ब्रेकिंग
मोतिहारी में 60 लाख का वेतन घोटाला, ACS सी.के. अनिल एक्शन में...खुद उतरे मैदान में, क्या मेकर-अप्रूवर और बड़े अफसरों को बचाया जा रहा? ✦इस दिन से शुरू होंगी मैट्रिक-इंटर की सेंटअप परीक्षाएं, 75% अटेंडेंस अनिवार्य; फेल या अनुपस्थित रहे तो बोर्ड परीक्षा से होंगे बाहर✦Vikramshila University : PM Modi का बड़ा तोहफा! विक्रमशिला की धरती पर बनेगा भव्य केंद्रीय विश्वविद्यालय, 20 नवंबर को रख सकते हैं नींव✦BSEB ने जारी किया 10वीं-12वीं परीक्षा 2027 का डमी एडमिट कार्ड, इस दिन तक सुधार का मौका; ऐसे करें चेक✦Bihar News : नई महिंद्रा कार लेकर निकला था चालक, रास्ते में पोखर बना काल! गाड़ी समेत डूबने से मौत, कई और लोगों की तलाश✦मोतिहारी में 60 लाख का वेतन घोटाला, ACS सी.के. अनिल एक्शन में...खुद उतरे मैदान में, क्या मेकर-अप्रूवर और बड़े अफसरों को बचाया जा रहा? ✦इस दिन से शुरू होंगी मैट्रिक-इंटर की सेंटअप परीक्षाएं, 75% अटेंडेंस अनिवार्य; फेल या अनुपस्थित रहे तो बोर्ड परीक्षा से होंगे बाहर✦Vikramshila University : PM Modi का बड़ा तोहफा! विक्रमशिला की धरती पर बनेगा भव्य केंद्रीय विश्वविद्यालय, 20 नवंबर को रख सकते हैं नींव✦BSEB ने जारी किया 10वीं-12वीं परीक्षा 2027 का डमी एडमिट कार्ड, इस दिन तक सुधार का मौका; ऐसे करें चेक✦Bihar News : नई महिंद्रा कार लेकर निकला था चालक, रास्ते में पोखर बना काल! गाड़ी समेत डूबने से मौत, कई और लोगों की तलाश

नवादा में बेखौफ अपराधियों की करतूत, रिटायर क्लर्क की गोली मारकर हत्या

NAWADA: बिहार में अपराधी बेलगाम हो गये हैं शायद यही कारण है कि अपराधी एक के बाद एक आपराधिक वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामला बिहार के नवादा जिले का है जहां बेखौफ अपराधि

नवादा में बेखौफ अपराधियों की करतूत, रिटायर क्लर्क की गोली मारकर हत्या
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

NAWADA: बिहार में अपराधी बेलगाम हो गये हैं शायद यही कारण है कि अपराधी एक के बाद एक आपराधिक वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामला बिहार के नवादा जिले का है जहां बेखौफ अपराधियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज करा पुलिस को बड़ी चुनौती दी है। अपराधियों ने रिटायर क्लर्क की गोली मारकर हत्या कर दी है। 


बदमाशों ने एक गोली आंख में और दूसरी गोली सीने में मारी है। जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गयी है। घटना वारिसलीगंज थाना क्षेत्र के हनुमान नगर की है जहां इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गयी है। इस घटना से लोगों में खासा आक्रोश देखा जा रहा है।


 मृतक की पहचान प्रोजेक्ट शंकर सिंह उच्च विद्यालय के रिटायर क्लर्क उपेंद्र सिंह के रूप में हुई है। दो साल पहले ही वे स्कूल से रिटायर हुए थे। घटना के कारणों का पता अब तक नहीं चल पाया है। इस घटना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है। घटना से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। 

रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SONU KUMAR

FirstBihar संवाददाता