ब्रेकिंग
Bihar News: जहानाबाद सदर अस्पताल में जनरेटर बिल में हुए फर्जीवाड़े की जांच रिपोर्ट कहां है... क्या मामले को दबाने की हो रही कोशिश ?✦महिला ने एक साथ 2 बेटे और 2 बेटियों को दिया जन्म, चारों नवजात स्वस्थ, परिवार में खुशी का माहौल ✦पटना MLC चुनाव में PK का बड़ा ऐलान: शिक्षकों को 7वां वेतनमान और 10 हजार पढ़े-लिखे युवाओं को नौकरी का दावा✦‘किसी भी बेटी को अगर कोई छू ले तो 24 घंटे में सलाखों के पीछे होगा’, युवा संवाद में बोले सीएम सम्राट चौधरी✦मिट्ठू लाओ-50 हजार का ईनाम पाओ: बिल्ली की डर से उड़ा 14 साल पुराना तोता, पूरे इलाके में मालिक ने लगाया पोस्टर ✦Bihar News: जहानाबाद सदर अस्पताल में जनरेटर बिल में हुए फर्जीवाड़े की जांच रिपोर्ट कहां है... क्या मामले को दबाने की हो रही कोशिश ?✦महिला ने एक साथ 2 बेटे और 2 बेटियों को दिया जन्म, चारों नवजात स्वस्थ, परिवार में खुशी का माहौल ✦पटना MLC चुनाव में PK का बड़ा ऐलान: शिक्षकों को 7वां वेतनमान और 10 हजार पढ़े-लिखे युवाओं को नौकरी का दावा✦‘किसी भी बेटी को अगर कोई छू ले तो 24 घंटे में सलाखों के पीछे होगा’, युवा संवाद में बोले सीएम सम्राट चौधरी✦मिट्ठू लाओ-50 हजार का ईनाम पाओ: बिल्ली की डर से उड़ा 14 साल पुराना तोता, पूरे इलाके में मालिक ने लगाया पोस्टर

ओडिशा के कारोबारी का बिहार में अपहरण, नवादा अपने ससुराल आया हुआ था

bihar crime news: ओडिशा के राउरकेला स्थित सुंदरनगर के रहने वाले आईसक्रीम कारोबारी संदीप पांडेय का अपहरण उनके ससुराल में ही हो गया। बिहार के नवादा जिला स्थित चौधरी नगर मोहल्ले

BIHAR POLICE
पुलिस की कार्रवाई
© GOOGLE
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

bihar crime news: ओडिशा के राउरकेला स्थित सुंदरनगर के रहने वाले आईसक्रीम कारोबारी संदीप पांडेय का अपहरण उनके ससुराल में ही हो गया। बिहार के नवादा जिला स्थित चौधरी नगर मोहल्ले में संदीप पांडेय का ससुराल है। वो अपने ससुराल आए हुए थे कि तभी 21 जनवरी की दोपहर 12 बजे के करीब उन्हें अगवा कर लिया गया। 


इस बात की जानकारी अगले दिन 22 जनवरी को दोपहर में उनकी पत्नी रेशमी साहू को हुई। रेशमी ने बताया कि उनके पति की दोस्ती चौधरी नगर मोहल्ले में रहने वाले मुकेश से हो गयी। मुकेश उनके पति को घुमाने गाड़ी से निकला था। मुकेश ने पति के फोन से यह सूचना दी कि उसके पति का अपहरण हो गया है। साढ़े पांच लाख देने के बाद उसे छोड़ देगा। 


पीड़िता ने अपने ससुराल राउरकेला देवर के पास फोन लगाया और पूरी बात बतायी। जिसके बाद मुकेश द्वारा दिये गये दो अकाउंट नंबरों पर देवर ने दो लाख भेज दिया और भाई को छोड़ने की बात कही। लेकिन फिर साढ़े तीन लाख देने को कहा और पैसे लेकर आने को कहा गया। इस बात की जानकारी पीड़िता ने पुलिस को दी.


 जिसके बाद बताये गये स्थान पर पहुंचते ही पुलिस ने अपहर्ता को गिरफ्तार कर लिया। किडनैपर की पहचान मुकेश सिंह के रूप में हुई है। जो नवादा के कन्हाई नगर मोहल्ले का रहने वाला है। उसके पिता अरुण कुमार सिंह काशीचक ब्लॉक में पंचायत सचिव के पद पर कार्यरत हैं। अपहरणकर्ता की गिरफ्तारी के बाद पुलिस उसके अन्य साथियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। पति के घर लौटने से रेशमा काफी खुश है। 

टैग्स