ब्रेकिंग
BPSC TRE 4: 32,388 शिक्षक पदों के लिए आवेदन का नया नोटिस जारी, इस दिन से शुरू होगा रजिस्ट्रेशनजमुई जैसी घटना दरभंगा में दोहराने की कोशिश, परीक्षा देने जा रही नाबालिग छात्रा को जबरन बाइक पर बिठाने का प्रयासनदी के पास झाड़ियों में छिपे थे नंदन यादव और हरेराम यादव, पुलिस पहुंची तो करने लगे फायरिंग; जानिए.. एनकाउंटर की पूरी कहानी‘बिगड़ती दिमागी हालत और ओछी बयानबाजी की बीमारी का इलाज कराएं’, जीतन राम मांझी पर रोहिणी आचार्य का पलटवारजमुई कांड के सातों आरोपियों को फांसी दिये जाने की मांग, तेजस्वी यादव ने मांझी पर किया पलटवार, कहा..जात-पात को बीच में ना लाएंBPSC TRE 4: 32,388 शिक्षक पदों के लिए आवेदन का नया नोटिस जारी, इस दिन से शुरू होगा रजिस्ट्रेशनजमुई जैसी घटना दरभंगा में दोहराने की कोशिश, परीक्षा देने जा रही नाबालिग छात्रा को जबरन बाइक पर बिठाने का प्रयासनदी के पास झाड़ियों में छिपे थे नंदन यादव और हरेराम यादव, पुलिस पहुंची तो करने लगे फायरिंग; जानिए.. एनकाउंटर की पूरी कहानी‘बिगड़ती दिमागी हालत और ओछी बयानबाजी की बीमारी का इलाज कराएं’, जीतन राम मांझी पर रोहिणी आचार्य का पलटवारजमुई कांड के सातों आरोपियों को फांसी दिये जाने की मांग, तेजस्वी यादव ने मांझी पर किया पलटवार, कहा..जात-पात को बीच में ना लाएं

नालंदा में विवाहिता की हत्या, ससुराल वालों ने जहर देकर मार डाला

NALANDA : जिले में एक और विवाहिता की हत्या का मामला सामने आया है. ताजा मामला जिले के थरथरी थाना इलाके का है. जहां एक महिला के ससुराल वालों ने उसे जहर देकर मार डाला. पुलि

नालंदा में विवाहिता की हत्या, ससुराल वालों ने जहर देकर मार डाला
First Bihar
3 मिनट

NALANDA :  जिले में एक और विवाहिता की हत्या का मामला सामने आया है. ताजा मामला जिले के थरथरी थाना इलाके का है. जहां एक महिला के ससुराल वालों ने उसे जहर देकर मार डाला. पुलिस इस घटना की छानबीन में जुटी हुई है.


घटना नालंदा जिले के थरथरी थाना इलाके की है. जहां एक विवाहिता को उसके ही ससुराल वालों ने जहर देकर मार डाला. इस घटना के बाद मृतक महिला के घर में मोहराम मच गया है. घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है. घटना की सूचना मिलते ही फौरन मौके पर पहुंची पुलिस इस मामले की छानबीन में जुट गई है. पुलिस ने मौके से आरोपी ससुर को अरेस्ट कर लिया है, बाकी अन्य लोग घर से फरार हो गए हैं. पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है. आरोपी ससुर से पूछताछ की जा रही है.


इससे पहले शनिवार को ही जिले से एक मामला सामने आया. बिंद थाना इलाके के मदनचक गांव में मेहंदी का रंग उतरने से पहले ही दुल्हन को दहेज लोभियों ने गला दबाकर हत्या कर दी. जहां दहेज लोभियों ने कुछ पैसों की खातिर गला दबा कर विवाहिता की हत्या कर दी. घटना के संबंध के मृतका के परिजनों ने कहा कि 29 नवंबर 2020 को मदनचक निवासी गजेंद्र यादव के साथ सुलोचना की शादी धूमधाम से की गई थी. शादी में 10 लाख रुपया दहेज भी दिया गया था, लेकिन दो लाख की और मांग की जा रही थी. अभी उसके हाथों की मेहंदी का रंग भी नहीं  उतरा और उससे पहले ससुराल वालों ने उसकी हत्या कर दी. 


परिजनों ने बताया कि विदाई के वक्त ही दूल्हे ने दुल्हन को जान से मारने की धमकी दी थी और शादी के महज पांचवें दिन ही दूल्हे ने नई नवेली दुल्हन की गला दबाकर हत्या कर दी. मृतका के परिनों ने  दूल्हे, ससुर और उसके भाई के विरुद्ध नामजद प्राथमिकी बिंद थाना में दर्ज कराई है. घटना के बाद से तीनों आरोपी फरार बताए जा रहे हैं. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिहार सदर अस्पताल भेज दिया है और मामले की छानबीन में जुट गई है. 

टैग्स
रिपोर्टिंग
P

रिपोर्टर

Pranay Raj

FirstBihar संवाददाता