ब्रेकिंग
Bihar Railway News : छठ पर बिहार के 12 रेलवे स्टेशनों पर बड़ा फैसला, 12 से 25 नवंबर तक नहीं मिलेगा प्लेटफॉर्म टिकट; जानिए पूरी लिस्ट✦छठ में घर लौटने का प्लान है और टिकट नहीं मिल रहा? रेलवे ने खोल दिया है राहत का रास्ता! 24 से ज्यादा स्पेशल ट्रेनों में सीटें खाली हैं; कहीं आपकी रूट की ट्रेन भी तो नहीं?✦Bihar News : बिहार में घर से दुकान चलाना पड़ेगा महंगा! आवासीय मकान में शोरूम, गोदाम खोलने पर देना होगा ₹1 लाख, सरकार ने बदले नियम✦Bihar Police News : बिहार में त्योहारों के बीच पुलिस मुख्यालय का बड़ा फैसला, 11 दिन तक छुट्टी पर पाबंदी, विशेष परिस्थिति में ही मिलेगी अनुमति✦Bihar Teacher Transfer 2026 : गुरुजी तैयार हो जाइए! बिहार में फिर शुरू हुई तबादले की प्रक्रिया, जानिए कब भरना होगा आवेदन; शिक्षा विभाग ने जारी किया नया कैलेंडर✦Bihar Railway News : छठ पर बिहार के 12 रेलवे स्टेशनों पर बड़ा फैसला, 12 से 25 नवंबर तक नहीं मिलेगा प्लेटफॉर्म टिकट; जानिए पूरी लिस्ट✦छठ में घर लौटने का प्लान है और टिकट नहीं मिल रहा? रेलवे ने खोल दिया है राहत का रास्ता! 24 से ज्यादा स्पेशल ट्रेनों में सीटें खाली हैं; कहीं आपकी रूट की ट्रेन भी तो नहीं?✦Bihar News : बिहार में घर से दुकान चलाना पड़ेगा महंगा! आवासीय मकान में शोरूम, गोदाम खोलने पर देना होगा ₹1 लाख, सरकार ने बदले नियम✦Bihar Police News : बिहार में त्योहारों के बीच पुलिस मुख्यालय का बड़ा फैसला, 11 दिन तक छुट्टी पर पाबंदी, विशेष परिस्थिति में ही मिलेगी अनुमति✦Bihar Teacher Transfer 2026 : गुरुजी तैयार हो जाइए! बिहार में फिर शुरू हुई तबादले की प्रक्रिया, जानिए कब भरना होगा आवेदन; शिक्षा विभाग ने जारी किया नया कैलेंडर

पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, लूट की योजना बनाते 7 कुख्यात गिरफ्तार, हथियार बरामद

NALANDA: नालंदा पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है. पुलिस ने लूट की योजना बनाते सात अपराधियों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार अपराधियों के पास से पुलिस ने हथियार के साथ-साथ लूटे हुए रुपए भी

FirstBihar
Admin
2 मिनट
NALANDA: नालंदा पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है. पुलिस ने लूट की योजना बनाते सात अपराधियों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार अपराधियों के पास से पुलिस ने हथियार के साथ-साथ लूटे हुए रुपए भी बरामद किए हैं. दरअसल जिले के दीपनगर थाना को यह जानकारी मिली थी कि बियाबानी गांव के एक सरकारी स्कूल में कुछ अपराधी बड़ी घटना को अंजाम देने के लिए जमा हुए हैं. पुलिस ने इसी जानकारी के आधार पर छापा मारा और लूट की योजना बनाते सात अंतरराज्यीय ट्रक लुटेरा गिरोह के सदस्यों को गिरफ्तार करने में सफलता पायी. पुलिस ने इनके पास के हथियार, लूटे हुए रुपए, एक मिनी ट्रक और एक विक्टा गाड़ी बरामद की है. जानकारी के मुताबिक इन कुख्यात अपराधियों के खिलाफ अलग-अलग थानो में लूट के 23 मामले दर्ज हैं. इस गिरोह का मास्टरमाइंड रहुई थाना इलाके का रहने वाला मन्नू उर्फ अभिमन्यु है. जो पिछले कुछ महीनों से सिकंदरा थाने के हाजत से फरार है. नालंद से प्रणय राज की रिपोर्ट
रिपोर्टिंग
9

रिपोर्टर

9

FirstBihar संवाददाता