ब्रेकिंग
TRE-4 परीक्षा और छात्र शिकायतों पर सम्राट सरकार का बड़ा एक्शन, 10 अहम फैसलों का ऐलान; जानिए..प्रशांत किशोर ने मुख्य सचिव से की मुलाकात, बांकीपुर की समस्याओं पर की बातबिहार में छात्रों की बड़ी जीत: TRE-4 को लेकर सरकार का बड़ा ऐलान, अब एक ही चरण में होगी परीक्षामुजफ्फरपुर: उदनडीह भू-माफिया कांड में बड़ी कार्रवाई, बेलसंड विधायक के कार्यालय से शूटर और अब शराब कारोबारी समेत 6 गिरफ्तार, 26 मामले दर्जएक वो समय था जब पिता के अंतिम संस्कार के लिए पैसे नहीं थे, आज फॉर्च्यूनर से जाकर लगाता है झाड़ू, एक सफाईकर्मी की दर्दनाक कहानीTRE-4 परीक्षा और छात्र शिकायतों पर सम्राट सरकार का बड़ा एक्शन, 10 अहम फैसलों का ऐलान; जानिए..प्रशांत किशोर ने मुख्य सचिव से की मुलाकात, बांकीपुर की समस्याओं पर की बातबिहार में छात्रों की बड़ी जीत: TRE-4 को लेकर सरकार का बड़ा ऐलान, अब एक ही चरण में होगी परीक्षामुजफ्फरपुर: उदनडीह भू-माफिया कांड में बड़ी कार्रवाई, बेलसंड विधायक के कार्यालय से शूटर और अब शराब कारोबारी समेत 6 गिरफ्तार, 26 मामले दर्जएक वो समय था जब पिता के अंतिम संस्कार के लिए पैसे नहीं थे, आज फॉर्च्यूनर से जाकर लगाता है झाड़ू, एक सफाईकर्मी की दर्दनाक कहानी

नक्सलियों ने शिक्षक से मांगी लेवी, 11 लाख कैश और 200 कंबल नहीं देने पर जान से मारने की दी धमकी

JAMUI: बिहार के जमुई जिले खैरा थाना क्षेत्र में एक शिक्षक से नक्सलियों ने 11 लाख रुपये और 200 कंबल लेवी के तौर पर मांगी है। ऐसा नहीं करने पर पूरे परिवार को जान से मारने की धमक

नक्सलियों ने शिक्षक से मांगी लेवी, 11 लाख कैश और 200 कंबल नहीं देने पर जान से मारने की दी धमकी
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

JAMUI: बिहार के जमुई जिले खैरा थाना क्षेत्र में एक शिक्षक से नक्सलियों ने 11 लाख रुपये और 200 कंबल लेवी के तौर पर मांगी है। ऐसा नहीं करने पर पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी है। शिक्षक के घर के बाहर नक्सली पर्चा चिपकाकर यह मांग की गयी है जिससे पूरे गांव में दहशत का माहौल है। 


पीड़ित शिक्षक और उनका परिवार भी काफी दहशत में हैं। मामला खैरा थाना क्षेत्र के धर्मपुर गांव का है जहां मांग पूरी नहीं होने पर पीड़ित शिक्षक को परिवार समेत जान से मारने की धमकी दी गयी है। पीड़ित शिक्षक के पिता राजकुमार राम ने खैरा थाने को इसकी सूचना दी है। 


पीड़ित ने बताया कि नक्सली पर्चा पर लाल सलाम लिखा हुआ था। यह भी लिखा गया है कि 11 लाख रुपये और दो सौ कंबल ठिकाने पर पहुंचा दो नहीं तो अंजाम बुरा होगा। पीड़ित शिक्षक धर्मेंद्र महादेव समरिया में स्कूल टीचर हैं। 


नक्सलियों द्वारा लगातार धर्मेन्द्र की मोबाइल पर लेवी मांगी जा रही है। मांग पूरा नहीं होता देख नक्सलियों ने उनकी दुकान में आग तक लगा दी। हालांकि इस अगलगी में कोई नुकसान नहीं हुआ लेकिन शिक्षक और उनका पूरा परिवार नक्सलियों की इस कार्रवाई के बाद काफी दहशत में हैं। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।