ब्रेकिंग
Bihar MLC Election 2026 : पटना MLC चुनाव में कुर्मी वोट का बड़ा खेल! नीरज की जीत क्यों बनी निशांत की प्रतिष्ठा का सवाल? अनंत सिंह की बगावत ने बढ़ाई सबकी टेंशन✦Bihar Navratri : महाकाली-महालक्ष्मी-महासरस्वती एक साथ विराजमान, बड़ी पटन देवी में नवरात्र की रातों का क्या है रहस्य?✦Bihar News: अनंत सिंह से भिड़े नीरज कुमार, अब गिनाने लगे बूथ के वोट; बोले- हमने तो JDU को जिताया!✦शारदीय नवरात्र आज से शुरू, गज पर सवार होकर आएंगी मां दुर्गा; 10 दिन होगी देवी की आराधना, जानें अष्टमी से दशमी तक का पूरा विधान✦Bihar News: बिहार के अफसर ध्यान दें! बैठक में गायब रहने से 7 दिन पहले देनी होगी सूचना, मुख्य सचिव की सख्त हिदायत✦Bihar MLC Election 2026 : पटना MLC चुनाव में कुर्मी वोट का बड़ा खेल! नीरज की जीत क्यों बनी निशांत की प्रतिष्ठा का सवाल? अनंत सिंह की बगावत ने बढ़ाई सबकी टेंशन✦Bihar Navratri : महाकाली-महालक्ष्मी-महासरस्वती एक साथ विराजमान, बड़ी पटन देवी में नवरात्र की रातों का क्या है रहस्य?✦Bihar News: अनंत सिंह से भिड़े नीरज कुमार, अब गिनाने लगे बूथ के वोट; बोले- हमने तो JDU को जिताया!✦शारदीय नवरात्र आज से शुरू, गज पर सवार होकर आएंगी मां दुर्गा; 10 दिन होगी देवी की आराधना, जानें अष्टमी से दशमी तक का पूरा विधान✦Bihar News: बिहार के अफसर ध्यान दें! बैठक में गायब रहने से 7 दिन पहले देनी होगी सूचना, मुख्य सचिव की सख्त हिदायत

पटना में दहेज के लिए विवाहिता की हत्या: भाभी के साथ पति का अफेयर, बेटी पर भैसूर की गंदी नजर, मृतका के पिता का गंभीर आरोप

पटना के कंकड़बाग में दहेज के लिए विवाहिता की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। परिजनों ने पति और ससुरालवालों पर गंभीर आरोप लगाए हैं, पुलिस जांच में जुटी है।

बिहार न्यूज
पटना में जमीन खरीदकर देने की मांग
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
4 मिनट

PATNA: पटना के कंकड़बाग इलाके में दिल को दहला देने वाली घटना सामने आई है, जिसने एक बार फिर समाज को शर्मशार करने का काम किया है। शादी के 10 साल बाद दहेज की मांग की जा रही थी। पटना में जमीन खरीदकर नहीं देने पर पति और ससुरालवालों ने पीट-पीटकर विवाहिता की हत्या कर दी। यह आरोप मृतका के मायकेवालों ने उसके पति और ससुरालवालों पर लगाया है। इस संबंध में पटना के कंकड़बाग में लिखित शिकायत कर आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने और दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने की मांग मृतका के पिता ने पुलिस से की है। 


उन्होंने बताया कि पटना के कंकड़बाग थाना क्षेत्र के अशोक नगर स्थित रोड नंबर 14 के रहने वाले डॉक्टर के बेटे ने अपनी ही पत्नी की जान ले ली।  अपनी भाभी के साथ चल रहे अवैध संबंध में उसने इस वारदात को अपने घरवालों के साथ मिलकर अंजाम दिया। मृतका के पिता ने बताया कि बेटी पर उसके भैसूर की गंदी नजर थी, वह बेटी से कहता था कि शारीरिक संबंध बनाओं उसके बात हम सब मैनेज कर देंगे। 


मृतका के पिता विरेन्द्र पांडेय का आरोप है कि होमियोपैथी डॉक्टर जोगिंदर उपाध्याय, उनके बेटे विवेक उपाध्याय, बेटी की सास गौरी उपाध्याय,भाभी ब्यूटी उपाध्याय, भैसूर अभिषेक ऋषि ने मिलकर पीट-पीटकर उनकी लक्ष्मी की जान ले ली। मृतका पलव्वी उर्फ लक्ष्मी के पिता का कहना है कि उनकी बेटी की मौत की खबर मृतका के ससुर के साले ने मोबाइल पर दिया था। रात में दामाद ने फोन कर उन्हें भद्दी भद्दी गालियां दी थी और बेटी को जान से मारने की धमकी दी थी। सूचना मिलने पर जब वो बेटी के घर पहुंचे तो देखा कि कमरे में शव बेड पर पड़ा हुआ था। 


इस दौरान घर के सभी सदस्य फरार थे। उन्होंने इसकी जानकारी कंकड़बाग थाने को दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू की। मृतका के पिता अब पुलिस से न्याय की गुहार लगा रहे हैं। बता दें कि मृतका का मायके रोहतास के बड़काडीह में है। पिता ने बताया कि उनकी बेटी पल्लवी उर्फ लक्ष्मी की शादी पटना के कंकड़बाग स्थित अशोक नगर निवासी योगेन्द्र उपाध्याय के बेटे विवेक उपाध्याय के साथ 04-03-2016 को उचित दान दहेज देकर की थी। शादी के दस साल बाद भी पति और ससुरालवालों का लोभ कम नहीं हुआ। 


दो बच्चों की मां बनने के बाद भी पति और ससुरालवाले पटना में जमीन खरीदकर देने की मांग कर रहे थे और लगातार यह धमकी दे रहे थे कि यदि जमीन खरीदकर नहीं दिये तो बेटी को जान से मार देंगे। और दहेज की मांग को लेकर उनकी बेटी को शारीरिक और मानसिक तौर पर प्रताड़ित किया जाता था। यह आरोप मृतका के पिता ने बेटी के पति और ससुरालवालों के ऊपर लगाया है और पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल पुलिस घटना की सभी बिन्दुओं की जांच कर रही है। वही पति और ससुरालवाले मौके से फरार हो गये हैं। जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।