ब्रेकिंग
IRCTC का बड़ा अपडेट! अब बिना कैप्चा मिनटों में बुक होगी ट्रेन टिकट, जानिए 4 नए बदलावपटना एनकाउंटर: बंटी यादव हत्याकांड का मुख्य आरोपी रवीश उर्फ बसिया पुलिस मुठभेड़ में घायल, देसी कट्टा बरामदश्रावणी मेला 2026: कांवरियों के लिए बड़ी राहत, दानापुर–साहिबगंज स्पेशल ट्रेन चलेगी, सुलतानगंज समेत कई स्टेशनों पर होगा ठहरावBihar weather : बिहार में मौसम का खतरनाक यू-टर्न! बंगाल की खाड़ी से आ रही आफत, 48 घंटे भारी बारिश-तेज हवा का अलर्टमधुबनी में घरेलू गैस सिलेंडर की जमाखोरी का भंडाफोड़: दुकान और घर से 21 सिलेंडर जब्त, FIR की तैयारीIRCTC का बड़ा अपडेट! अब बिना कैप्चा मिनटों में बुक होगी ट्रेन टिकट, जानिए 4 नए बदलावपटना एनकाउंटर: बंटी यादव हत्याकांड का मुख्य आरोपी रवीश उर्फ बसिया पुलिस मुठभेड़ में घायल, देसी कट्टा बरामदश्रावणी मेला 2026: कांवरियों के लिए बड़ी राहत, दानापुर–साहिबगंज स्पेशल ट्रेन चलेगी, सुलतानगंज समेत कई स्टेशनों पर होगा ठहरावBihar weather : बिहार में मौसम का खतरनाक यू-टर्न! बंगाल की खाड़ी से आ रही आफत, 48 घंटे भारी बारिश-तेज हवा का अलर्टमधुबनी में घरेलू गैस सिलेंडर की जमाखोरी का भंडाफोड़: दुकान और घर से 21 सिलेंडर जब्त, FIR की तैयारी

पटना सिटी गुरुद्वारा के तबला वादक ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी

PATNA : पटना सिटी स्थित गुरुद्वारा तख्त श्री हरिमंदिर जी के तबला वादक की खुदकुशी का मामला सामने आया है। तबला वादक प्रभजीत सिंह अनिसाबाद के चितकोहरा का रहने वाला था। उसके खुदकुशी की

FirstBihar
Santosh Singh
1 मिनट

PATNA : पटना सिटी स्थित गुरुद्वारा तख्त श्री हरिमंदिर जी के तबला वादक की खुदकुशी का मामला सामने आया है। तबला वादक प्रभजीत सिंह अनिसाबाद के चितकोहरा का रहने वाला था। उसके खुदकुशी की जानकारी हरमंदर प्रबंधक कमेटी की तरफ से पुलिस को दी गई है। 

तबला वादक प्रभजीत सिंह पिछले 30 महीनों से गुरुद्वारे में तबला बजाने का काम करता था। उसने किन हालातों में खुदकुशी की है इस बारे में हरिमंदिर प्रबंधक कमेटी के लोगों ने चुप्पी साध ली है। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए एनएमसीएच भेज दिया है। 

पटना सिटी स्थित चौक थाना पुलिस के मुताबिक मृतक प्रभजीत सिंह डिप्रेशन का शिकार था। बताया जा रहा है कि वह कर्ज में डूबा हुआ था, इस वजह से उसने खुदकुशी की है हालांकि पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है।



टैग्स