ब्रेकिंग
वाराणसी से दिल्ली जाने वालों की बल्ले-बल्ले! 2 नवंबर से दौड़ेगी वंदे भारत स्लीपर, रात में चलकर सुबह पहुंचाएगी✦Bihar News : दिल्ली में 'वोट चोरी' के खिलाफ विपक्ष का शक्ति प्रदर्शन, रामलीला मैदान में गरजे तेजस्वी यादव; बोले- लोकतंत्र और संविधान बचाने आए हैं✦राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की बढ़ेगी परेशानी! MLC सदस्यता रद्द कराने हाईकोर्ट जाएगी प्रशांत किशोर की पार्टी✦बिहार में प्रतियोगी छात्रों को सरकार देगी फ्री स्टडी किट, UPSC-BPSC से लेकर रेलवे तक की तैयारी करने वालों को मौका; इस दिन तक करें आवेदन✦दो निर्दलीय MLC को लेकर BJP में कन्फ्यूजन: विवाद बढ़ने पर पार्टी ने कहा- सिर्फ समर्थन दिया, मंत्री बोले- दोनों ने ज्वाइन किया, वह उसके साक्षी✦वाराणसी से दिल्ली जाने वालों की बल्ले-बल्ले! 2 नवंबर से दौड़ेगी वंदे भारत स्लीपर, रात में चलकर सुबह पहुंचाएगी✦Bihar News : दिल्ली में 'वोट चोरी' के खिलाफ विपक्ष का शक्ति प्रदर्शन, रामलीला मैदान में गरजे तेजस्वी यादव; बोले- लोकतंत्र और संविधान बचाने आए हैं✦राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की बढ़ेगी परेशानी! MLC सदस्यता रद्द कराने हाईकोर्ट जाएगी प्रशांत किशोर की पार्टी✦बिहार में प्रतियोगी छात्रों को सरकार देगी फ्री स्टडी किट, UPSC-BPSC से लेकर रेलवे तक की तैयारी करने वालों को मौका; इस दिन तक करें आवेदन✦दो निर्दलीय MLC को लेकर BJP में कन्फ्यूजन: विवाद बढ़ने पर पार्टी ने कहा- सिर्फ समर्थन दिया, मंत्री बोले- दोनों ने ज्वाइन किया, वह उसके साक्षी

PATNA CRIME NEWS: पटना सिटी में युवक की गोली मारकर हत्या, CCTV फुटेज खंगालने में जुटी पुलिस

PATNA: नवरात्र के अष्टमी के मौके पर लोगों की सुरक्षा के लिए राजधानी पटना के चप्पे-चप्पे पर जहां पुलिस और एनसीसी कैडेट की मुस्तैदी है। इसके बावजूद बेखौफ अपराधियों ने पटना सिटी

PATNA CRIME NEWS: पटना सिटी में युवक की गोली मारकर हत्या, CCTV फुटेज खंगालने में जुटी पुलिस
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: नवरात्र के अष्टमी के मौके पर लोगों की सुरक्षा के लिए राजधानी पटना के चप्पे-चप्पे पर जहां पुलिस और एनसीसी कैडेट की मुस्तैदी है। इसके बावजूद बेखौफ अपराधियों ने पटना सिटी के मालसलामी थाना क्षेत्र के सिलमी मुरारपुर इलाके में आज दिनदहाड़े एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। बीच सड़क पर गोली चलने के बाद इलाके में भगदड़ मच गई।  


घटना की वारदात वहां लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई। हत्या की सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने युवक की लाश को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए नालंदा मेडिकल कॉलेज भेजा और मामले की छानबीन शुरू की। मृतक की पहचान 19 वर्षीय कृष्ण कुमार के रूप में की गयी है। इस घटना ने दुर्गा पूजा में पुलिस की मुस्तैदी की पोल खोल कर रख दी है। 


पुलिस ने बताया की तीन दोस्त शिवा वस्त्रालय में कपड़ा खरीदने गये थे और किसी बात को लेकर आपस में भिड़ गए। तभी एक दोस्त ने अपने दूसरे साथी की गोली मार कर हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद दोनों आरोपी मौके से फरार हो गये। हालांकि घटना की तस्वीर CCTV में कैद हो गयी है। पुलिस फुटेज को खंगालने में जुटी है। पुलिस ने कुछ संदिग्ध लोगों को हिरासत में लिया है जिससे पूछताछ की जा रही है। पुलिस यह दावा कर रही है कि जल्द ही अपराधी सलाखों के पीछे होंगे।



PATNA CRIME NEWS: पटना सिटी में युवक की गोली मारकर हत्या, CCTV फुटेज खंगालने में जुटी पुलिस  PATNA CRIME NEWS: पटना सिटी में युवक की गोली मारकर हत्या, CCTV फुटेज खंगालने में जुटी पुलिस  PATNA CRIME NEWS: पटना सिटी में युवक की गोली मारकर हत्या, CCTV फुटेज खंगालने में जुटी पुलिस

PATNA CRIME NEWS: पटना सिटी में युवक की गोली मारकर हत्या, CCTV फुटेज खंगालने में जुटी पुलिस   

रिपोर्टिंग
B

रिपोर्टर

BADAL ROHAN

FirstBihar संवाददाता