ब्रेकिंग
Vaishali Express robbery : वैशाली एक्सप्रेस के AC कोच में घुसे 7-8 लोग, महिला को घेरा और 5.10 लाख के गहने ले उड़े; कैसे हुई इतनी बड़ी वारदात?✦Bihar Teacher AI Training: बिहार के शिक्षक अब AI से पढ़ाएंगे, Google से करार; Gemini-NotebookLM की मिलेगी ट्रेनिंग✦Bihar News: बिहार में 125 यूनिट मुफ्त बिजली के बाद भी बिल में माइनस! ऐप में दिख रहे ₹400-500, जानिए क्या है मामला✦Bihar News : बिहार में अब 30 दिन में पास होगा मकान का नक्शा, देरी हुई तो अपने आप मिल जाएगी मंजूरी! छोटे प्लॉट वालों को भी बड़ी राहत✦WhatsApp मैसेज पर 1 अक्टूबर से लगेगा 14 पैसे का चार्ज? जानें आम यूजर्स पर पड़ेगा या नहीं असर✦ Vaishali Express robbery : वैशाली एक्सप्रेस के AC कोच में घुसे 7-8 लोग, महिला को घेरा और 5.10 लाख के गहने ले उड़े; कैसे हुई इतनी बड़ी वारदात?✦Bihar Teacher AI Training: बिहार के शिक्षक अब AI से पढ़ाएंगे, Google से करार; Gemini-NotebookLM की मिलेगी ट्रेनिंग✦Bihar News: बिहार में 125 यूनिट मुफ्त बिजली के बाद भी बिल में माइनस! ऐप में दिख रहे ₹400-500, जानिए क्या है मामला✦Bihar News : बिहार में अब 30 दिन में पास होगा मकान का नक्शा, देरी हुई तो अपने आप मिल जाएगी मंजूरी! छोटे प्लॉट वालों को भी बड़ी राहत✦WhatsApp मैसेज पर 1 अक्टूबर से लगेगा 14 पैसे का चार्ज? जानें आम यूजर्स पर पड़ेगा या नहीं असर

घर में घुसकर बुजुर्ग महिला को मौत के घाट उतारा, हत्या के बाद लूट की वारदात से सनसनी

Bihar Crime News: नवादा के नारडीहा गांव में करीब 60 वर्षीय राजकुमारी देवी की हत्या और लूट से सनसनी फैल गई। घर में अकेली महिला की हत्या के बाद 10 लाख रुपये से अधिक की संपत्ति लूटे जाने का शुरुआती अनुमान है।

Bihar Crime News
प्रतिकात्मक तस्वीर
© Reporter
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Bihar Crime News: नवादा के नारडीहा गांव में करीब 60 वर्षीय राजकुमारी देवी की हत्या और लूट की वारदात से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। घर में अकेली रहने वाली महिला को बदमाशों ने निशाना बनाया। शुरुआती अनुमान के मुताबिक, घर से 10 लाख रुपये से अधिक की संपत्ति लूटे जाने की बात सामने आई है।



राजकुमारी देवी के परिवार के कई सदस्य बाहर रहते हैं, जबकि उनका बेटा दुबई में नौकरी करता है। ऐसे में पुलिस की जांच में यह सवाल अहम हो गया है कि क्या बदमाशों को पहले से महिला के अकेले रहने और घर की स्थिति की जानकारी थी।



शनिवार सुबह काफी देर तक राजकुमारी देवी के घर का दरवाजा नहीं खुला। आसपास के लोगों को संदेह हुआ तो ग्रामीणों ने आवाज लगाई, लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घर के अंदर महिला को मृत अवस्था में पाया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। घटनास्थल से संभावित सुराग जुटाए जा रहे हैं और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है।



पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि वारदात में कितने लोग शामिल थे और अपराधियों ने घटना को किस तरह अंजाम दिया।घटना की जानकारी फैलते ही ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। लोगों ने नारदीगंज रोड को जाम कर प्रदर्शन किया और पुलिस-प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शन के दौरान आगजनी की भी सूचना सामने आई है। ग्रामीणों ने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी और इलाके में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है। लोगों का कहना है कि इस घटना के बाद अकेले रहने वाले बुजुर्गों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है।



पुलिस के अनुसार, घर से कितनी नकदी और अन्य सामान गायब है, इसका अंतिम आकलन परिवार के सदस्यों के पहुंचने के बाद ही हो सकेगा। फिलहाल शुरुआती अनुमान में लूट की गई संपत्ति की कीमत 10 लाख रुपये से अधिक बताई जा रही है। पुलिस चोरी या लूटे गए सामान की वास्तविक कीमत का पता लगाने में जुटी है।

रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SONU

FirstBihar संवाददाता