ब्रेकिंग
त्योहारों से पहले पटना के प्रमुख होटलों में फूड सेफ्टी की रेड, जांच के दौरान मिली गंभीर गड़बड़ियां; 14 दिन का नोटिस✦भ्रष्ट चिकित्सा पदाधिकारी के ठिकानों पर रेड, 15 लाख कैश और गहना बरामद... अकाउंट में एक करोड़ रुपये जमा✦आभूषण कारोबारी से 20 लाख की लूट, विरोध करने पर पिस्टल के बट से पीटा; हवाई फायरिंग कर फरार हुए बदमाश✦बिहार NDA की बैठक में नहीं पहुंचे RLM के तीनों विधायक, MLC चुनाव के बीच उपेंद्र कुशवाहा की बढ़ी टेंशन✦भीषण सड़क हादसा: मुर्गियों से भरी पिकअप ने खड़े ट्रक में मारी टक्कर, बिहार के 5 लोगों की मौत✦त्योहारों से पहले पटना के प्रमुख होटलों में फूड सेफ्टी की रेड, जांच के दौरान मिली गंभीर गड़बड़ियां; 14 दिन का नोटिस✦भ्रष्ट चिकित्सा पदाधिकारी के ठिकानों पर रेड, 15 लाख कैश और गहना बरामद... अकाउंट में एक करोड़ रुपये जमा✦आभूषण कारोबारी से 20 लाख की लूट, विरोध करने पर पिस्टल के बट से पीटा; हवाई फायरिंग कर फरार हुए बदमाश✦बिहार NDA की बैठक में नहीं पहुंचे RLM के तीनों विधायक, MLC चुनाव के बीच उपेंद्र कुशवाहा की बढ़ी टेंशन✦भीषण सड़क हादसा: मुर्गियों से भरी पिकअप ने खड़े ट्रक में मारी टक्कर, बिहार के 5 लोगों की मौत

Patna News: दक्षिणा के लिए आपस में ही भिड़ गये पंडित और सेवादार, करौटा वाली माता जगदंबा मंदिर में जमकर मारपीट

PATNA: पटना के करौटा स्थित मां जगदंबा मंदिर में उस वक्त अफरा-तफरी मच गयी जब दक्षिणा के लिए मंदिर के पुजारी और सेवादार आपस में भी भिड़ गये। दान दक्षिणा को लेकर पुजारी और सेवादार के

Patna News: दक्षिणा के लिए आपस में ही भिड़ गये पंडित और सेवादार, करौटा वाली माता जगदंबा मंदिर में जमकर मारपीट
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: पटना के करौटा स्थित मां जगदंबा मंदिर में उस वक्त अफरा-तफरी मच गयी जब दक्षिणा के लिए मंदिर के पुजारी और सेवादार आपस में भी भिड़ गये। दान दक्षिणा को लेकर पुजारी और सेवादार के गुट में जमकर मारपीट हुई। कोई मुक्का चला रहा था तो कोई लाठी-डंडे से हमला कर रहा है। 


इसी दौरान किसी ने पंडित और सेवादार पक्ष के बीच हो रहे मारपीट का वीडियो मोबाइल से बना लिया और उसे सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। देखते ही देखते यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल होने लगा। इस वीडियो को देखकर लोग भी दंग रह गये। कहने लगे कि कोई दक्षिणा के लिए भला इस तरह से  झगड़ता है। खुशरुपुर, बख्तियारपुर, बाढ़ सहित कई इलाकों में करौटा वाली मां जगदंबा मंदिर में हुए मारपीट की ही चर्चा हो रही है। 


मंदिर समिति के अध्यक्ष अरविंद ने बताया कि करौटा की मां जगदंबा मंदिर की छवि को धूमिल करने का प्रयास किया गया है। माता के आशीर्वाद से इस मंदिर को भव्य बनाया गया है। यहां आने वाले श्रद्धालुओं के लिए अच्छी व्यवस्था की गई है। पंडा और सेवादार के बीच चंदा और दक्षिणा के लिए लड़ाई नहीं हुआ था। यह बातें गलत है। झगड़े का कारण  घरेलू विवाद बताया जा रहा है। मारपीट का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है.