पुलिस ने छापेमारी के दौरान दो लोगों को गिरफ्तार किया है. साथ ही प्रिंटर भी जब्त किया गया है. पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है.


यह घटना बिहार की राजधानी पटना के बोरिंग रोड के राजा राम अपार्टमेंट की है. जहां इलाके में जाली नोटों का धंधा फल फूल रहा था. पटना के बोरिंग रोड इलाके के SK पूरी पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर राजा राम अपार्टमेंट में दबिश दी. जहां से लगभग 1.5 लाख नकली नोटों का बंडल पुलिस ने पकड़ा है. जिसमें 500, 200 और अन्य नोट का बंडल शामिल है.


छापेमारी करने गए थानाध्यक्ष विधान चंद्र ने बताया कि कमरे में छह लोग मौजूद थे. पुलिस को देख खिड़की तोड़ कर भागने लगे. वहां भागने के दौरान एक आरोपी का पैर टूट गया. इस वजह से वह घायल हो गया. जबकि चार लोग मौके से फरार हो गए, लेकिन दो लोगों को पुलिस दबोच लिया है. वहीं, कमरे की जांच के दौरान नकली नोट का बंडल और अर्धनिर्मित नोट का पेपर समेत भारी मात्रा में शराब की बोतल को बरामद किया गया है. अन्य की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.


टैग्स