ब्रेकिंग
होम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली होम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली

पटना : छापेमारी में हाई प्रोफाइल सेक्स रैकेट का खुलासा, अपार्टमेंट में चलता था धंधा, तीन युवतियों के साथ चार युवक पकड़े गये

PATNA : राजधानी पटना में सेक्स रैकेट जाल बढ़ता ही जा रहा है. होटल, स्पा सेंटर और पॉर्लर के बाद अब अपार्टमेंट में भी यह धंधा चल रहा है. पुलिस ने एक बड़े सेक्स रैकेट का खुलासा कि

पटना : छापेमारी में हाई प्रोफाइल सेक्स रैकेट का खुलासा, अपार्टमेंट में चलता था धंधा, तीन युवतियों के साथ चार युवक पकड़े गये
First Bihar
3 मिनट

PATNA : राजधानी पटना में सेक्स रैकेट जाल बढ़ता ही जा रहा है. होटल, स्पा सेंटर और पॉर्लर के बाद अब अपार्टमेंट में भी यह धंधा चल रहा है. पुलिस ने एक बड़े सेक्स रैकेट का खुलासा किया है. दरअसल, शनिवार की देर शाम पटना पुलिस की एक टीम ने एयरपोर्ट थाना क्षेत्र के जगदेव पथ के पास एक अपार्टमेंट में छापेमारी की. इस दौरान पुलिस ने अपार्टमेंट से तीन युवतियों और चार युवकों को एक साथ पकड़ा. साथ ही कई आपत्तिजनक सामान भी बरामद किया है. 


छापेमारी के बाद सभी युवक-युवतियों को हिरासत में लेकर पुलिस एयरपोर्ट थाना पहुंची. उसके बाद एयरपोर्ट थाना पर पटना के एसएसपी, सचिवालय एएसपी काम्या मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने पकड़े गए लोगों से पूछताछ की. पटना के एसएसपी ने बताया कि एक बड़े सेक्स रैकेट की बात सामने आई है. सभी धंधेबाजों को पकड़कर पूछताछ की जा रही है.


जिस अपार्टमेंट में पुलिस ने छापेमारी की है उसमें कई बड़े और हाई प्रोफाइल लोग रहते हैं. गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने जब छापेमारी की तब सेक्स रैकेट नेटवर्क का खुलासा हुआ. फिलहाल पटना एसएसपी एमएस ढिल्लों ने इस मामले में बहुत कुछ बताने से इनकार कर दिया है. उनका दावा है कि पुलिस इस मामले में बड़े पैमाने पर छापेमारी अभियान चला रही है और रविवार को आधिकारिक तौर पर इस पूरे मामले का खुलासा कर दिया जाएग. 


पुलिस ने फ्लैट के अंदर से एक डायरी भी जब्त की है जिसमें कई महत्वपूर्ण चीजों की जानकारी शेयर की गई है. इस डायरी में कई ऐसे लोगों के नंबर दर्ज हैं जो ग्राहक के तौर पर सेक्स रैकेट से जुड़े हुए थे. एसएसपी एमएस ढिल्लो की मानें तो इस पूरे मामले में और गिरफ्तारी के लिए देर रात तक छापेमारी जारी थी. पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इस सेक्स रैकेट का संचालक फिलहाल फरार बताया जा रहा है और उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी चल रही है.

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

First Bihar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें