ब्रेकिंग
Bihar MLC Election 2026 : पटना MLC चुनाव में कुर्मी वोट का बड़ा खेल! नीरज की जीत क्यों बनी निशांत की प्रतिष्ठा का सवाल? अनंत सिंह की बगावत ने बढ़ाई सबकी टेंशन✦Bihar Navratri : महाकाली-महालक्ष्मी-महासरस्वती एक साथ विराजमान, बड़ी पटन देवी में नवरात्र की रातों का क्या है रहस्य?✦Bihar News: अनंत सिंह से भिड़े नीरज कुमार, अब गिनाने लगे बूथ के वोट; बोले- हमने तो JDU को जिताया!✦शारदीय नवरात्र आज से शुरू, गज पर सवार होकर आएंगी मां दुर्गा; 10 दिन होगी देवी की आराधना, जानें अष्टमी से दशमी तक का पूरा विधान✦Bihar News: बिहार के अफसर ध्यान दें! बैठक में गायब रहने से 7 दिन पहले देनी होगी सूचना, मुख्य सचिव की सख्त हिदायत✦Bihar MLC Election 2026 : पटना MLC चुनाव में कुर्मी वोट का बड़ा खेल! नीरज की जीत क्यों बनी निशांत की प्रतिष्ठा का सवाल? अनंत सिंह की बगावत ने बढ़ाई सबकी टेंशन✦Bihar Navratri : महाकाली-महालक्ष्मी-महासरस्वती एक साथ विराजमान, बड़ी पटन देवी में नवरात्र की रातों का क्या है रहस्य?✦Bihar News: अनंत सिंह से भिड़े नीरज कुमार, अब गिनाने लगे बूथ के वोट; बोले- हमने तो JDU को जिताया!✦शारदीय नवरात्र आज से शुरू, गज पर सवार होकर आएंगी मां दुर्गा; 10 दिन होगी देवी की आराधना, जानें अष्टमी से दशमी तक का पूरा विधान✦Bihar News: बिहार के अफसर ध्यान दें! बैठक में गायब रहने से 7 दिन पहले देनी होगी सूचना, मुख्य सचिव की सख्त हिदायत

पटना का डॉक्टर निकला आर्म्स स्मगलर: निजी क्लीनिक से हथियारों का जखीरा बरामद, पुलिस ने किया अरेस्ट

Patna Crime News: पटना में पुलिस ने एक डॉक्टर को क्लीनिक की आड़ में अवैध हथियारों की तस्करी करते गिरफ्तार किया है. छापेमारी के दौरान पुलिस ने भारी मात्रा में हथियार और कैश बरामद किया है.

Patna Crime News
© Reporter
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Patna Crime News: पटना के बाढ़ अनुमंजल स्थित बेलछी थाना क्षेत्र के बराह गांव से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां पुलिस ने एक डॉक्टर त्रिपुरारी सिंह को भारी मात्रा में अवैध हथियारों के साथ गिरफ्तार किया है। आरोप है कि उक्त तथाकथित डॉक्टर अपने क्लीनिक की आड़ में इलाज करने के बजाय अवैध हथियारों की सप्लाई का काम कर रहा था।


जानकारी के अनुसार, बेलछी थाना अध्यक्ष नवीन कुमार को गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी कि बराह गांव स्थित एक क्लीनिक में अवैध गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। सूचना के सत्यापन के बाद थाना अध्यक्ष ने पुलिस टीम के साथ क्लीनिक पर छापेमारी की। छापेमारी के दौरान जब परिसर की तलाशी ली गई तो वहां मौजूद हथियारों का जखीरा देखकर पुलिस टीम भी हैरान रह गई।


पुलिस ने मौके से 1 देशी पिस्तौल, एक देसी कट्टा, 2मैगजीन, कुल 15 जिंदा कारतूस 6 पिस्टल कवर तथा करीब सवा लाख रुपये नकद बरामद किए। सभी सामान को जब्त कर लिया गया है। प्रारंभिक जांच में यह आशंका जताई जा रही है कि बरामद नकदी किसी बड़े हथियार की डिलीवरी के बदले प्राप्त की गई थी।


पुलिस के अनुसार, आरोपी डॉक्टर लंबे समय से इस अवैध कारोबार में संलिप्त था और अपने क्लीनिक को हथियारों की डिलीवरी का सुरक्षित ठिकाना बना रखा था। स्थानीय स्तर पर किसी को भी इस गतिविधि की भनक नहीं थी, जिससे यह मामला और भी गंभीर हो गया है। इससे पहले भी अपहरण के मामले में तथाकथित डॉक्टर त्रिपुरारी सिंह जेल जा चुका है।


फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और उसके नेटवर्क का पता लगाने में जुटी हुई है। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि इस अवैध हथियार तस्करी में और कौन-कौन लोग शामिल हैं। पुलिस ने संकेत दिए हैं कि इस मामले में आगे और भी गिरफ्तारियां हो सकती हैं। इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया है और लोग हैरान हैं कि एक डॉक्टर इस तरह के आपराधिक गतिविधियों में लिप्त हो सकता है।

रिपोर्ट- कुंदन किशोर, बाढ़

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता