ब्रेकिंग
बिहार में कर्मा पूजा के दौरान दर्दनाक हादसे: पटना-नालंदा में डूबे कई लोग, 8 की जान गईBihar Politics : बिहार-झारखंड बंटवारे पर सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, बोले- दुखी मन से की थी वोटिंग; अटल जी की थी अलग सोचBihar Infrastructure Development: सड़क-पुल से लेकर नई फैक्ट्रियों तक... तेजी से बदल रही बिहार की तस्वीर, रियल एस्टेट में भी रौनकबिहार में डिजिटल क्रिएटर की कनपटी पर बंदूक सटाकर लूट, लाखों की नकदी और ज्वेलरी ले उड़े बदमाशसोशल मीडिया पर हथियार लहराकर रील बनाना पड़ा महंगा, वीडियो वायरल होते ही पुलिस ने युवक को दबोचाबिहार में कर्मा पूजा के दौरान दर्दनाक हादसे: पटना-नालंदा में डूबे कई लोग, 8 की जान गईBihar Politics : बिहार-झारखंड बंटवारे पर सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, बोले- दुखी मन से की थी वोटिंग; अटल जी की थी अलग सोचBihar Infrastructure Development: सड़क-पुल से लेकर नई फैक्ट्रियों तक... तेजी से बदल रही बिहार की तस्वीर, रियल एस्टेट में भी रौनकबिहार में डिजिटल क्रिएटर की कनपटी पर बंदूक सटाकर लूट, लाखों की नकदी और ज्वेलरी ले उड़े बदमाशसोशल मीडिया पर हथियार लहराकर रील बनाना पड़ा महंगा, वीडियो वायरल होते ही पुलिस ने युवक को दबोचा

नवविवाहिता की संदिग्ध हालत में मौत, छह महीने पहले हुई थी लव मैरेज

MUZAFFARPUR: खबर मुजफ्फरपुर की है, जहां एक नवविवाहिता की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। नवविवाहिता का शव उसी के कमरे से बरामद किया गया है। यह घटना मुशहरी थाना इलाके के रजवाड़ा गा

नवविवाहिता की संदिग्ध हालत में मौत, छह महीने पहले हुई थी लव मैरेज
Desk
3 मिनट

MUZAFFARPUR: खबर मुजफ्फरपुर की है, जहां एक नवविवाहिता की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। नवविवाहिता का शव उसी के कमरे से बरामद किया गया है। यह घटना मुशहरी थाना इलाके के रजवाड़ा गांव की है। इस घटना के बाद पूरे इलाके में सन्नाटा पसर गया है।  नवविवाहिता के शव को देखने के लिए आसपास के लोगो की भीड़ उमड़ गई। इस घटना को लेकर ग्रामीणों में तरह-तरह की बातें की जा रही है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने कमरे की बारीकी से जांच शुरू कर दी है। कमरे से किसी तरह का सुसाइड नोट नहीं बरामद किया गया है। जिसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। 


वहीं, मृत महिला की पहचान 18 वर्षीय चांदनी कुमारी के रूप में हुई है। थानेदार शशिभूषण कुमार ने बताया कि प्रारंभिक जांच में कई तरह की बातें सामने आई है। लेकिन, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता लग पाएगा। इस घटना की जानकारी के बाद मृत महिला के मायके वाले भी पहुंचे गए हैं। मृतका के परिजनों के बयान उस आधार पर FIR दर्ज किया जाएगा। जिसके बाद कार्रवाई शुरू की जाएगी। 


बता दें कि जब पुलिस की पूछताछ में पता चला कि चांदनी ने 6 महीने पहले ही अपने प्रेमी नीरज से शादी की थी। चांदनी के परिवार वालों का आरोप है की शादी के कुछ दिन के बाद से ही नीरज दहेज की मांग करने लगा। जब दहेज नहीं मिला तो वो महिला के साथ मारपीट करने लगा। चांदनी का मायका भी राजवाड़ा में ही है। 

नवविवाहिता की संदिग्ध हालत में मौत, छह महीने पहले हुई थी लव मैरेज

बताया जा रहा है कि मृतका के गले पर काले निशान है, जिसे देखकर ऐसा लग रहा है किसी ने उसकी गला दबाकर हत्या की है। इस घटना के बाद पति समेत पूरा ससुराल फरार है। फिलहाल पुलिस का कहना है कि सभी बिंदुओं पर छानबीन की जा रही है। आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा। 

टैग्स