ब्रेकिंग
बिहार की बेटी संस्कृति त्रिवेदी ने रचा गौरवशाली इतिहास, UPSC में AIR-17 हासिल कर बनीं IAS, मिला यूपी कैडरBihar Daroga Exam Cancelled : बिहार पुलिस दारोगा परीक्षा रद्द, आयोग ने जारी की बड़ी सूचना; जल्द घोषित होगी नई तारीखबिहार में खाकी भी सुरक्षित नहीं... पुलिसकर्मी की नाबालिग बेटी से दुष्कर्म, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने पर FIR दर्जबिहार में कर्मा पूजा के दौरान दर्दनाक हादसे: पटना-नालंदा में डूबे कई लोग, 8 की जान गईBihar Politics : बिहार-झारखंड बंटवारे पर सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, बोले- दुखी मन से की थी वोटिंग; अटल जी की थी अलग सोचबिहार की बेटी संस्कृति त्रिवेदी ने रचा गौरवशाली इतिहास, UPSC में AIR-17 हासिल कर बनीं IAS, मिला यूपी कैडरBihar Daroga Exam Cancelled : बिहार पुलिस दारोगा परीक्षा रद्द, आयोग ने जारी की बड़ी सूचना; जल्द घोषित होगी नई तारीखबिहार में खाकी भी सुरक्षित नहीं... पुलिसकर्मी की नाबालिग बेटी से दुष्कर्म, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने पर FIR दर्जबिहार में कर्मा पूजा के दौरान दर्दनाक हादसे: पटना-नालंदा में डूबे कई लोग, 8 की जान गईBihar Politics : बिहार-झारखंड बंटवारे पर सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, बोले- दुखी मन से की थी वोटिंग; अटल जी की थी अलग सोच

हथियार लेकर दुकान लूटने पहुंचे थे अपराधी, लोगों ने पहले दौड़ाकर पीटा, फिर बाइक में लगा दी आग

NALANDA. हथियार के बल पर दिनदहाड़े आभूषण दुकान लूटने के लिए चार अपराधी पहुंचे थे. इस दौरान लोगों ने हिम्मत दिखाते हुए पकड़ लिया. पकड़े जाने पर लुटेरे फायरिंग करते हुए भा

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

NALANDA. हथियार के बल पर दिनदहाड़े आभूषण दुकान लूटने के लिए चार अपराधी पहुंचे थे. इस दौरान लोगों ने हिम्मत दिखाते हुए  पकड़ लिया. पकड़े जाने पर लुटेरे फायरिंग करते हुए भागने लगे. इस दौरान लोगों ने पीछा कर एक लुटेरे को हथियार के साथ पकड़ लिया . जबकि तीन लुटेरे भागने में सफल हो गए. इसके बाद आक्रोशित लोगों ने लुटेरे के दो बाइकों में आग लगा दी. घटना नालंदा जिले के लहेरी थाना क्षेत्र के पॉश इलाका लहेरी मोहल्ला की है.

घटना की सूचना मिलते ही नालंदा के एसपी निलेश कुमार मौके पर पहुंचकर ज्वेलर्स संचालक से घटना की जानकारी ली. बताया जाता है कि लहेरी माला स्थित राजगीर ज्वेलर्स में दिनदहाड़े दो बाइक पर सवार 4 हथियारबंद अपराधी लूट की मकसद में दुकान में घुसे और जेवरात की मांग करने लगे. दुकानदार मदन लाल वर्मा ने और उनके बेटे ने हिम्मत दिखाते हुए चारों लुटेरे को पकड़ लिया.

पकड़े जाने पर सभी लुटेरे फायरिंग करते हुए भागने लगे. इस दौरान एक लुटेरे को लोगों ने पकड़ लिया इसके बाद जमकर पिटाई कर पुलिस के हवाले कर दिया. शहर के पॉश इलाके में दिनदहाड़े इस घटना से व्यवसायियों में डर का माहौल है.


रिपोर्टिंग
P

रिपोर्टर

Pranay Raj

FirstBihar संवाददाता