ब्रेकिंग
पेपर लीक मामले में बड़ा एक्शन: IGIMS के आधा दर्जन MBBS छात्र सस्पेंड, हॉस्टल छोड़ने का आदेशबिहार में म्यूजिक कंपनी के डायरेक्टर के घर ED की रेड, करोड़ों की ठगी और मनी लॉन्ड्रिंग का मामलाBihar News : विधायक बनते ही मैदान में उतरे प्रशांत किशोर! 11 अगस्त से बांकीपुर के हर वार्ड में जाएंगे, 3 महीने में बदलाव का बड़ा वादा"Bihar News : ईओ विमल कुमार हत्याकांड में बड़ा एक्शन! CM सम्राट चौधरी ने दिए स्पीडी ट्रायल के आदेश, पत्नी ने रखीं 5 बड़ी मांगेंBihar News : 15 अगस्त से पहले बड़ा तोहफा! बिहार के 11 लाख परिवारों को मिलेगा नया राशन कार्ड, जानिए आवेदन की पूरी प्रक्रियापेपर लीक मामले में बड़ा एक्शन: IGIMS के आधा दर्जन MBBS छात्र सस्पेंड, हॉस्टल छोड़ने का आदेशबिहार में म्यूजिक कंपनी के डायरेक्टर के घर ED की रेड, करोड़ों की ठगी और मनी लॉन्ड्रिंग का मामलाBihar News : विधायक बनते ही मैदान में उतरे प्रशांत किशोर! 11 अगस्त से बांकीपुर के हर वार्ड में जाएंगे, 3 महीने में बदलाव का बड़ा वादा"Bihar News : ईओ विमल कुमार हत्याकांड में बड़ा एक्शन! CM सम्राट चौधरी ने दिए स्पीडी ट्रायल के आदेश, पत्नी ने रखीं 5 बड़ी मांगेंBihar News : 15 अगस्त से पहले बड़ा तोहफा! बिहार के 11 लाख परिवारों को मिलेगा नया राशन कार्ड, जानिए आवेदन की पूरी प्रक्रिया

थाने के हाजत से फरार हो गया शराब कारोबारी, मुंह ताकते रह गए बिहार पुलिस के जवान

BAGAHA: बिहार में शराबबंदी कानून लागू होने के बावजूद पड़ोसी राज्यों से बड़े पैमाने पर शराब की तस्करी जारी है। पुलिस की लाख कोशिशों के बावजूद तस्कर और शराब कारोबारी शराब लेकर बिहार

थाने के हाजत से फरार हो गया शराब कारोबारी, मुंह ताकते रह गए बिहार पुलिस के जवान
Mukesh Srivastava
2 मिनट

BAGAHA: बिहार में शराबबंदी कानून लागू होने के बावजूद पड़ोसी राज्यों से बड़े पैमाने पर शराब की तस्करी जारी है। पुलिस की लाख कोशिशों के बावजूद तस्कर और शराब कारोबारी शराब लेकर बिहार पहुंच रहे हैं। यूपी से शराब की खेप लेकर बिहार पहुंचे शराब कारोबारी को पुलिस ने गिरफ्तार तो किया था लेकिन वह हाजत तोड़कर फरार हो गया और थाने में तैनात जवाब मुंह ताकते रह गए। शराब कारोबारी के हाजत से फरार होने के बाद पुलिस महकमें में हड़कंप मच गया है।


दरअसल, शराब कारोबारी राजा खान यूपी से अपनी कार में 108 लीटर शराब लेकर बिहार पहुंचा था। बगहा सीमा पर तैनात उत्पाद पुलिस ने कारोबारी को शराब की खेप के साथ गिरफ्तार कर लिया था। गिरफ्तारी के बाद उसे बगहा स्थित उत्पाद थाना के हाजत में बंद किया गया था। जिस हाजत से शराब कारोबारी को बंद किया गया था उसमें चार अन्य शराबी भी बंद थे लेकिन शराब कारोबारी अगले दिन फरार पाया गया।


अब बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि 5 आरोपियों में से सिर्फ शराब कारोबारी ही हाजत से कैसे फरार हो गया जबकि चार हाजत में बंद पाए गए हैं। हाजत की सुरक्षा में 24 घंटे सुरक्षा बल तैनात थे तो फिर शराब कारोबारी बिना किसी मिलीभगत के वहां से कैसे फरार हो गया। मामले में उत्पाद अधीक्षक मनोज कुमार सिंह ने बताया कि फरार कारोबारियों के साथ ही सुरक्षा में तैनात जवानों के खिलाफ केस दर्ज कराया जाएगा। उत्पाद अधीक्षक के नेतृत्व में मामले की जांच शुरू कर दी गई है। 

रिपोर्टिंग
D

रिपोर्टर

DEEPAK RAJ

FirstBihar संवाददाता