ब्रेकिंग
Anant Singh : बाढ़ में नीतीश कुमार को विजय कृष्ण की चुनौती, मोकामा में अनंत के भाई को हराकर सूरजभान का बढ़ता दबदबा; तभी चांदी के सिक्कों से अनंत ने बदल दी सियासत की कहानी✦Bihar News: बिहार में 3 इंजीनियरों पर भ्रष्टाचार का शिकंजा, एक पर 3 करोड़ की अवैध संपत्ति का आरोप✦Bihar News : पटना में 90 फीट के रावण का होगा दहन, बारिश से बचाने के लिए अपनाया गया खास तरीका✦Bihar News: बिहार में दुर्गा पूजा पर सख्ती! लाउडस्पीकर-डीजे पर रोक, दंगा रोकने के लिए तैनात होगा विशेष दस्ता✦Bihar News: पटना से औरंगाबाद जाने वालों के लिए बड़ी खबर! दाउदनगर में बनेगा फोरलेन बाईपास, 136 करोड़ रुपये का टेंडर जारी✦Anant Singh : बाढ़ में नीतीश कुमार को विजय कृष्ण की चुनौती, मोकामा में अनंत के भाई को हराकर सूरजभान का बढ़ता दबदबा; तभी चांदी के सिक्कों से अनंत ने बदल दी सियासत की कहानी✦Bihar News: बिहार में 3 इंजीनियरों पर भ्रष्टाचार का शिकंजा, एक पर 3 करोड़ की अवैध संपत्ति का आरोप✦Bihar News : पटना में 90 फीट के रावण का होगा दहन, बारिश से बचाने के लिए अपनाया गया खास तरीका✦Bihar News: बिहार में दुर्गा पूजा पर सख्ती! लाउडस्पीकर-डीजे पर रोक, दंगा रोकने के लिए तैनात होगा विशेष दस्ता✦Bihar News: पटना से औरंगाबाद जाने वालों के लिए बड़ी खबर! दाउदनगर में बनेगा फोरलेन बाईपास, 136 करोड़ रुपये का टेंडर जारी

पप्पू यादव के नाम पर ठगी : खुद को पूर्व सांसद का आदमी बताकर मरीज से ठग लिए इतने रुपए : स्वास्थ्य कर्मियों ने दबोचा

PURNEA : पूर्णिया में ठगी का एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसे सुनकर लोग हैरान हैं। शातिर ठग ने खुद को पूर्व सांसद पप्पू यादव का आदमी बताकर मेडिकल कॉलेज में भर्ती एक मरीज़ से पैसे ठग

पप्पू यादव के नाम पर ठगी : खुद को पूर्व सांसद का आदमी बताकर मरीज से ठग लिए इतने रुपए : स्वास्थ्य कर्मियों ने दबोचा
Mukesh Srivastava
3 मिनट

PURNEA : पूर्णिया में ठगी का एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसे सुनकर लोग हैरान हैं। शातिर ठग ने खुद को पूर्व सांसद पप्पू यादव का आदमी बताकर मेडिकल कॉलेज में भर्ती एक मरीज़ से पैसे ठग लिए। मामले का खुलासा तब हुआ जब शातिर ठग को मेडिकल कॉलेज में डॉक्टर और कर्मी ने रंगे हाथों पकड़ लिया। जब ठग से सख्ती से पूछताछ की गईं तो सारी सच्चाई सामने आ गई।


पूछताछ के दौरान ठग ने अपना नाम आफ़ताब आलम बताया। जो पूर्णिया के लाइन बाजार का ही रहने वाला है। उसने बताया कि मेडिकल कॉलेज में भर्ती मरीज शोहराब आलम उसका परिजन है। हैरानी तब हुई जब मरीज के परिजन से पूछने पर परिजन ने बताया कि पकडे गए व्यक्ति को वह लोग नहीं जानते हैं। परिजनों ने यह बताया कि पिछले कुछ दिनों से वह हमारे पीछे घूम रहा था। खुद को पूर्व सांसद पप्पू यादव का आदमी बताकर सही तरीके से इलाज कराने की बात करता था। 


जिसके एवज में ऑपरेशन कराने के नाम पर उनसे 1500 रुपए ऐंठ लिए और अब आज फिर से जांच के नाम पर एक हजार रुपए की मांग कर रहा था। इसी के बाद उनका शक गहरा हुआ। पूछताछ में पप्पू यादव का आदमी बताए जाने की बात पूरी तरह फर्जी निकली। जिसके बाद अस्पताल के कर्मी ने इस दलाल को पकड़कर डायल 112 की पुलिस के हवाले कर दिया। ठगी का यह पूरा मामला GMCH पूर्णिया के पुरुष सर्जिकल वार्ड से जुड़ा है।


ठगी के शिकार होने वालों की पहचान पश्चिम बंगाल के पांजीपाड़ा निवासी शोहराब आलम के रूप में हुई है। हंगामे के बाद डायल 112 की पुलिस मौके पर पहुंची। जिसके बाद उसे हिरासत में लेकर थाना ले गई। पुलिस ने बताया कि शिकायत मिलने पर पुलिस मेडिकल कॉलेज से इस युवक को हिरासत में ले लिया। पूरे मामले को लेकर पकड़े गए युवक से पूछताछ की जा रही है।

रिपोर्टिंग
T

रिपोर्टर

Tahsin Ali

FirstBihar संवाददाता