ब्रेकिंग
बाथरूम में नहाते समय महिला का बनाया वीडियो, वायरल करने की धमकी देकर एक साल तक किया शारीरिक शोषण!कोर्ट में पेशी के दौरान जमुई कांड के आरोपी हरेराम को वकील ने जड़ा थप्पड़, भीड़ से बचाकर पुलिस ने पहुंचाया जेलपटना में पूर्व पार्षद और जन सुराज के कार्यकर्ता अनिल यादव को मारी गोली, अपार्टमेंट में घुसकर अपराधियों ने घटना को दिया अंजाम, अस्पताल में मिलने पहुंचे प्रशांत किशोर बिहार कैबिनेट का बड़ा फैसला: 2 अक्टूबर को बंदियों की रिहाई, शहीद की पत्नी को अनुकंपा पर नौकरी बिहार SI परीक्षा में बड़ा खेल, गया कॉलेज से प्रश्नपत्र की फोटो खींचकर सॉल्वर गैंग को भेजने वाला कर्मचारी गिरफ्तारबाथरूम में नहाते समय महिला का बनाया वीडियो, वायरल करने की धमकी देकर एक साल तक किया शारीरिक शोषण!कोर्ट में पेशी के दौरान जमुई कांड के आरोपी हरेराम को वकील ने जड़ा थप्पड़, भीड़ से बचाकर पुलिस ने पहुंचाया जेलपटना में पूर्व पार्षद और जन सुराज के कार्यकर्ता अनिल यादव को मारी गोली, अपार्टमेंट में घुसकर अपराधियों ने घटना को दिया अंजाम, अस्पताल में मिलने पहुंचे प्रशांत किशोर बिहार कैबिनेट का बड़ा फैसला: 2 अक्टूबर को बंदियों की रिहाई, शहीद की पत्नी को अनुकंपा पर नौकरी बिहार SI परीक्षा में बड़ा खेल, गया कॉलेज से प्रश्नपत्र की फोटो खींचकर सॉल्वर गैंग को भेजने वाला कर्मचारी गिरफ्तार

Patna Crime News: पटना में युवक की गोली मारकर हत्या, पुरानी दुश्मनी बनी वारदात की वजह

Patna Crime News: पटना के कदमकुआं थाना क्षेत्र में पुरानी रंजिश के चलते एक युवक हर्ष कुमार की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने मुख्य आरोपी राहुल कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। वारदात की जड़ें 2019 में हुई एक गोलीबारी की घटना से जुड़ी हैं।

Patna Crime News
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Patna Crime News: राजधानी पटना के कदमकुआं थाना क्षेत्र में एक बार फिर गोलियों की आवाज़ गूंजी। काज़ीपुर स्थित डर्टी वॉटर टैंक परिसर में पुरानी रंजिश को लेकर एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना देर रात करीब 11:40 बजे की है। 


मौके पर पहुंची कदमकुआं थाना पुलिस ने एक युवक को लहूलुहान हालत में पाया। पुलिस ने उसे इलाज के लिए तत्काल पीएमसीएच भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान रामकृष्णानगर थाना क्षेत्र निवासी ध्रुव कुमार के बेटे हर्ष कुमार उर्फ मृत्युंजय कुमार के रूप में हुई है जो कदमकुआं थाना क्षेत्र के लंगरटोली का मूल निवासी था।


पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम कर परिजनों को सौंप दिया है। मामले में मृतक के पिता के बयान पर कदमकुआं थाना में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने तकनीकी जांच और छापेमारी के बाद मुख्य आरोपी राहुल कुमार, पिता दिवालीराम, निवासी काज़ीपुर डोमखाना झोपड़पट्टी, को गिरफ्तार कर लिया है। उसके पास से एक मोबाइल फोन भी बरामद किया गया है। बाकी आरोपियों की तलाश जारी है।


पुलिस सूत्रों के अनुसार, हत्या की जड़ें पुरानी आपसी रंजिश से जुड़ी हैं। वर्ष 2019 में मृतक हर्ष ने राहुल के भाई दाऊलत कुमार को गोली मारी थी, जिसमें दाऊलत गंभीर रूप से घायल हुआ था। उस वक्त कदमकुआं थाना में मामला दर्ज कर हर्ष को जेल भेजा गया था।


हाल ही में हर्ष कुमार किसी अन्य राज्य की जेल से छूटा था और दुर्गा पूजा के दौरान उसने राहुल व उसके भाई को फिर से जान से मारने की धमकी दी थी। इसी रंजिश के बदले में राहुल कुमार और उसके साथियों ने हत्या की साजिश रची और वारदात को अंजाम दिया।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता