ब्रेकिंग
बिहार में 974 एकड़ जमीन पर सरकार का बड़ा एक्शन! बेतिया राज के 224 प्लॉट होंगे सरकारी, 40 साल पुराने कब्जाधारियों को मिलेगा मालिकाना हक?✦Darbhanga Crime News: खरना की रात कट्टे के दम पर दबंगई! युवक के सिर पर हथियार सटाया, ग्रामीण पहुंचे तो बाइक छोड़कर भागे आरोपी✦बक्सर में लेजर शो के दौरान बड़ी चूक! पूर्व विधायक मुन्ना तिवारी को बताया वर्तमान MLA, भड़के आनंद मिश्रा; CM सम्राट तक पहुंचेगा मामला✦Anant Singh Viral Video: समधन ने अनंत सिंह के काले चश्मे पर कर दिया ऐसा कमेंट, हंसी नहीं रोक पाए लोग; बोलीं- हम क्यों डरेंगे!✦Anant Singh : अनंत सिंह की बेटी की शादी में आएंगे बृजभूषण सिंह, बोले- प्रेम से बुलाया है, जरूर जाएंगे; 25 नवंबर को नदावां में VIP जमावड़ा✦बिहार में 974 एकड़ जमीन पर सरकार का बड़ा एक्शन! बेतिया राज के 224 प्लॉट होंगे सरकारी, 40 साल पुराने कब्जाधारियों को मिलेगा मालिकाना हक?✦Darbhanga Crime News: खरना की रात कट्टे के दम पर दबंगई! युवक के सिर पर हथियार सटाया, ग्रामीण पहुंचे तो बाइक छोड़कर भागे आरोपी✦बक्सर में लेजर शो के दौरान बड़ी चूक! पूर्व विधायक मुन्ना तिवारी को बताया वर्तमान MLA, भड़के आनंद मिश्रा; CM सम्राट तक पहुंचेगा मामला✦Anant Singh Viral Video: समधन ने अनंत सिंह के काले चश्मे पर कर दिया ऐसा कमेंट, हंसी नहीं रोक पाए लोग; बोलीं- हम क्यों डरेंगे!✦Anant Singh : अनंत सिंह की बेटी की शादी में आएंगे बृजभूषण सिंह, बोले- प्रेम से बुलाया है, जरूर जाएंगे; 25 नवंबर को नदावां में VIP जमावड़ा

नवादा में शराब से भरी कार गड्ढे में पलटी, ग्रामीणों ने लूट ली शराब

NAWADA : नवादा में तेज रफ्तार कार शुक्रवार की शाम अनियंत्रण होकर गड्ढे में पलट गई, जिसके बाद मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने कार में रखे सारे सामान को लूट लिया और कार में तोड़ोफोड़ मचा दी

FirstBihar
Admin
2 मिनट
NAWADA : नवादा में तेज रफ्तार कार शुक्रवार की शाम अनियंत्रण होकर गड्ढे में पलट गई, जिसके बाद मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने कार में रखे सारे सामान को लूट लिया और कार में तोड़ोफोड़ मचा दी. घटना नवादा के हिसुआ के लाठी मोड़ की है. जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि कार में शराब की बड़ी खेप ले जाई जा रही थी, तभी कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई. जिसके बाद कार ड्राइवर डर से कार छोड़कर फरार हो गया. एक्सिडेंट की खबर मिलते ही ग्रमीण मौके पर पहुंचे और कार में पड़ी सारी विदेशी शराब की बोतलें लूट लीं और गाड़ी में जमकर तोड़फोड़ की. मामले के संबंध में हिसुआ थाना प्रभारी ने बताया कि मौके पर पहुंचकर कार को जप्त किया गया है, लेकिन कार में किसी भी प्रकार की कोई शराब की बोतल या रैपर नहीं मिली है. ग्रामीणों के द्वारा जिस तरह से लाठी-डंडा से कार को क्षतिग्रस्त किया गया है उसे लेकर कार्रवाई की जाएगी. नवादा से ईलू सिन्हा की रिपोर्ट
रिपोर्टिंग
3

रिपोर्टर

3

FirstBihar संवाददाता