ब्रेकिंग
Bihar News: कुछ BJP में जाएंगे, कुछ जन सुराज में; नीतीश कुमार के बाद JDU का क्या होगा? प्रशांत किशोर ने बताया✦Bihar News: बिहार में 3818 ICT इंस्ट्रक्टरों की नौकरी पर संकट, शिक्षा विभाग का बड़ा आदेश; युवाओं की बढ़ी चिंता✦CM सम्राट चौधरी ने परिवार के साथ मनाई दिवाली, पिता शकुनी चौधरी और पत्नी-बच्चों संग जलाए दीप✦पथ निर्माण का भ्रष्ट कार्यपालक अभियंता 5 लाख घूस लेते गिरफ्तार, विजिलेंस के डर से फ्लैट से फेंक दिया था पैसा✦FSSAI का बड़ा एक्शन: 82 करोड़ रुपये के 3,280 टन खाद्य पदार्थ जब्त, 314 प्रतिष्ठान सील; 11 हजार से अधिक लाइसेंस रद्द✦Bihar News: कुछ BJP में जाएंगे, कुछ जन सुराज में; नीतीश कुमार के बाद JDU का क्या होगा? प्रशांत किशोर ने बताया✦Bihar News: बिहार में 3818 ICT इंस्ट्रक्टरों की नौकरी पर संकट, शिक्षा विभाग का बड़ा आदेश; युवाओं की बढ़ी चिंता✦CM सम्राट चौधरी ने परिवार के साथ मनाई दिवाली, पिता शकुनी चौधरी और पत्नी-बच्चों संग जलाए दीप✦पथ निर्माण का भ्रष्ट कार्यपालक अभियंता 5 लाख घूस लेते गिरफ्तार, विजिलेंस के डर से फ्लैट से फेंक दिया था पैसा✦FSSAI का बड़ा एक्शन: 82 करोड़ रुपये के 3,280 टन खाद्य पदार्थ जब्त, 314 प्रतिष्ठान सील; 11 हजार से अधिक लाइसेंस रद्द

पटना: बाइक सवार को बस ने कुचला, मौत के बाद गुस्साएं लोगों ने बस में की तोड़फोड़, लोगों का आरोप- घटनास्थल पर करीब दो घंटे बाद पहुंची पुलिस

PATNA: पटना में सीएनजी बस की टक्कर में बाइक सवार की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गयी। आक्रोशित लोगों ने मुख्य सड़क को जाम कर दिया और जमकर हंगा

पटना: बाइक सवार को बस ने कुचला, मौत के बाद गुस्साएं लोगों ने बस में की तोड़फोड़, लोगों का आरोप- घटनास्थल पर करीब दो घंटे बाद पहुंची पुलिस
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: पटना में सीएनजी बस की टक्कर में बाइक सवार की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गयी। आक्रोशित लोगों ने मुख्य सड़क को जाम कर दिया और जमकर हंगामा मचाया। गुस्साएं लोग सीएनजी बस में तोड़फोड़ की। 


घटना पत्रकार नगर थाना क्षेत्र के बहादुरपुर का है। प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो सीएनजी बस ने बाइक सवार को ठोकर मारी थी जिसके कारण बाइक सवार सड़क पर गिर पड़ा। बस रोकने के बजाय ड्राइवर ने बस आगे बढ़ा ली जिसमें वह घिसटता चला गया और घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गयी। मृतक की पहचान मनोज कुमार के रुप में हुई है जो पटना सिटी का रहने वाला है। मृतक के परिजनों को इस घटना की सूचना दी गयी। 


स्थानीय लोगों ने बताया कि घटना के करीब दो घंटे बाद भी पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। सड़क पर युवक की लाश यूं ही पड़ी रही लेकिन पुलिस वालों ने सुध नहीं ली। घटना की जानकारी मिलने के बाद पत्रकार नगर के थानाध्यक्ष मनोरंजन भारती पहुंचे। जिसके बाद उन्होंने शव को अपने कब्जे में लिया और आगे की कार्रवाई शुरू की। वही हंगामा कर रहे लोगों को शांत कराया गया जिसके बाद यातायात फिर से बहाल किया गया।