ब्रेकिंग
BPSC 71वीं में इतने अभ्यर्थियों की किस्मत चमकी! मुख्य परीक्षा का रिजल्ट घोषित, यहां मिलेगा डायरेक्ट लिंक✦झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: JSSC-CGL के मास कैंसिलेशन पर लगी रोक, करीब 2,000 सफल अभ्यर्थियों को मिली बड़ी राहत✦Bihar Education News : शिक्षा विभाग में 34 करोड़ का घोटाला, CK अनिल ने पकड़ा बड़ा खेल; सभी DEO से मांगा गया स्पष्टीकरण ...✦Bihar Police News : पटना एनकाउंटर के बाद बवाल! भीड़ को काबू करने पहुंचे ASP भी घायल, अस्पताल में पथराव और लाठीचार्ज ...✦Nitish Kumar : नीतीश कुमार भले ही मुख्यमंत्री नहीं हों पर एक्टिव हैं, गृह जिले की सड़क परियोजना का किया निरीक्षण, RCD सचिव से पूछा.....✦BPSC 71वीं में इतने अभ्यर्थियों की किस्मत चमकी! मुख्य परीक्षा का रिजल्ट घोषित, यहां मिलेगा डायरेक्ट लिंक✦झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: JSSC-CGL के मास कैंसिलेशन पर लगी रोक, करीब 2,000 सफल अभ्यर्थियों को मिली बड़ी राहत✦Bihar Education News : शिक्षा विभाग में 34 करोड़ का घोटाला, CK अनिल ने पकड़ा बड़ा खेल; सभी DEO से मांगा गया स्पष्टीकरण ...✦Bihar Police News : पटना एनकाउंटर के बाद बवाल! भीड़ को काबू करने पहुंचे ASP भी घायल, अस्पताल में पथराव और लाठीचार्ज ...✦Nitish Kumar : नीतीश कुमार भले ही मुख्यमंत्री नहीं हों पर एक्टिव हैं, गृह जिले की सड़क परियोजना का किया निरीक्षण, RCD सचिव से पूछा.....

नालंदा में युवक की हत्या के बाद परिजनों से मिले पप्पू यादव, अवनीश के हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग

NALANDA: जन अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पप्पू यादव नालंदा पहुंचे जहां चंडी थाना क्षेत्र के अफजल बिगहा गांव निवासी बालबृंद प्रसाद के बेटे अवनीश की हत्या पर दुख जता

नालंदा में युवक की हत्या के बाद परिजनों से मिले पप्पू यादव, अवनीश के हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

 NALANDA: जन अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पप्पू यादव नालंदा पहुंचे जहां चंडी थाना क्षेत्र के अफजल बिगहा गांव निवासी बालबृंद प्रसाद के बेटे अवनीश की हत्या पर दुख जताया। पीड़ित परिवार से मिलकर हर संभव मदद का भरोसा जताया। अवनीश को अपराधियों ने अगवा कर मार डाला था। इस बात की जानकारी मिलते ही पप्पू यादव परिजनों से मिलने चंडी पहुंच गये। पप्पू यादव ने डीएसपी से बात की और हत्यारों की गिरफ्तारी और मामले की एसआईटी जांच की मांग की। 


जाप प्रमुख पप्पू यादव के साथ युवा अध्यक्ष राजू दानवीर भी थे। जाप प्रमुख ने युवा अध्यक्ष राजू दानवीर के साथ मिलकर मृतक के परिजनों से मुलाकात की और उन्हें न्याय का भरोसा देते हुए कहा कि अगर प्रशासन सिर्फ शराब, बालू, जमीन में उलझी रहेगी तो,आम लोगों का क्या होगा? 


वहीं पप्पू यादव ने कहा कि बिहार में अपराध एक चुनौती है, जिसे खत्म करने के लिए राज्य की नई सरकार को संकल्प लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रदेश में  कानून का राज स्थापित करने के लिए सरकार, अपराध और अपराधियों का नामोनिशान मिटाने की दिशा में आगे बढ़े, तभी प्रदेश के आम लोग सुरक्षित महसूस करेंगे।


पप्पू यादव ने इस मामले में डीएसपी साहब से बात की और उनसे एसआईटी जांच के लिए आग्रह किया। पप्पू यादव ने कहा कि अवनीश के मामले का उद्भेदन एक सप्ताह में हो और अपराधियों को सजा स्पीडी ट्रायल से हो। इसके लिए हम मुख्यमंत्री को पत्र भी लिखेंगे। उन्होंने कहा कि यह घटना वीभत्स है। ऐसी घटनाओं पर लगाम लगाना जरूरी है, ना कि राजनीति करना। 


इससे पहले पप्पू यादव आज बिहार शरीफ न्यायालय में आचार संहिता के मामले में मजिस्ट्रेट के समक्ष हाजिर हुए, जहां उन्हे बाइज्जत बरी किया गया। इसकी जानकारी युवा प्रदेश राजू दानवीर ने दी और कहा कि हम और हमारी पार्टी कोर्ट का सम्मान करते हैं। सच में देर हो सकती है, लेकिन सच पराजित नहीं होता है। यही वजह है कि आज कोर्ट ने पप्पू यादव को बरी कर दिया। राजू दानवीर ने इसके लिए न्यायालय का आभार जताया। 


दानवीर ने कहा कि जाप सुप्रीमो दिल्ली से सीधे नालंदा की भूमि पर आए, जहां उन्हें  अफ़ज़ल बिगहा गांव निवासी अवनीश कुमार की हत्या की जानकारी मिली, तो हम वहाँ गए और पीड़ित परिजनों को न्याय के लिए भरोसा दिलाया। मौके पर जन अधिकार पार्टी और युवा परिषद के सैकड़ों नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे।