ब्रेकिंग
BPSC 71वीं में इतने अभ्यर्थियों की किस्मत चमकी! मुख्य परीक्षा का रिजल्ट घोषित, यहां मिलेगा डायरेक्ट लिंक✦झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: JSSC-CGL के मास कैंसिलेशन पर लगी रोक, करीब 2,000 सफल अभ्यर्थियों को मिली बड़ी राहत✦Bihar Education News : शिक्षा विभाग में 34 करोड़ का घोटाला, CK अनिल ने पकड़ा बड़ा खेल; सभी DEO से मांगा गया स्पष्टीकरण ...✦Bihar Police News : पटना एनकाउंटर के बाद बवाल! भीड़ को काबू करने पहुंचे ASP भी घायल, अस्पताल में पथराव और लाठीचार्ज ...✦Nitish Kumar : नीतीश कुमार भले ही मुख्यमंत्री नहीं हों पर एक्टिव हैं, गृह जिले की सड़क परियोजना का किया निरीक्षण, RCD सचिव से पूछा.....✦BPSC 71वीं में इतने अभ्यर्थियों की किस्मत चमकी! मुख्य परीक्षा का रिजल्ट घोषित, यहां मिलेगा डायरेक्ट लिंक✦झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: JSSC-CGL के मास कैंसिलेशन पर लगी रोक, करीब 2,000 सफल अभ्यर्थियों को मिली बड़ी राहत✦Bihar Education News : शिक्षा विभाग में 34 करोड़ का घोटाला, CK अनिल ने पकड़ा बड़ा खेल; सभी DEO से मांगा गया स्पष्टीकरण ...✦Bihar Police News : पटना एनकाउंटर के बाद बवाल! भीड़ को काबू करने पहुंचे ASP भी घायल, अस्पताल में पथराव और लाठीचार्ज ...✦Nitish Kumar : नीतीश कुमार भले ही मुख्यमंत्री नहीं हों पर एक्टिव हैं, गृह जिले की सड़क परियोजना का किया निरीक्षण, RCD सचिव से पूछा.....

पैसे को लेकर जीजा ने साली को मारा चाकू, गुस्साएं साले ने भी चाकू मारकर जीजा को किया घायल

SAHARSA: पैसे के लेन-देन को लेकर जीजा ने साली की पिटाई कर दी। बात इतनी बढ़ गयी कि साली को उसने चाकू मार दिया। इस बात की जानकारी मिलते ही गुस्साएं साले ने भी जीजा को चाकू मार दिया। अब जीजा और साली द

पैसे को लेकर जीजा ने साली को मारा चाकू, गुस्साएं साले ने भी चाकू मारकर जीजा को किया घायल
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

SAHARSA: पैसे के लेन-देन को लेकर जीजा ने साली की पिटाई कर दी। बात इतनी बढ़ गयी कि साली को उसने चाकू मार दिया। इस बात की जानकारी मिलते ही गुस्साएं साले ने भी जीजा को चाकू मार दिया। अब जीजा और साली दोनों का इलाज सदर अस्पताल में जारी है। जीजा अपनी साली को देखने के लिए अस्पताल आया था तभी उसे भी चाकू मारकर साले ने घायल कर दिया।


सदर थाना क्षेत्र के नरियार पंचायत के लथहा गांव में पैसे की लेनदेन को लेकर जीजा और साली के बीच मारपीट हो गई। मारपीट की इस घटना में जीजा ने साली को चाकू से वार कर जख्मी कर दिया। आनन फानन में परिजनों के द्वारा जख्मी को सदर अस्पताल में करवाया भर्ती जहाँ जख्मी ईलाजरत है। वहीं जब जीजा अपनी साली को देखने अस्पताल आया तो साला सद्दाम ने भी अपने बहनोई मोहम्मद आलमी को सदर अस्पताल में ही चाकू से गोद कर बुरी तरह से जख्मी कर दिया। जख्मी जीजा का भी ईलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। 


बता दें कि मंगलवार को साली रूबी खातून और जीजा मोहम्मद आलमी के बीच पैसे की लेनदेन को लेकर बहस हुई। बहस के दौरान जीजा मोहम्मद आलमी ने अपनी साली पर चाकू से वारकर जख्मी कर दिया। मारपीट के दौरान जीजा को भी चोटें आई, जिसके बाद परिजनों के द्वारा उन्हें सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। 


वहीं मंगलवार को घटित हुई चाकूबाजी की घटना का बदला लेने साला मो० सद्दाम मंगलवार की देर शाम सदर अस्पताल पहुँचा और ईलाजरत अपने बहनोई मोहम्मद आलमी को चाकू  गोदकर बुरी तरह से जख्मी कर दिया। वहीं इस घटना को लेकर साली रूबी खातून के परिजन ने कहा कि पैसा की लेनदेन का मामला है। जब उसके घर पर पैसा मांगने गई तो बहुत मार मारा। 


परिजनों ने बताया कि एक लाख रुपया था जीजा मोहम्मद आलमी के पास वही पैसा मांगने गयी थी। इसी पैसे को लेकर बहुत मारपीट किया और चाकू से मारकर जख्मी कर दिया। वहीं इस घटना को लेकर मोहम्मद आलमी की पत्नी सकीना खातून ने बताया कि दिन में ही किसी बात को लेकर रूबी खातून से विवाद हुआ था और उस विवाद में मारपीट भी हुआ था। 


मारपीट के दौरान मेरे पति को चोट लगी थी और सदर अस्पताल इलाज करवाने आये थे। इसी दौरान मोहम्मद सद्दाम पंद्रह बीस की संख्यां में सदर अस्पताल आया और मेरे पति को पेट में चाकू से गोदकर जख्मी कर दिया और मौके से फरार हो गया। इधर, घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँची और मामले की पड़ताल में जुट गई।