ब्रेकिंग
BPSC 71वीं में इतने अभ्यर्थियों की किस्मत चमकी! मुख्य परीक्षा का रिजल्ट घोषित, यहां मिलेगा डायरेक्ट लिंक✦झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: JSSC-CGL के मास कैंसिलेशन पर लगी रोक, करीब 2,000 सफल अभ्यर्थियों को मिली बड़ी राहत✦Bihar Education News : शिक्षा विभाग में 34 करोड़ का घोटाला, CK अनिल ने पकड़ा बड़ा खेल; सभी DEO से मांगा गया स्पष्टीकरण ...✦Bihar Police News : पटना एनकाउंटर के बाद बवाल! भीड़ को काबू करने पहुंचे ASP भी घायल, अस्पताल में पथराव और लाठीचार्ज ...✦Nitish Kumar : नीतीश कुमार भले ही मुख्यमंत्री नहीं हों पर एक्टिव हैं, गृह जिले की सड़क परियोजना का किया निरीक्षण, RCD सचिव से पूछा.....✦BPSC 71वीं में इतने अभ्यर्थियों की किस्मत चमकी! मुख्य परीक्षा का रिजल्ट घोषित, यहां मिलेगा डायरेक्ट लिंक✦झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: JSSC-CGL के मास कैंसिलेशन पर लगी रोक, करीब 2,000 सफल अभ्यर्थियों को मिली बड़ी राहत✦Bihar Education News : शिक्षा विभाग में 34 करोड़ का घोटाला, CK अनिल ने पकड़ा बड़ा खेल; सभी DEO से मांगा गया स्पष्टीकरण ...✦Bihar Police News : पटना एनकाउंटर के बाद बवाल! भीड़ को काबू करने पहुंचे ASP भी घायल, अस्पताल में पथराव और लाठीचार्ज ...✦Nitish Kumar : नीतीश कुमार भले ही मुख्यमंत्री नहीं हों पर एक्टिव हैं, गृह जिले की सड़क परियोजना का किया निरीक्षण, RCD सचिव से पूछा.....

पटना : सरकारी ऑफिस में मिली शराब की 30 बोतलें, टीम ने शुरू की जांच

PATNA : बिहार में शराबबंदी को लेकर सरकार काफी सख्त है. शराबबंदी कानून को प्रभावी बनाने के लिए हर स्तर पर कोशिश की जा रही है. लेकिन शक्ति और पाबंदी के बावजूद सरकारी कार्यालय म

पटना : सरकारी ऑफिस में मिली शराब की 30 बोतलें, टीम ने शुरू की जांच
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA : बिहार में शराबबंदी को लेकर सरकार काफी सख्त है. शराबबंदी कानून को प्रभावी बनाने के लिए हर स्तर पर कोशिश की जा रही है. लेकिन शक्ति और पाबंदी के बावजूद सरकारी कार्यालय  में भी लोग  शराब पार्टी करने से बाज नहीं आ रहे हैं. वही इसे लेकर CM नीतीश कुमारअपने ऑफिसर और कर्मचारियों को शपथ इस बात के दिलवा चुके हैं कि वह कभी शराब नहीं पिएंगे न पीने देंगे. 


लेकिन पटना में एक सरकारी ऑफिस के अंदर और उसके कैंपस में जिस तरीके से शराब की 30 खाली बोतलें मिली है इसके बाद से इलाके खलबली मच गई है. मामला कोतवाली थाना इलाके का है. पुलिस ने इस मामले में एक शख्स को गिरफ्तार भी किया है. साथ ही एक FIR भी पुलिस द्वारा दर्ज किया गया है. जहां केस पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ दर्ज किया है.


कोतवाली थाना क्षेत्र के दरोगा राय पथ में बिहार सरकार के भवन निर्माण विभाग के सेंट्रल एक्सक्यूटिव इंजीनियर का कार्यालय है. इसी कार्यालय कैंपस में एक शख्स शराब के नशे में धुत मिला, इसके बाद हंगामा करने पर लोगों ने इसकी जानकारी कोतवाली थाने को दी. वही पुलिस जब मौके पर पहुंची तब उसने शराब के नशे में धुत व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया.


जब पुलिस ने उससे पूछताछ की तो जानकारी नीली कि हिरासत में लिया गया शख्स ठेकेदार का स्टाफ है और सरकारी ऑफिस का यही देखभाल भी करता है. फिर जब ऑफिस की छानबीन की गई तो अलग-अलग कमरों से शराब की 4 खाली बोतलें बरामद की गई. फिर टीम ने पूरे ऑफिस बहार अंदर सर्च किया तो झाड़ी के अंदर से 26 शराब की खाली बोतलें बरामद की गई.  मुख्यालय से मद्य निषेध विभाग की टीम यहां पहुंची और अपने स्तर पर छानबीन की. कोतवाली थाने के पुलिस पदाधिकारी के बयान पर इस मामले में केस दर्ज किया गया है. पुलिस अधिकारियों की मानें तो इस मामले में आगे भी जांच पड़ताल की जाती रहेगी.




टैग्स