ब्रेकिंग
Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास✦ब्रजेश पाठक के ‘नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ’ वाले बयान पर भड़के सपा सांसद, कहा..रिक्शा चलाने का शौक आपको है, गिफ्ट कर दें क्या?✦अकूत संपत्ति के मालिक निकले ADM और महिला सब रजिस्ट्रार, पति-पत्नी के ठिकानों पर छापेमारी में नोटों का ढेर..महंगी घड़ियों का कलेक्शन....✦बिहार में SH-91 पर दिनदहाड़े युवक का अपहरण, बाइक में मारी टक्कर और कार में बैठाया... विरोध करने पर फायरिंग✦पटना ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों पर विजिलेंस रेड, आय से अधिक संपत्ति मामले में राजधानी से लेकर बेगूसराय तक छापेमारी✦Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास✦ब्रजेश पाठक के ‘नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ’ वाले बयान पर भड़के सपा सांसद, कहा..रिक्शा चलाने का शौक आपको है, गिफ्ट कर दें क्या?✦अकूत संपत्ति के मालिक निकले ADM और महिला सब रजिस्ट्रार, पति-पत्नी के ठिकानों पर छापेमारी में नोटों का ढेर..महंगी घड़ियों का कलेक्शन....✦बिहार में SH-91 पर दिनदहाड़े युवक का अपहरण, बाइक में मारी टक्कर और कार में बैठाया... विरोध करने पर फायरिंग✦पटना ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों पर विजिलेंस रेड, आय से अधिक संपत्ति मामले में राजधानी से लेकर बेगूसराय तक छापेमारी

Bihar Crime News: बस पर तीन अपराधियों ने सरेआम की गोलीबारी, ड्राइवर की हत्या; एक घायल

Bihar Crime News: पटना के जीरो माइल पर बेतिया जा रही बस पर तीन अपराधियों ने सरेआम गोलीबारी कर बस चालक को मौत के घाट उतार दिया है.

Bihar Crime News
बिहार क्राइम न्यूज
© GOOGLE
Viveka Nand
3 मिनट

Bihar Crime News: बिहार के राजधानी पटना में सोमवार की रात को जीरो माइल इलाके में बेतिया जा रही एक बस पर तीन अपराधियों ने सरेआम गोलीबारी की, जिससे बस चालक की मौत हो गई है। घटना राम कृष्ण नगर थाना क्षेत्र के मसौढ़ी मोड़ पर हुई, जहां यात्रियों से भरी बस पर अपराधियों ने हमला किया। गोलीबारी में एक अन्य शख्स भी घायल हुआ है, जिसका इलाज एक निजी अस्पताल में चल रहा है। 


मृतक की पहचान दुष्यंत मिश्रा के रूप में हुई है। घटना के बारे में सिटी एसपी पूर्वी राम दास ने जानकारी दी कि रात करीब 9 बजे मसौढ़ी मोड़ के पास बस पर फायरिंग की सूचना मिली। सूचना मिलने के बाद पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। इस हमले में दो लोगों की पहचान हुई है, जिनमें से एक की मौत हो गई, जबकि दूसरे व्यक्ति को पैर में गोली लगी है।


सिटी एसपी के अनुसार, इस हत्या में चार अपराधी शामिल थे, जिन्होंने लगभग 4-5 राउंड गोलियां चलाईं। गोली लगने के कारण दुष्यंत मिश्रा की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि घायल शख्स को अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने घटना के बाद तुरंत कार्रवाई शुरू कर दी है और फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया है ताकि अपराधियों के खिलाफ ठोस सबूत जुटाए जा सकें।


पिछले कुछ महीनों में यह दूसरी ऐसी घटना है, जहां इस बस के कर्मियों को निशाना बनाया गया है। कुछ महीने पहले, सिंह ट्रैवल्स की बस के कंडक्टर की भी गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस नए हमले से इलाके में दहशत फैल गई है, और स्थानीय लोग अब इस प्रकार की वारदातों को लेकर भयभीत हैं।


फिलहाल, पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है, और अपराधियों को पकड़ने के लिए आसपास के सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही अपराधियों को गिरफ्तार किया जाएगा और मामले में कड़ी कार्रवाई की जाएगी।