ब्रेकिंग
खराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्टखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्ट

नालंदा : स्वर्ण कारोबारी से 10 लाख के आभूषण की लूट, पुलिस ने मामले को बताया संदिग्ध

NALANDA : बड़ी खबर नालंदा से है, जहां बेखौफ अपराधियों ने एक आभूषण कारोबारी से 10 लाख के जेवर लूट लिए। घटना खुदागंज थाना क्षेत्र के पास की है। बताया जा रहा है कि पीड़ित कारोबारी मंग

नालंदा : स्वर्ण कारोबारी से 10 लाख के आभूषण की लूट, पुलिस ने मामले को बताया संदिग्ध
Mukesh Srivastava
2 मिनट

NALANDA : बड़ी खबर नालंदा से है, जहां बेखौफ अपराधियों ने एक आभूषण कारोबारी से 10 लाख के जेवर लूट लिए। घटना खुदागंज थाना क्षेत्र के पास की है। बताया जा रहा है कि पीड़ित कारोबारी मंगलवार रात अपनी दुकान बंद कर घर लौट रहा था इसी दौरान बाइक सवार बदमाशों ने पिस्टल दिखाकर कारोबारी से 10 लाख रूपए के आभूषण लूट लिए और मौके से फरार हो गये।


इस्लामपुर के निवासी स्वर्ण कारोबारी राजू सोनी ने बताया कि खुदागंज बाजार में उनकी ज्वेलर्स की दुकान है। मंगलवार की राज जब कारोबारी अपनी दुकान बंद कर बाइक से इस्लामपुर लौट रहे था। तभी खुदागंज थाना क्षेत्र के शोभा बिगहा के पास बाइक सवार तीन बदमाशों ने थैले में रखे 10 लाख से अधिक के आभूषण लूट लिए और पिस्टल लहराते हुए फरार हो गये।


खुदागंज थानाध्यक्ष श्रीमंत कुमार सुमन ने पूरे मामले को संदिग्ध बताया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि स्वर्ण व्यवसायी ने किसी से दो लाख रुपए का कर्ज लिए थे। साथ ही कुछ लोगों के आभूषण भी गिरवी रखे थे, जिसे आज लौटाना था। पुलिस का मानना है कि स्वर्ण कारोबारी मनगढ़ंत कहानी बनाकर लूट की बात कह रहा है। फिलाहल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है और जल्द ही मामले का खुलासा कर लिए जाने का दावा किया है।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें