ब्रेकिंग
Bihar Crime News : जमुई में पुलिस अधिकारी बनकर पहुंचे ठग, 'बड़े बाबू बुला रहे हैं' कहकर उतरवाई एक भर सोने की चेन, कागज में थमा गए नकली लॉकेट✦Bihar News : मुजफ्फरपुर में अवैध मिट्टी खनन ने ली मासूम की जान! ट्रैक्टर ने 10 साल के सन्नी को कुचला, चालक फरार✦Bihar Viral News : सीट नहीं मिली तो सप्तक्रांति एक्सप्रेस के इंजन पर चढ़ गया युवक, 20 मिनट तक मची अफरातफरी; वीडियो वायरल✦Bihar Murder News : घर से बुलाया, बैक टू बैक तीन गोलियां मारीं और फिर गायब कर दिया शव, अब पोखर में मिला टिंकू...✦Bihar News: अनंत सिंह की बेटी शिवांगी शादी के बाद जाएंगी अमेरिका? पति ऋषिकेश की पढ़ाई से लेकर 3.5 करोड़ की कार तक, जानें पूरी कहानी✦Bihar Crime News : जमुई में पुलिस अधिकारी बनकर पहुंचे ठग, 'बड़े बाबू बुला रहे हैं' कहकर उतरवाई एक भर सोने की चेन, कागज में थमा गए नकली लॉकेट✦Bihar News : मुजफ्फरपुर में अवैध मिट्टी खनन ने ली मासूम की जान! ट्रैक्टर ने 10 साल के सन्नी को कुचला, चालक फरार✦Bihar Viral News : सीट नहीं मिली तो सप्तक्रांति एक्सप्रेस के इंजन पर चढ़ गया युवक, 20 मिनट तक मची अफरातफरी; वीडियो वायरल✦Bihar Murder News : घर से बुलाया, बैक टू बैक तीन गोलियां मारीं और फिर गायब कर दिया शव, अब पोखर में मिला टिंकू...✦Bihar News: अनंत सिंह की बेटी शिवांगी शादी के बाद जाएंगी अमेरिका? पति ऋषिकेश की पढ़ाई से लेकर 3.5 करोड़ की कार तक, जानें पूरी कहानी

पहले किया लव मैरिज , फिर पुलिस में नौकरी लगते ही पत्नी और बच्ची को घर से निकाला

BHAGALPUR: पहले प्यार फिर शादी की उसके बाद जब युवक की नौकरी लग गई तो दहेज की मांग करते हुए पत्नी को घर से बाहर निकला दिया. मामला भागलपुर के गोगरी&nbsp

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

BHAGALPUR: पहले प्यार फिर शादी की उसके बाद जब युवक की नौकरी लग गई तो दहेज की मांग करते हुए पत्नी को घर से बाहर निकला दिया. मामला भागलपुर के गोगरी थाना इलाके  का है. जहां पति की बेवफाई से टूट चुकी पत्नी ने पति और ससुरालवालों के खिलाफ मामला दर्ज करा कर न्याय की गुहार  लगाई है. 

आवेदन में पीड़िता ने बताया कि उसने 28 अगस्त 2018 को हिंदू रीति- रिवाज से इटहरी गांव के रहने वाले विपिन पटेल के पुत्र राहुल के प्रेम विवाह किया था. शादी के बाद दोनों खगड़ीया में किराये के मकान में रहने लगे. दोनों की एक बेटी भी है. 

शादी के कुछ ही दिन बाद राहुल की नौकरी बिहार पुलिस में हो गई. जिसके बाद से उसने पत्नी को दहेज में 5 लाख के लिए प्रताड़ित करना शुरू कर दिया. इतना ही नहीं पति राहुल सहित ससुर, देवर, सास, ननद भी दहेज के रुपये लाकर नहीं देने पर दूसरी शादी की धमकी देकर प्रताड़ित करने लगे. जब पीड़िता ने मना कर दिया तो सबने उसे 2 फरवरी 2019 को घर से निकाल दिया. पति की बेवफाई से परेशान होकर पत्नी ने गोगरी थाना में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगायी. पीड़ित महिला ने पति राहुल कुमार, ससुर बिपिन पटेल, देवर अमितश कुमार, सास रेणु देवी, ननद खुशबू कुमारी को नामजद अभियुक्त बनाते हुए कांड संख्या 51/2020 दर्ज कर दोषियों पर कार्रवाई का भरोसा दिलाया है.