ब्रेकिंग
बिहार में म्यूजिक कंपनी के डायरेक्टर के घर ED की रेड, करोड़ों की ठगी और मनी लॉन्ड्रिंग का मामलाBihar News : विधायक बनते ही मैदान में उतरे प्रशांत किशोर! 11 अगस्त से बांकीपुर के हर वार्ड में जाएंगे, 3 महीने में बदलाव का बड़ा वादा"Bihar News : ईओ विमल कुमार हत्याकांड में बड़ा एक्शन! CM सम्राट चौधरी ने दिए स्पीडी ट्रायल के आदेश, पत्नी ने रखीं 5 बड़ी मांगेंBihar News : 15 अगस्त से पहले बड़ा तोहफा! बिहार के 11 लाख परिवारों को मिलेगा नया राशन कार्ड, जानिए आवेदन की पूरी प्रक्रियाBihar Weather Alert: बिहार के 17 जिलों में आज बारिश और वज्रपात का खतरा, घर से निकलने से पहले जरूर पढ़ें मौसम विभाग की चेतावनी!बिहार में म्यूजिक कंपनी के डायरेक्टर के घर ED की रेड, करोड़ों की ठगी और मनी लॉन्ड्रिंग का मामलाBihar News : विधायक बनते ही मैदान में उतरे प्रशांत किशोर! 11 अगस्त से बांकीपुर के हर वार्ड में जाएंगे, 3 महीने में बदलाव का बड़ा वादा"Bihar News : ईओ विमल कुमार हत्याकांड में बड़ा एक्शन! CM सम्राट चौधरी ने दिए स्पीडी ट्रायल के आदेश, पत्नी ने रखीं 5 बड़ी मांगेंBihar News : 15 अगस्त से पहले बड़ा तोहफा! बिहार के 11 लाख परिवारों को मिलेगा नया राशन कार्ड, जानिए आवेदन की पूरी प्रक्रियाBihar Weather Alert: बिहार के 17 जिलों में आज बारिश और वज्रपात का खतरा, घर से निकलने से पहले जरूर पढ़ें मौसम विभाग की चेतावनी!

श्राद्धकर्म में शामिल होने गया था पूरा परिवार, चोरों को लग गई इसकी भनक, व्यवसायी के घर में घुसकर कर ली चोरी

NALANDA: बिहार में अपराधी बेलगाम हो गए है यही कारण है कि एक के बाद एक आपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामला बिहार थाना क्षेत्र के इमादपुर मोहल्ले का है जहां भीषण चोरी की घ

श्राद्धकर्म में शामिल होने गया था पूरा परिवार, चोरों को लग गई इसकी भनक, व्यवसायी के घर में घुसकर कर ली चोरी
Santosh Singh
2 मिनट

NALANDA: बिहार में अपराधी बेलगाम हो गए है यही कारण है कि एक के बाद एक आपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामला बिहार थाना क्षेत्र के इमादपुर मोहल्ले का है जहां भीषण चोरी की घटना को अंजाम दिया गया है। चोरों ने एक व्यवसायी के घर को निशाना बनाते हुए 5 लाख कैश समेत कुल 10 लाख की संपत्ति चोरी कर ली। चोरी की इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है। इलाके के लोग भी चोरी की इस घटना से सकते में हैं। 

श्राद्धकर्म में शामिल होने गया था पूरा परिवार, चोरों को लग गई इसकी भनक, व्यवसायी के घर में घुसकर कर ली चोरी

पीड़ित सीताराम यादव ने बताया कि अपने छोटे भाई के श्राद्धकर्म में शामिल होने के लिए घर के सभी सदस्य लोहगानी गए हुए थे तभी अपराधियों ने चोरी की इस घटना को अंजाम दिया। श्राद्धकर्म में शामिल होने के बाद जब सभी अपने घर पहुंचे तो दरवाजे का ताला टूटा देख पांव तले जमीन खिसक गई। यह अनुमान लगाते देर ना लगी उनके घर को चोरों ने निशाना बनाया है। जब घर में जाकर देखा तो आलमीरा में रखे 5 लाख कैश और गहने समेत कई सामानों पर चोरों ने हाथ साफ कर लिया था। घर का पूरा सामान बिखरा पड़ा था। पीड़ित ने बताया कि करीब 10 की संपत्ति की चोरी हुई है। जिसकी सूचना उन्होंने पुलिस को दी। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने पूरे मामले की छानबीन शुरू की। थानाध्यक्ष दीपक कुमार ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर पूरे मामले की जांच में पुलिस जुट गई है। चोरी की घटना से परिजन काफी सदमें में है। उनका रो-रोकर बुरा हाल है।   

रिपोर्टिंग
P

रिपोर्टर

Pranay Raj

FirstBihar संवाददाता