ब्रेकिंग
15 साल पुराने केस में लालू यादव पर आरोप गठित, सीवान कोर्ट में हुए पेश; अब शुरू होगा ट्रायल✦BPSC 71वीं में इतने अभ्यर्थियों की किस्मत चमकी! मुख्य परीक्षा का रिजल्ट घोषित, यहां मिलेगा डायरेक्ट लिंक✦झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: JSSC-CGL के मास कैंसिलेशन पर लगी रोक, करीब 2,000 सफल अभ्यर्थियों को मिली बड़ी राहत✦Bihar Education News : शिक्षा विभाग में 34 करोड़ का घोटाला, CK अनिल ने पकड़ा बड़ा खेल; सभी DEO से मांगा गया स्पष्टीकरण ...✦Bihar Police News : पटना एनकाउंटर के बाद बवाल! भीड़ को काबू करने पहुंचे ASP भी घायल, अस्पताल में पथराव और लाठीचार्ज ...✦15 साल पुराने केस में लालू यादव पर आरोप गठित, सीवान कोर्ट में हुए पेश; अब शुरू होगा ट्रायल✦BPSC 71वीं में इतने अभ्यर्थियों की किस्मत चमकी! मुख्य परीक्षा का रिजल्ट घोषित, यहां मिलेगा डायरेक्ट लिंक✦झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: JSSC-CGL के मास कैंसिलेशन पर लगी रोक, करीब 2,000 सफल अभ्यर्थियों को मिली बड़ी राहत✦Bihar Education News : शिक्षा विभाग में 34 करोड़ का घोटाला, CK अनिल ने पकड़ा बड़ा खेल; सभी DEO से मांगा गया स्पष्टीकरण ...✦Bihar Police News : पटना एनकाउंटर के बाद बवाल! भीड़ को काबू करने पहुंचे ASP भी घायल, अस्पताल में पथराव और लाठीचार्ज ...

पटना : फ्लिपकार्ट सेंटर में पिस्टल दिखाकर 12 लाख की डकैती, विरोध करने पर कर्मी को पीटा

PATNA : खबर पटना राजधानी से आ रही है जहां हथियारबंद अपराधियों ने फ्लिप्कार्ट के ऑफिस में लाखों की लूट की वारदात को अंजाम दिया है. जहां नौ नकाबपोश हथियारबंद अपराधियों ने सिर्फ

पटना : फ्लिपकार्ट सेंटर में पिस्टल दिखाकर 12 लाख की डकैती, विरोध करने पर कर्मी को पीटा
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : खबर पटना राजधानी से आ रही है जहां हथियारबंद अपराधियों ने फ्लिप्कार्ट के ऑफिस में लाखों की लूट की वारदात को अंजाम दिया है. जहां नौ नकाबपोश हथियारबंद अपराधियों ने सिर्फ दस मिनट में करीब 12 लाख कैश और अन्य सामान लूट लिए. जब वहां उपस्थित एक कर्मी ने इसका विरोध किया तो अपराधियों ने यूज़ पिस्टल के बट से घायल कर दिया.


घटना दीघा आशियाना रोड पर स्थित फ्लिपकार्ट सेंटर का है. जहां रविवार की रात आठ बजे डकैतों ने धावा बोल दिया. जानकारी के अनुसार 9 नकाबकोश अंदर आए और लाखों की डकैती क्र गए. विरोध करने पर अपराधियों ने सेंटर में मौजूद कर्मी पंकज को पिस्टल की बट से जख्मी कर दिया. सेंटर में लगे सीसीटीवी कैमरे का डीवीआर भी उखाड़ ले गए. कैश, सामान और डीवीआर लेकर सभी अपराधी बाइक से फरार हो गए.


दीघा, राजीव नगर, बुद्धा कालोनी सहित अन्य थानों की पुलिस पहुंची. सिटी एसपी अंबरीष राहुल और SSP भी मौके पर पहुंच छानबीन में जुट गए. जख्मी पंकज को उपचार के लिए भेजा गया है. फ्लिपकार्ट का दीघा आशियाना रोड पर इंस्टाकार्ट सर्विसेज प्राइवेट लि. के नाम से सेंटर है. दीघा थाना से करीब है. रोज रात में सेंटर पर कैश कलेक्शन का मिलान किया जाता है. यहां एक दर्जन से अधिक कर्मी काम बने हैं.


टैग्स