ब्रेकिंग
Bihar MLC Election 2026 : " विद्या ही हमारी पूंजी,' मतदान के बीच नीरज कुमार ने अनंत को ललकारा; बोले - ‘न किसी को डराता हूं और न ही घबराता हूं..✦Bihar MLC Election 2026: सुबह 10 बजे तक कहां कितनी वोटिंग? सारण ने मारी बाजी, पटना-दरभंगा का हाल जानिए✦दबंगों ने पहले ढाबा संचालक को जमकर पीटा, फिर पीठ में मारी तीन गोलियां; गंभीर हालत में पटना रेफर✦Bihar MLC Election: मतदान के बीच JDU दफ्तर पहुंचे नीतीश कुमार, 10 मिनट की मुलाकात से बढ़ी सियासी हलचल✦ Bihar MLC Election 2026: मोकामा में वोटरों ने खोला पत्ता या बचाकर रखा राज? अनंत-नीरज की लड़ाई में किसके साथ ग्रेजुएट वोट✦Bihar MLC Election 2026 : " विद्या ही हमारी पूंजी,' मतदान के बीच नीरज कुमार ने अनंत को ललकारा; बोले - ‘न किसी को डराता हूं और न ही घबराता हूं..✦Bihar MLC Election 2026: सुबह 10 बजे तक कहां कितनी वोटिंग? सारण ने मारी बाजी, पटना-दरभंगा का हाल जानिए✦दबंगों ने पहले ढाबा संचालक को जमकर पीटा, फिर पीठ में मारी तीन गोलियां; गंभीर हालत में पटना रेफर✦Bihar MLC Election: मतदान के बीच JDU दफ्तर पहुंचे नीतीश कुमार, 10 मिनट की मुलाकात से बढ़ी सियासी हलचल✦ Bihar MLC Election 2026: मोकामा में वोटरों ने खोला पत्ता या बचाकर रखा राज? अनंत-नीरज की लड़ाई में किसके साथ ग्रेजुएट वोट

नालंदा में दहेज दानवों की करतूत: बुलेट के लिए विवाहिता की हत्या, पति और ससुरालवाले फरार

NALANDA: दहेज हत्या को रोकने के लिए सरकार ने कड़े कानून बना रखे हैं लेकिन दहेजलोभी अपने आदतों से बाज नहीं आ रहे हैं। ऐसा लगता है कि इन्हें कानून का भी डर नहीं है। यही कारण है

नालंदा में दहेज दानवों की करतूत: बुलेट के लिए विवाहिता की हत्या, पति और ससुरालवाले फरार
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

NALANDA: दहेज हत्या को रोकने के लिए सरकार ने कड़े कानून बना रखे हैं लेकिन दहेजलोभी अपने आदतों से बाज नहीं आ रहे हैं। ऐसा लगता है कि इन्हें कानून का भी डर नहीं है। यही कारण है कि दहेज की खातिर ये बहू की जान तक ले रहे हैं। ताजा मामला मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गृह क्षेत्र नालंदा का है जहां 20 साल की मुस्कान की हत्या बुलेट, 2 लाख कैश और सोने की चेन की खातिर कर दी गयी। हत्या की इस वारदात को अंजाम देने के बाद पति और ससुरालवाले फरार हो गये है। फिलहाल पुलिस घटना के सभी बिन्दुओं की जांच में जुटी है। 


घटना नालंदा के सिलाव थाना क्षेत्र के जिंदा बिगहा गांव की है जहां एक नवविवाहिता को गले में फंदा लगाकर पति और ससुरालवालों ने मार डाला है। मृतका के परिजनों ने यह आरोप लगाया है। घटना के बाद पति और ससुरालवाले घर से फरार हो गये हैं। बताया जाता है कि मृतका जिंदा बिगहा गांव निवासी सूरज की 20 वर्षीय पत्नी मुस्कान थी। जिसकी हत्या बुलेट, दो लाख कैश और सोने की चेन के लिए कर दी गयी। 


इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गयी है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे मृतका के मायके वालों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। मृतका के मायके वालों का आरोप है कि पति और ससुरालवाले और दहेज की मांग कर रहे थे मांग पूरी नहीं होने पर उन्होंने उनकी बेटी मुस्कान की जान ले ली। मृतका का मायके शेखपुरा के बंगलीपर में है। 


उसकी शादी इसी साल 26 जून को हुई थी। शादी के छह महीने भी ठीक से नहीं हुआ था कि दहेज दानवों ने उसकी हत्या कर दी। परिजनों ने बताया कि उचित दान दहेज देकर उन्होंने मुस्कान की शादी सूरज से की थी। लेकिन शादी के कुछ महीने बाद ही और दहेज की मांग की जाने लगी। परिजनों का आरोप है कि उनकी बेटी के गले में फंदा लगाकर पंखे से टांग दिया गया। बेटी की हत्या के बाद पति और ससुरालवाले फरार हो गये। घटना की सूचना परिजनों ने सिलाव थाना पुलिस को दी जिसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और आगे की कार्रवाई शुरू की। 

नालंदा से राजकुमार मिश्रा की रिपोर्ट...