ब्रेकिंग
कलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्टबिहार के एक 'थानेदार' को 3 सजा की सजा...25 हजार का जुर्माना, 6 हजार रू घूस लेते निगरानी ब्यूरो ने किया था गिरफ्तार पटना में एक और 'फ्लाईओवर'...पटना सिटी तक का सफर होगा आसान, बदलेगा राजधानी का ट्रैफिक सिस्टमकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्टबिहार के एक 'थानेदार' को 3 सजा की सजा...25 हजार का जुर्माना, 6 हजार रू घूस लेते निगरानी ब्यूरो ने किया था गिरफ्तार पटना में एक और 'फ्लाईओवर'...पटना सिटी तक का सफर होगा आसान, बदलेगा राजधानी का ट्रैफिक सिस्टम

गांव में पंचायत के दौरान चाकू से काटा युवक का जीभ, 6 लोगों के खिलाफ केस दर्ज

VAISHALI: वैशाली जिले के चांदपुरा ओपी क्षेत्र के चैनपुर नन्हकार में पंचायत के दौरान हुई मारपीट में चाकू से एक व्यक्ति की जीभ काटने का मामला प्रकाश में आया है। जीभ काटने के आरो

गांव में पंचायत के दौरान चाकू से काटा युवक का जीभ, 6 लोगों के खिलाफ केस दर्ज
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

VAISHALI: वैशाली जिले के चांदपुरा ओपी क्षेत्र के चैनपुर नन्हकार में पंचायत के दौरान हुई मारपीट में चाकू से एक व्यक्ति की जीभ काटने का मामला प्रकाश में आया है। जीभ काटने के आरोप में चार लोगों के खिलाफ नामजद और दो अज्ञात व्यक्तियों पर प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। 


प्राथमिकी बिदुपुर के रहने वाले बिष्णुपुर राजखंड निवासी विनोद राय ने दर्ज कराई है। इसमें कहा गया है। कि उसकी शाली राधा देवी की शादी चांदपुरा ओपी क्षेत्र के जहांगीरपुर शाम निवासी महेश राय के पुत्र रविराज कुमार के साथ हुई थी। इस मामले बताया गया है। कि शादी के डेढ साल बाद रवि राज कुमार की मौत हो गई। रविराज कुमार की मृत्यु के बाद राधा देवी के ससुराल वाले उसे तंग कर रहे थे। तो राधा देवी को मायके बुला लिया गया। 


इसी बात को लेकर परिजनों के साथ चैनपुर नन्हकार निवासी अशोक राय की अर्धनिर्मित दुकान पर पंचायत हुई। पंचायत के दौरान महेश राय, दिनेश राय, प्रवीन कुमार सभी निवासी जहांगीरपुर और बिदुपुर नयाटोला मधुरापुर निवासी लाल बाबू राय एवं दो अज्ञात व्यक्ति गलौज करने लगे। गाली देने से मना किया गया तो दिनेश राय ने गले से डेढ भर का सोने का चेन छिन लिया और जमीन पर पटक दिया। इस दौरान जीभ खिंचकर चाकू से काट दिया। इस घटना के बाद वहां पंचायत में अफरा-तफरी मच गई। 


आनन-फानन में वहां पर मैजूद लोगों ने बिदुपुर अस्पताल में इलाज के लिए उसे भर्ती कराया गया। जहां से बेहतर इलाज के लिए हाजीपुर रेफर कर दिया गया है। मिली जानकारी के अनुसार उसकी जीभ में टांके लगे हैं। पुलिस पूरे मामले कि जांच पड़ताल में जुटी हुई  है।


क्या कहते हैं महनार ASP प्रत्यूष कुमार?

मामले पर महनार एएसपी प्रत्यूष कुमार ने बताया कि कोई गंभीर मामला नहीं है। पारिवारिक विवाद में पंचायती हो रही थी इसी दौरान मारपीट हुई है। जीभ पर जख्म है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी है।




टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें