ब्रेकिंग
19 अगस्त को राजद का लोक भवन मार्च, छात्रों पर लाठीचार्ज और फायरिंग के विरोध में तेजस्वी यादव का ऐलानकैबिनेट मीटिंग के बाद CM आवास पर भाजपा कोटे के मंत्रियों की बैठक, सियासी चर्चाएं तेजफतेहपुर में मुकेश सहनी का बड़ा ऐलान: आरक्षण नहीं तो 2027 में मोदी-योगी को वोट नहींJDU विधायक के खिलाफ बाढ़ पीड़ितों का फूटा गुस्सा, कोमल सिंह की गाड़ी को घेरा, कहा..वोट मांगे आवल छय..त कहे छय कि बेटी छियै10 साल से लागू शराबबंदी कानून को प्रशांत किशोर ने फर्जी बताया, कहा..बिहार से इसे हटना चाहिए19 अगस्त को राजद का लोक भवन मार्च, छात्रों पर लाठीचार्ज और फायरिंग के विरोध में तेजस्वी यादव का ऐलानकैबिनेट मीटिंग के बाद CM आवास पर भाजपा कोटे के मंत्रियों की बैठक, सियासी चर्चाएं तेजफतेहपुर में मुकेश सहनी का बड़ा ऐलान: आरक्षण नहीं तो 2027 में मोदी-योगी को वोट नहींJDU विधायक के खिलाफ बाढ़ पीड़ितों का फूटा गुस्सा, कोमल सिंह की गाड़ी को घेरा, कहा..वोट मांगे आवल छय..त कहे छय कि बेटी छियै10 साल से लागू शराबबंदी कानून को प्रशांत किशोर ने फर्जी बताया, कहा..बिहार से इसे हटना चाहिए

न्यू ईयर के जश्न में शराब खपाने की थी तैयारी, पुलिस ने माफिया के मंसूबों पर पानी फेरा

GAYA: बिहार में पिछले 7 साल से पूर्ण शराबबंदी है लेकिन आए दिन शराब की बड़ी खेप पकड़ी जा रही है। इस बार भी बोधगया थाना पुलिस ने विदेशी शराब की बड़ी खेप बरामद की है। अंग्रेजी शर

न्यू ईयर के जश्न में शराब खपाने की थी तैयारी, पुलिस ने माफिया के मंसूबों पर पानी फेरा
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

GAYA: बिहार में पिछले 7 साल से पूर्ण शराबबंदी है लेकिन आए दिन शराब की बड़ी खेप पकड़ी जा रही है। इस बार भी बोधगया थाना पुलिस ने विदेशी शराब की बड़ी खेप बरामद की है। अंग्रेजी शराब की इस खेप को नये साल के जश्न में खपाने की तैयारी थी। लेकिन नववर्ष के जश्न को पुलिस ने फीका कर दिया। 


शराबबंदी के खिलाफ चलाये गये मुहिम में पुलिस ने तलाशी के दौरान अवैध शराब की 876 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद किया है। बकरौर पुल के महामाया पैलेस के पास एक टेम्पू में रखे अंग्रेजी शराब की बड़ी खेप पुलिस ने पकड़ा है। वहीं टेम्पू चालक को भी गिरफ्तार किया गया है। जिससे बोधगया पुलिस पूछताछ में जुटी है। 


टेम्पू चालक ने किसके कहने पर यह सब किया इसका पता लगाने में पुलिस लगी हुई है। बोधगया डीएसपी सौरभ जयसवाल प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि इस बात की गुप्त सूचना मिली थी। बकरौर पुल के महामाया पैलेस के पास एक ऑटो को पकड़ा गया जिसमें भारी मात्रा में शराब लदा हुआ था टेम्पू से 876 बोतल विदेशी शराब जब्त किया गया है। 


टेम्पू चालक संतोष कुमार और टेम्पू के मालिक के खिलाफ बोधगया थाने में केस दर्ज करने के बाद  चालक को जेल भेज गया। इस मामले में जो भी धंधेबाज शामिल है उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।