ब्रेकिंग
30 लाख कैश और 10 लाख के गहने, 14 जमीन-मकानों के दस्तावेज; प्रखंड प्रमुख अफजल आलम पर EOU का शिकंजा✦प्रेमी के इश्क में अंधी हुई पत्नी, पति की हत्या की रच डाली साजिश; प्रेमी संग पुलिस ने दोनों को दबोचा✦गांजा पीने से मना करने पर पिता को मारी गोली, पिस्टल के बट से बेटे का फोड़ा सिर, गुस्साए ग्रामीणों ने किया सड़क जाम हंगामा ✦पटना DTO ने ई-चालान पेंडिंग रहने के बाद भी झारखंड के लिए दे दिया NOC, 1st Bihar के खुलासे के बाद 'कमिश्नर' ने NIC के अफसर से पूछा 'शो-कॉज', जिला परिवहन पदाधिकारी भी सवालों के घेरे में✦बिहार की ओर तेजी से बढ़ रहा तूफान ‘अकवान’, इन जिलों में मंडरा रहा बड़ा खतरा; IMD ने जारी किया नया अलर्ट✦30 लाख कैश और 10 लाख के गहने, 14 जमीन-मकानों के दस्तावेज; प्रखंड प्रमुख अफजल आलम पर EOU का शिकंजा✦प्रेमी के इश्क में अंधी हुई पत्नी, पति की हत्या की रच डाली साजिश; प्रेमी संग पुलिस ने दोनों को दबोचा✦गांजा पीने से मना करने पर पिता को मारी गोली, पिस्टल के बट से बेटे का फोड़ा सिर, गुस्साए ग्रामीणों ने किया सड़क जाम हंगामा ✦पटना DTO ने ई-चालान पेंडिंग रहने के बाद भी झारखंड के लिए दे दिया NOC, 1st Bihar के खुलासे के बाद 'कमिश्नर' ने NIC के अफसर से पूछा 'शो-कॉज', जिला परिवहन पदाधिकारी भी सवालों के घेरे में✦बिहार की ओर तेजी से बढ़ रहा तूफान ‘अकवान’, इन जिलों में मंडरा रहा बड़ा खतरा; IMD ने जारी किया नया अलर्ट

पटना में 50 लाख की चोरी का खुलासा, गोदाम से सामान उड़ाने वाला आरोपी गिरफ्तार

पटना में गोदाम से 50 लाख रुपये की चोरी के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया। चोरी का सामान और 3 पिकअप वाहन भी बरामद किए गए हैं।

बिहार न्यूज
पुलिस की बड़ी कार्रवाई
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: पटना में चोरी की एक बड़ी वारदात का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। अगमकुआं थाना क्षेत्र में स्थित एक गोदाम से लाखों रुपये के सामान की चोरी के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।


घटना 1 अप्रैल 2026 का है, जब छोटी पहाड़ी इलाके में स्थित एक मार्केटिंग गोदाम के मालिक केदार कुमार अग्रवाल ने शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि जब वह दिन में करीब 12:30 बजे गोदाम पहुंचे तो देखा कि ताला टूटा हुआ है और अंदर रखा कीमती सामान गायब है। जांच में पता चला कि सुबह करीब 10 बजे अज्ञात चोरों ने ताला तोड़कर गोदाम से सामान चोरी कर लिया और पिकअप वाहन में लादकर फरार हो गए। चोरी गए सामान की कीमत लगभग 50 लाख रुपये आंकी गई।


इस संबंध में अगमकुआं थाना में कांड संख्या 350/26 दर्ज कर भारतीय दंड संहिता की धारा 305 के तहत मामला दर्ज किया गया। इसके बाद पुलिस ने तकनीकी और वैज्ञानिक अनुसंधान के आधार पर जांच शुरू की।


जांच के दौरान पुलिस ने चोरी गए सामान की बरामदगी के साथ-साथ घटना में इस्तेमाल किए गए तीन पिकअप वाहनों को जब्त किया। साथ ही, एक आरोपी निहाल कुमार (उम्र 27 वर्ष), निवासी सुगौली बाजार, मोतिहारी को गिरफ्तार किया गया है।


बरामद सामान में बड़ी मात्रा में कॉपर वायर, मोटर, एल्यूमिनियम तार और अन्य इलेक्ट्रिकल उपकरण शामिल हैं। पुलिस का कहना है कि इस वारदात में शामिल अन्य अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। इस सफल कार्रवाई को पटना पुलिस की तत्परता और तकनीकी जांच का परिणाम माना जा रहा है, जिससे शहर में अपराधियों के खिलाफ सख्त संदेश गया है।