ब्रेकिंग
बिहार में भूमि विवाद में मर्डर: मां को बचाने गए युवक की चाकू गोदकर हत्या, पहले ही जताई थी खुद पर हमले की आशंकाभरत तिवारी एनकाउंटर केस: मुखिया समेत 14 नामजद और 50 अज्ञात पर FIR, विरोध प्रदर्शन करना पड़ा भारीगांव की लड़की से इश्कबाजी पड़ी भारी, कब्रिस्तान में मिला नाबालिग लड़के शव; हत्या की वारदात से सनसनीभरत तिवारी एनकाउंटर केस: बीजेपी नेता अश्विनी चौबे ने बताया ‘मर्डर’, अपनी ही सरकार को दे दिया 48 घंटे का अल्टीमेटम; मंत्री ने भी उठाए सवालपूर्व विधायक मुकेश रौशन को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर धमकी, पटना SSP से सुरक्षा की मांगबिहार में भूमि विवाद में मर्डर: मां को बचाने गए युवक की चाकू गोदकर हत्या, पहले ही जताई थी खुद पर हमले की आशंकाभरत तिवारी एनकाउंटर केस: मुखिया समेत 14 नामजद और 50 अज्ञात पर FIR, विरोध प्रदर्शन करना पड़ा भारीगांव की लड़की से इश्कबाजी पड़ी भारी, कब्रिस्तान में मिला नाबालिग लड़के शव; हत्या की वारदात से सनसनीभरत तिवारी एनकाउंटर केस: बीजेपी नेता अश्विनी चौबे ने बताया ‘मर्डर’, अपनी ही सरकार को दे दिया 48 घंटे का अल्टीमेटम; मंत्री ने भी उठाए सवालपूर्व विधायक मुकेश रौशन को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर धमकी, पटना SSP से सुरक्षा की मांग

नवादा में युवक की हत्या, अपराधियों ने धारदार हथियार से काटा

NAWADA : जिले में अपराधियों ने एक युवक की हत्या कर दी है. किसी धारदार हथियार से काटकर अपराधियों ने युवक को मौत के घाट उतार दिया है. युवक की मौत के बाद उसके घर में

नवादा में युवक की हत्या, अपराधियों ने धारदार हथियार से काटा
First Bihar
2 मिनट

NAWADA :  जिले में अपराधियों ने एक युवक की हत्या कर दी है. किसी धारदार हथियार से काटकर अपराधियों ने युवक को मौत के घाट उतार दिया है. युवक की मौत के  बाद उसके घर में कोहराम मच गया है. घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है. पुलिस इस घटना की छानबीन में जुटी हुई है.


वारदात नवादा जिला के हिसुआ थाना इलाके की है, जहां पांचू मुहल्ला के रहने वाले शंकर महतो के 45 वर्षीय पुत्र पप्पू कुशवाहा की हत्या हो गई है. अपराधियों ने किसी धारदार हथियार से काटकर राजगीर में उसकी हत्या कर दी. बताया जाता है कि भूलन बिगहा निवासी गोवर्धन राजवंशी के पुत्र टुनटुन राजवंशी को शाम को फोन करके बुलाया और राजगीर के बनगंगा के पास कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी.


इस घटना के संबंध में जानकारी मिली है कि पप्पू कुशवाहा ने कुछ दिन पहले टुनटुन राजवंशी को एक लाख रुपए उधार दिया था. उसी को लेकर टुनटुन राजवंशी ने पप्पू कुशवाहा को फोन करके बुलाया कि राजगीर चलिए पैसा वही दे देंगे. उसी शाम को शंकर महतो घर से निकल पड़ा और बन गंगा के पास टुनटुन राजवंशी ने अपने चार सहयोगियों के साथ घात लगाए बैठा था.


पप्पू कुशवाहा को देखते ही घात लगाए लोग उस पर टूट पड़े और धारदार हथियार से काट कर हत्या कर रोड पर फेंक दिया. सूचना के आधार पर राजगीर थाना ने शव को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू किया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पोस्टमार्टम के बाद पप्पू का लाश  हिसुआ लाया गया और पीड़ित परिजनों ने हिसुआ-राजगीर पथ एनएच 82 को जाम कर दिया. रोड जाम के बाद नवादा डीएसपी, हिसुआ विधायक नीतू देवी आकर पीड़िता को समझा-बुझाकर जाम को खुलवाया. 

टैग्स
रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SONU KUMAR

FirstBihar संवाददाता