ब्रेकिंग
बंटी यादव हत्याकांड: तेजस्वी यादव ने परिवार को 5 लाख का चेक दिया, बच्चों की पढ़ाई और नौकरी में मदद का ऐलानमुजफ्फरपुर के पूर्व मेयर समीर कुमार डबल मर्डर केस में बड़ा फैसला, साक्ष्य के अभाव में 6 आरोपी बरीबिहार में शराबबंदी का हाल देखिये, दरभंगा में करोड़ों की विदेशी शराब जब्त ‘ढह गया है एजुकेशन सिस्टम’, झारखंड के JPSC-JSSC छात्र आंदोलन पर राहुल गांधी का बड़ा बयानजेन जी हमारी पीढ़ी से ज्यादा ईमानदार और देशभक्त, उन्हें चाहिए तार्किक जवाब, मोहन भागवत का बड़ा बयान..“Gen Z हमारे अपने लोग हैं”बंटी यादव हत्याकांड: तेजस्वी यादव ने परिवार को 5 लाख का चेक दिया, बच्चों की पढ़ाई और नौकरी में मदद का ऐलानमुजफ्फरपुर के पूर्व मेयर समीर कुमार डबल मर्डर केस में बड़ा फैसला, साक्ष्य के अभाव में 6 आरोपी बरीबिहार में शराबबंदी का हाल देखिये, दरभंगा में करोड़ों की विदेशी शराब जब्त ‘ढह गया है एजुकेशन सिस्टम’, झारखंड के JPSC-JSSC छात्र आंदोलन पर राहुल गांधी का बड़ा बयानजेन जी हमारी पीढ़ी से ज्यादा ईमानदार और देशभक्त, उन्हें चाहिए तार्किक जवाब, मोहन भागवत का बड़ा बयान..“Gen Z हमारे अपने लोग हैं”

नशे में धुत वर्दीवाले का वीडियो वायरल, टल्ली होकर बोला- मैं थानेदार हूं

NALANDA : बिहार में पूर्ण रूप से शराबबंदी होने के बावजूद भी कई जिलों में धड़ल्ले से शराब की बिक्री हो रही है. सीएम नीतीश के गृह जिले नालंदा से एक वर्दीवाले का वीडियो सामने आया

नशे में धुत वर्दीवाले का वीडियो वायरल, टल्ली होकर बोला- मैं थानेदार हूं
First Bihar
2 मिनट

NALANDA :  बिहार में पूर्ण रूप से शराबबंदी होने के बावजूद भी कई जिलों में धड़ल्ले से शराब की बिक्री हो रही है. सीएम नीतीश के गृह जिले नालंदा से एक वर्दीवाले का वीडियो सामने आया है,जिसमें वह नशे में धुत होकर वर्दी का मजाक बनाते हुए दिखाई दे रहा है. वर्दीवाले का यह वीडियो जिले में तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह अपने सीनियर अफसरों को भी अनाप शनाप बोल रहा है.




सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा यह वीडियो जिले के नालंदा थाने का बताया जा रहा है. जिसमें दिख रहा वर्दी वाला शख्स भी उसी थाने में पोस्टेड है. नशे में टल्ली यह वर्दी वाला न सिर्फ शराबबंदी का मखौल उड़ा रहा है बल्कि अपने सीनियर अफसरों को भी भला-बुरा कह रहा है.




नशे में टल्ली इस वर्दीवाले से एक शख्स वीडियो में यह पूछता हुआ दिखाई दे रहा है कि वह किस पोस्ट पर है, तो वह उसे जवाब मिलता है कि वह थानेदार है. शराबी वर्दीवाले की यह बात सुनकर वहां लोगों की भीड़ जमा हो गई.




वायरल वीडियो को लेकर नालंदा थानाध्यक्ष शशिरंजन ने बताया कि हंगामा करने वाला नशेड़ी सफाईकर्मी है. वर्दी कहां से लाया, इसका खुलासा जांच के बाद हो पायेगा. 

टैग्स
रिपोर्टिंग
P

रिपोर्टर

Pranay Raj

FirstBihar संवाददाता