ब्रेकिंग
बगहा में गोलगप्पे खाने से दर्जनों लोग बीमार, 8 अस्पताल में भर्ती, फूड पॉइजनिंग के लक्षणमुजफ्फरपुर राष्ट्रीय लोक अदालत में 20,872 मामलों का निपटारा, 80 करोड़ से ज्यादा की राशि की वसूलीललन सिंह के नाम और फर्जी हस्ताक्षर से भेजा गया पत्र, केंद्रीय मंत्री ने की FIR और सख्त कार्रवाई की मांग पटना में बनने वाले मोदी मंदिर में 4 द्वारपालों की लगेंगी मूर्तियां, शाह-योगी-चिराग और सम्राट की भी चांदी की प्रतिमा!20 बिल्लियों की हत्या से मचा हड़कंप, ‘कैट किलर’ शिवा को पुलिस ने दबोचा बगहा में गोलगप्पे खाने से दर्जनों लोग बीमार, 8 अस्पताल में भर्ती, फूड पॉइजनिंग के लक्षणमुजफ्फरपुर राष्ट्रीय लोक अदालत में 20,872 मामलों का निपटारा, 80 करोड़ से ज्यादा की राशि की वसूलीललन सिंह के नाम और फर्जी हस्ताक्षर से भेजा गया पत्र, केंद्रीय मंत्री ने की FIR और सख्त कार्रवाई की मांग पटना में बनने वाले मोदी मंदिर में 4 द्वारपालों की लगेंगी मूर्तियां, शाह-योगी-चिराग और सम्राट की भी चांदी की प्रतिमा!20 बिल्लियों की हत्या से मचा हड़कंप, ‘कैट किलर’ शिवा को पुलिस ने दबोचा

नालंदा में जहरीली शराब से मौत मामले में अब तक 6 की मौत, 23 पेटी अंग्रेजी शराब भी बरामद

NALANDA : बिहार के CM नीतीश के गृहजिले नालंदा से आ रही है जहां सोहसराय के छोटी पहाड़ी इलाके में 6 लोगों की संदिग्ध हालात में मौत हो गई. आशंका जताया जा रहा है मौत जहरीली शराब पिने की वजह से हुई. वही

नालंदा में जहरीली शराब से मौत मामले में अब तक 6 की मौत, 23 पेटी अंग्रेजी शराब भी बरामद
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

NALANDA : बिहार के CM नीतीश के गृहजिले नालंदा से आ रही है जहां सोहसराय के छोटी पहाड़ी इलाके में 6 लोगों की संदिग्ध हालात में मौत हो गई. आशंका जताया जा रहा है मौत जहरीली शराब पिने की वजह से हुई. वहीं जानकारी मिलते ही पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया. थानाध्यक्ष सुरेश प्रसाद के बाद सदर डीएसपी डॉ शिब्ली नोमानी मौके पर पहुंच कर परिजन से जानकारी ले रहे हैं. 


वहीं इस घटना पर SDM कुमार अनुराग ने कहा कि इस मामले की जांच शुरू हो गई है, उन्होंने कहा अभी कुछ स्पष्ट नहीं है, जब तक पोस्ट मार्टम नही हो जाता, तब तक मौत की सही वजह क्या है उसपर कुछ कहना सही नही होगा. हालांकि अभी तक जहरीली शराब पीने से मौत की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो रही है. मगर स्थानीय लोग भी आस पास के इलाके में चुलाई शराब बनाने की बात बता रहे हैं. वहीं मानपुर थाना इलाके के हरगावा गांव में भी दो लोगों के शराब पीने की मौत की चर्चा है.


वहीं इस घटना के बाद नई सराय से बिहार थाना पुलिस ने 23 पेटी अंग्रेजी शराब किया बरामद. जिसके बाद से इलाके में हड़कंप मच गया. वही पुलिस प्रशासन इसपर अभी कुछ बता नहीं रही है. बता दें सोहसराय के छोटी पहाड़ी इलाके में 6 लोगों की संदिग्ध हालात में मौत हो गई. आशंका जताया जा रहा है मौत जहरीली शराब पिने की वजह से हुई. हालांकि फिलहाल मौत की वजह की पुष्टि नहीं की है. वहीं 3 लोग गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है. मरने वाले की संख्या बढ़ सकती है. 

टैग्स