ब्रेकिंग
बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल… अंदर तड़पता रहा मरीज, बाहर लोगों ने धक्का देकर स्टार्ट की एंबुलेंस✦होटल के कमरे में फंदे से लटका मिला रियल एस्टेट कंपनी की मैनेजर का शव, एक दिन पहले पति-ससुराल पर लगाया था गंभीर आरोप✦पटना में आज 50 से ज्यादा इलाकों की बिजली रहेगी गुल... बाकरगंज से शेखपुरा तक पावर कट, देखें पूरी लिस्ट✦बिहार के 21 पुराने एयरपोर्ट पर फिर जगी उड़ान की आस... सिविल एविएशन विभाग ने 21 जिलों के डीएम को भेजा पत्र✦Bihar Weather: बिहार में मानसून की विदाई शुरू... अब बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 5 अक्टूबर तक क्या रहेगा हाल✦बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल… अंदर तड़पता रहा मरीज, बाहर लोगों ने धक्का देकर स्टार्ट की एंबुलेंस✦होटल के कमरे में फंदे से लटका मिला रियल एस्टेट कंपनी की मैनेजर का शव, एक दिन पहले पति-ससुराल पर लगाया था गंभीर आरोप✦पटना में आज 50 से ज्यादा इलाकों की बिजली रहेगी गुल... बाकरगंज से शेखपुरा तक पावर कट, देखें पूरी लिस्ट✦बिहार के 21 पुराने एयरपोर्ट पर फिर जगी उड़ान की आस... सिविल एविएशन विभाग ने 21 जिलों के डीएम को भेजा पत्र✦Bihar Weather: बिहार में मानसून की विदाई शुरू... अब बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 5 अक्टूबर तक क्या रहेगा हाल

Bihar Crime News: पटना में महादलित युवक की पीट-पीटकर हत्या, लोगों ने कर दिया सड़क जाम

Bihar Crime News: बिहार के राजधानी से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक युवक को पीट-पीट कर मौत के घाट उतर दिया गया है.

Bihar Crime News
बिहार क्राइम न्यूज
© GOOGLE
Viveka Nand
2 मिनट

Bihar Crime News: बिहार के राजधानी से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक युवक को पीट-पीट कर मौत के घाट उतर दिया गया है। यह मामला राजधानी पटना से सटे बख्तियारपुर का है। बताया जा रहा है कि यहां दबंगों ने एक युवक को पहले लाठी-डंडे से पीटा फिर धारदार हथियार से उनपर हमला कर दिया, जिससे युवक ने दम तोड़ दिया। 


जानकारी के मुताबिक, यह वारदात रविवार देर रात की बताई जा रही है। वहीं, बदमाशों ने युवक को पीट कर गंभीर हालत में छोड़ फरार हो गए। युवक की गंभीर हालत देख स्थानीय लोगों में आक्रोश भड़क गया। साथ ही सथानिये लोगों द्वारा युवक को पीएमसीएच में ले जाया गया, लेकिन आज यानि सोमवार 21 अप्रैल को युवक ने पीएमसीएच में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। 


वहीं, युवक की पहचान 30 साल के भूषण चौधरी के रूप में हई है। भूषण चौधरी बख्तियारपुर के चक दौलत गांव के रहने वाले थे। भूषण की मौत से महादलित समुदाय में आक्रोश है। आक्रोशित लोगों ने हत्या के विरोध में यहां सड़क जाम कर दिया और जमकर हंगामा किया है। घटना की सूचना पुलिस को दी गयी जिसके बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है। साथ ही एहतियात के तौर पर बख्तियारपुर में पुलिस बल की तैनाती की गई है।