ब्रेकिंग
अनंत सिंह की विधायकी खत्म कराने की जल्दबाजी, सजा के बावजूद राजू सिंह पर कार्रवाई क्यों नहीं? पप्पू यादव ने उठाए सवाल✦बिहार में शिक्षा विभाग की DPO पर शिकंजा, रूबी कुमारी के 4 ठिकानों पर EOU की रेड, भ्रष्टाचार से बनाई अकूत संपत्ति✦निर्दलीय MLC को पार्टी में शामिल कराने पर बढ़ा विवाद, संजय सरावगी ने NDA को बताया एकजुट, BJP-JDU के रिश्ते ठीक हैं?✦नेपाल में लैंडिंग के दौरान दो हेलिकॉप्टरों की टक्कर, भारतीय मूल के एक व्यक्ति की मौत✦बिहार पुलिस की बड़ी रेड: घर से मिले 12.33 लाख कैश और मादक पदार्थ, पिता-पुत्र समेत 3 गिरफ्तार; असम तक फैला ड्रग सिंडिकेट✦अनंत सिंह की विधायकी खत्म कराने की जल्दबाजी, सजा के बावजूद राजू सिंह पर कार्रवाई क्यों नहीं? पप्पू यादव ने उठाए सवाल✦बिहार में शिक्षा विभाग की DPO पर शिकंजा, रूबी कुमारी के 4 ठिकानों पर EOU की रेड, भ्रष्टाचार से बनाई अकूत संपत्ति✦निर्दलीय MLC को पार्टी में शामिल कराने पर बढ़ा विवाद, संजय सरावगी ने NDA को बताया एकजुट, BJP-JDU के रिश्ते ठीक हैं?✦नेपाल में लैंडिंग के दौरान दो हेलिकॉप्टरों की टक्कर, भारतीय मूल के एक व्यक्ति की मौत✦बिहार पुलिस की बड़ी रेड: घर से मिले 12.33 लाख कैश और मादक पदार्थ, पिता-पुत्र समेत 3 गिरफ्तार; असम तक फैला ड्रग सिंडिकेट

बिहार: नक्सलियों के मंसूबे को सुरक्षाबलों ने किया नाकाम, भारी मात्रा में हथियार बरामद

AURANGABAD: सुरक्षाबलों ने नक्सलियों के मंसूबे पर पानी फेर दिया है। नक्सलियों ने सुरक्षा बलों पर हमले की योजना बना रखी थी जिसे नाकाम कर दिया गया। इस दौरान भारी मात्रा में हथि

बिहार: नक्सलियों के मंसूबे को सुरक्षाबलों ने किया नाकाम, भारी मात्रा में हथियार बरामद
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

AURANGABAD:  सुरक्षाबलों ने नक्सलियों के मंसूबे पर पानी फेर दिया है। नक्सलियों ने सुरक्षा बलों पर हमले की योजना बना रखी थी जिसे नाकाम कर दिया गया। इस दौरान भारी मात्रा में हथियार बरामद किया गया। 


नक्सलियों के खात्मे को लेकर औरंगाबाद के मदनपुर के विभिन्न पहाड़ी क्षेत्रों में एसपी के निर्देश पर चलाए जा रहे सर्च ऑपरेशन से खार खाए नक्सलियों ने सुरक्षा बलों पर हमले की योजना बना रखी थी लेकिन इस बात की भनक जिले के एसपी को लग गयी। जिसके बाद सुरक्षा बलों नक्सलियों पर कार्रवाई की है। 


समाहरणालय स्थित पुलिस कक्ष में इस बात की जानकारी देते हुए एसपी स्वप्ना मेश्राम ने बताया कि स्थानीय सूत्रों से यह सूचना प्राप्त हुई थी कि मदनपुर थाना अंतर्गत पचरुखिया एवं उसके आसपास क्षेत्रों में नक्सलियों द्वारा सुरक्षाबलों पर हमला करने की तैयारी की जा रही है।


मिली सूचना के आधार पर उनके निर्देश और एएसपी मुकेश कुमार के नेतृत्व में औरंगाबाद जिले में कार्यरत एसटीएफ, स्थानीय पुलिस प्रशासन एवं गया जिले के 159 वीं वाहिनी सीआरपीएफ के संयुक्त टीम के द्वारा 6 फरवरी को मदनपुर थाना अंतर्गत पचरुखिया पहाड़, शिकारी कुआं एवं इसके आसपास के क्षेत्रों में नक्सलियों के विरुद्ध संयुक्त सर्च अभियान चलाया गया।


इस दौरान नक्सलियों के द्वारा छिपा कर रखे गए विस्फोटक सामग्री एवं प्लास्टिक के डिब्बे में कारतूस को बरामद किया गया। जिसमें एसएलआर 7.2 के 10 11 कारतूस , 5.56 इंसास के 1168 कारतूस, 12 किलो का एक आईईडी बरामद किया गया जिसे जंगलों में विनष्ट कर दिया गया।


एसपी ने बताया कि जब्त सामग्रियों की सूची तैयार कर मदनपुर थाना लाया गया है। इस संबंध में मदनपुर थाना में सात नामजद अभियुक्त के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है। एसपी ने बताया कि इस छापेमारी अभियान के फलस्वरुप नक्सलियों का मनोबल काफी गिरा हुआ है और उन पर अंकुश लगाए जाने हेतु लगातार छापेमारी अभियान जारी है।एसपी ने बताया कि यह छापेमारी अभियान तब तक जारी रहेगी, जब तक जंगली क्षेत्रों से नक्सलियों का खात्मा न कर दिया जाए।

रिपोर्टिंग
A

रिपोर्टर

AKASH KUMAR

FirstBihar संवाददाता