ब्रेकिंग
अपनी ही सरकार के खिलाफ धरना पर बैठे BJP विधायक विनय बिहारी, सीएम सम्राट को बुलाने की मांग पर अड़े✦त्योहारों पर यात्रियों को बड़ी राहत, बिहार से दिल्ली-चंडीगढ़ समेत कई शहरों के लिए चलेंगी फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनें✦पूर्व वार्ड पार्षद अनिल यादव गोलीकांड: मास्टरमाइंड शंकर राय यूपी से गिरफ्तार, दो शूटर भी पकड़े गए✦श्राद्ध कर्म के दौरान बड़ा हादसा, सुखनई नदी में डूबने से एक ही परिवार के 5 सदस्यों की मौत ✦पूर्वी चंपारण में टूटा मनरेगा का रिंग बांध, गंडक के बढ़ते जलस्तर से कई इलाकों में फैला बाढ़ का पानी✦अपनी ही सरकार के खिलाफ धरना पर बैठे BJP विधायक विनय बिहारी, सीएम सम्राट को बुलाने की मांग पर अड़े✦त्योहारों पर यात्रियों को बड़ी राहत, बिहार से दिल्ली-चंडीगढ़ समेत कई शहरों के लिए चलेंगी फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनें✦पूर्व वार्ड पार्षद अनिल यादव गोलीकांड: मास्टरमाइंड शंकर राय यूपी से गिरफ्तार, दो शूटर भी पकड़े गए✦श्राद्ध कर्म के दौरान बड़ा हादसा, सुखनई नदी में डूबने से एक ही परिवार के 5 सदस्यों की मौत ✦पूर्वी चंपारण में टूटा मनरेगा का रिंग बांध, गंडक के बढ़ते जलस्तर से कई इलाकों में फैला बाढ़ का पानी

Patna City: कट्टा और शराब के साथ Facebook पर LIVE आना पड़ गया महंगा, मालसलामी थाना पुलिस ने 4 युवकों को दबोचा

PATNA CITY: शादी समारोह में हथियार और शराब के साथ फेसबुक लाइव करने वाले 4 युवकों को मालसलामी थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इन युवकों का वीडियो सोशल मीडिया पर देखते ही देखते

Patna City: कट्टा और शराब के साथ Facebook पर LIVE आना पड़ गया महंगा, मालसलामी थाना पुलिस ने 4 युवकों को दबोचा
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA CITY: शादी समारोह में हथियार और शराब के साथ फेसबुक लाइव करने वाले 4 युवकों को मालसलामी थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इन युवकों का वीडियो सोशल मीडिया पर देखते ही देखते वायरल होने लगा। इस वायरल वीडियो पर मालसलामी थाना पुलिस की नजर गई तब पुलिस ने वायरल वीडियो का सत्यापन किया और कार्रवाई करते हुए पहले दो युवकों को गिरफ्तार किया।


गिरफ्तार युवकों के पास से हथियार और कारतूस बरामद किया गया। पुलिस ने इन दोनों की निशानदेही पर दो अन्य युवकों को भी दबोचा। मामला मालसलामी थाना क्षेत्र से जुड़ा हुआ है। पुलिस ने चारों युवकों के पास से दो कट्टा, 10 जिंदा कारतूस और 4 मोबाइल बरामद किया है। 


मामला 3 दिसंबर की जब फेसबुक पर युवक हथियार और कारतूस लहराकर लाइव कर रहा था। इन युवकों को शायद यह मालूम नहीं था कि सोशल मीडिया क्या चीज है। देखते ही देखते यह वीडियो इतनी तेजी से वायरल हो गया कि इस पर पुलिस की नजर चली गयी। फिर क्या था पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पहले दो युवकों को दबोचा फिर उनकी निशानदेही पर दो और लोगों को गिरफ्तार किया गया। पटना सिटी डीएसपी 2 गौरव कुमार ने बताया कि गिरफ्तार युवकों के खिलाफ पहले से अपराधिक मामले दर्ज हैं। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।