ब्रेकिंग
Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास✦ब्रजेश पाठक के ‘नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ’ वाले बयान पर भड़के सपा सांसद, कहा..रिक्शा चलाने का शौक आपको है, गिफ्ट कर दें क्या?✦अकूत संपत्ति के मालिक निकले ADM और महिला सब रजिस्ट्रार, पति-पत्नी के ठिकानों पर छापेमारी में नोटों का ढेर..महंगी घड़ियों का कलेक्शन....✦बिहार में SH-91 पर दिनदहाड़े युवक का अपहरण, बाइक में मारी टक्कर और कार में बैठाया... विरोध करने पर फायरिंग✦पटना ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों पर विजिलेंस रेड, आय से अधिक संपत्ति मामले में राजधानी से लेकर बेगूसराय तक छापेमारी✦Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास✦ब्रजेश पाठक के ‘नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ’ वाले बयान पर भड़के सपा सांसद, कहा..रिक्शा चलाने का शौक आपको है, गिफ्ट कर दें क्या?✦अकूत संपत्ति के मालिक निकले ADM और महिला सब रजिस्ट्रार, पति-पत्नी के ठिकानों पर छापेमारी में नोटों का ढेर..महंगी घड़ियों का कलेक्शन....✦बिहार में SH-91 पर दिनदहाड़े युवक का अपहरण, बाइक में मारी टक्कर और कार में बैठाया... विरोध करने पर फायरिंग✦पटना ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों पर विजिलेंस रेड, आय से अधिक संपत्ति मामले में राजधानी से लेकर बेगूसराय तक छापेमारी

सीतामढ़ी में पंचायत समिति सदस्य के पति की गोली मारकर हत्या, शादी समारोह में घात लगाए बैठे थे अपराधी

शादी समारोह में शामिल होने गए पंचायत समिति सदस्य के पति राजू कुशवाहा की अज्ञात अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।

BIHAR POLICE
हत्या से सनसनी
© GOOGLE
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

SITAMARHI: सीतामढ़ी ज़िले में रविवार की देर शाम बेखौफ अपराधियों ने एक बार फिर अपनी मौजूदगी का खौफनाक सबूत दिया। सोनबरसा थाना क्षेत्र के रोहुआ गांव के समीप अपराधियों ने एक पंचायत समिति सदस्य के पति की उस वक्त गोली मारकर हत्या कर दी, जब वे एक शादी समारोह में शामिल होने गए थे। इस सनसनीखेज वारदात के बाद से पूरे इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है। 


मृतक की पहचान कोहबरबा गांव निवासी राजू कुशवाहा के रूप में हुई है, जिनकी पत्नी हाल ही में पंचायत समिति सदस्य चुनी गई थीं। पुलिस सूत्रों की मानें तो राजू कुशवाहा का आपराधिक इतिहास भी रहा है, हालांकि अब वे सक्रिय राजनीति में अपनी पत्नी के साथ जुड़कर काम कर रहे थे।


मिली अनुसार, राजू शादी समारोह में गए थे। इसी दौरान पहले से घात लगाए बैठे अपराधियों ने उन पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। जिसके कारण घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई। फायरिंग की आवाज सुनकर मौके पर अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद सोनबरसा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।


मृतक राजू कुशवाहा के भाई ने बताया कि उनका भाई किसी से व्यक्तिगत दुश्मनी नहीं रखता था। वह केवल शादी में शरीक होने गया था। भाई यह आशंका जता रहे हैं कि हत्या किसी पुराने आपसी विवाद या राजनीतिक रंजिश का नतीजा हो सकता है।


वहीं पुलिस का कहना है कि मामला संदिग्ध है और सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है। घटनास्थल से कुछ खोखे बरामद किए गए हैं और आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं। पुलिस का दावा है कि जल्द ही अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। राजनीतिक क्षेत्र से भी इस हत्याकांड की कड़ी निंदा हो रही है। कई स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने इस घटना को कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े करते हुए दोषियों को शीघ्र पकड़ने की मांग की है।

रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SAURABH KUMAR

FirstBihar संवाददाता