ब्रेकिंग
खराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्टखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्ट

पटना हाईकोर्ट में अचानक बजने लगी अधिवक्ताओं के फोन की घंटी, बैंक डिटेल्स लीक होने की आशंका

PATNA: KYC के लिए मैसेज या फोन आ रहे हैं तो सावधान हो जाएं। KYC कराने के नाम पर आपको कॉल या मेसेज आए तो समझ लिजिए कि यह सारा खेल ठगी का है। पटना हाईकोर्ट में वकीलों के बीच उस वक्त

पटना हाईकोर्ट में अचानक बजने लगी अधिवक्ताओं के फोन की घंटी, बैंक डिटेल्स लीक होने की आशंका
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: KYC के लिए मैसेज या फोन आ रहे हैं तो सावधान हो जाएं। KYC कराने के नाम पर आपको कॉल या मेसेज आए तो समझ लिजिए कि यह सारा खेल ठगी का है। पटना हाईकोर्ट में वकीलों के बीच उस वक्त हड़कंप मच गया जब एसबीआई की शाखा से कथित तौर पर बैंक अकाउंट की डिटेल्स लीक होने से बात सामने आई। 


वकीलों का कहना था कि केवाईसी के लिए अनजान नंबर से फोन आया था। इस दौरान उनकी पर्सनल इनफार्मेशन मांगी गयी थी। जबकि फोन करने वाले शख्स के पास पहले से ही पूरी जानकारी मौजूद थी। इसी बात को लेकर पटना हाईकोर्ट के अधिवक्ता परेशान हैं।   


दरअसल पटना हाईकोर्ट कैंपस स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की शाखा से बैंक अकाउंट का डाटा लीक होने से आमलोग भी खासे परेशान हैं। पटना हाईकोर्ट के एक अधिवक्ता ने बताया कि 8895445205 नंबर से उन्हें फोन किया गया था। फोन करने वाला शख्स केवाईसी के लिए पर्सनल जानकारी मांग रहा था। लेकिन जब उन्होंने जानकारी देने से इनकार कर दिया तब गुस्से में आकर उसने कॉल को काट दिया। उसके पास पहले से ही उनकी पूरी कुंडली मौजूद थी।  


इसे साइबर क्राइम बताते हुए अधिवक्ता मामले पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। इस मामले की शिकायत साइबर सेल से भी की गयी है। कई अधिवक्ता इसमें बैंक के कर्मचारियों की मिलीभगत की बात कह रहे हैं। ऐसे में मामले की जांच के बाद ही सही कारणों का पता चल पाएगा। इसकी जांच कर शीघ्र कार्रवाई किए जाने की मांग खाताधारकों की ओर से भी की जा रही है। 






इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें