ब्रेकिंग
बेगूसराय गैंगरेप मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी नीतीश और मक्का मदीना गिरफ्तारकटिहार में 'फर्जी सिपाही' गिरफ्तार, खाकी का रौब दिखाकर लोगों की आँखों में धूल झोंक रहा था सुशील पटना में भीषण गर्मी का असर, 8वीं तक के सभी स्कूल 27 जून तक बंदबेगूसराय गैंगरेप कांड का खुलासा: मुख्य आरोपी नीतीश समेत दो गिरफ्तार, SIT ने UP से दबोचा; तीन अब भी फरार70 वर्षीय महिला की गोली मारकर हत्या, पहले भी परिवार के दो लोगों का हो चुका है मर्डर; जांच के लिए SIT गठितबेगूसराय गैंगरेप मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी नीतीश और मक्का मदीना गिरफ्तारकटिहार में 'फर्जी सिपाही' गिरफ्तार, खाकी का रौब दिखाकर लोगों की आँखों में धूल झोंक रहा था सुशील पटना में भीषण गर्मी का असर, 8वीं तक के सभी स्कूल 27 जून तक बंदबेगूसराय गैंगरेप कांड का खुलासा: मुख्य आरोपी नीतीश समेत दो गिरफ्तार, SIT ने UP से दबोचा; तीन अब भी फरार70 वर्षीय महिला की गोली मारकर हत्या, पहले भी परिवार के दो लोगों का हो चुका है मर्डर; जांच के लिए SIT गठित

बीमारी ठीक नहीं करने पर डॉक्टर का मर्डर, दो कंपाउंडर को भी चाकू से गोदा, पटना रेफर

NALANDA : इस वक्त खबर नालंदा जिले से सामने आ रही है, जहां बदमाश ने एक डॉक्टर का मर्डर कर दिया है. इसके आलावा दो कंपाउंडरों को भी उसने चाकू से गोद दिया है, जिसके कारण वह

बीमारी ठीक नहीं करने पर डॉक्टर का मर्डर, दो कंपाउंडर को भी चाकू से गोदा, पटना रेफर
First Bihar
2 मिनट

NALANDA :  इस वक्त  खबर नालंदा जिले से सामने आ रही है, जहां बदमाश ने एक डॉक्टर का मर्डर कर दिया है. इसके आलावा दो कंपाउंडरों को भी उसने चाकू से गोद दिया है, जिसके कारण वह जख्मी हो गए हैं. बीमारी ठीक नहीं होने से नाराज बदमाश ने इस बड़ी घटना को अंजाम दिया है. इस वारदात के बाद इलाके में सनसनी फ़ैल गई है. पुलिस घटना की छानबीन में जुटी हुई है.


घटना नालंदा जिले के दीपनगर थाना इलाके की है. जहां शनिवार की शाम बदमाश ने चाकू घोंप कर आरएमपी चिकित्सक को मौत के घाट उतार दिया. इस दौरान बीच-बचाव करने पर बदमाश ने दो कंपाउंडरों को भी जख्मी कर दिया. मृतक नगमा गांव निवासी 35 वर्षीय विजय शर्मा हैं. जख्मी कंपाउंडर संतोष कुमार और राहुल कुमार का इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया, जहां से संतोष को पटना रेफर कर दिया गया. इधर भाग रहे बदमाश को ग्रमीणों ने पकड़ कर जमकर धुनाई करने के बाद पुलिस के हवाले कर दिया.


घटना के संबंध में बताया जाता है कि विजय शर्मा आरएमपी चिकित्सक है. दीपनगर बाजार में वे वर्षों से क्लिनिक चला रहे हैं. जख्मी कंपाउंडरों ने बताया कि करीब एक माह से श्रीरामपुर गांव निवासी सन्नी कुमार अपने चाचा का इलाज करा रहा था. शाम में बदमाश अपने सहयोगियों के साथ क्लनिक आ गया और बीमारी ठीक नहीं करने का आरोप लगा आरएमपी से झगड़ा करने लगा. इसके बाद बदमाश ने आरएमपी को चाकू गोदकर जख्मी कर दिया.


उसने बीच-बचाव करने पर दो कर्मियों पर भी चाकू से वार किया. घटना के बाद स्थानीय लोगों के सहयोग से तीनों को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया. जहां डॉक्टर ने आरएमपी को मृत घोषित कर दिया. थानाध्यक्ष मुश्ताक अहमद ने बताया कि पुलिस घटना की जांच में जुट गई है.

टैग्स
रिपोर्टिंग
P

रिपोर्टर

Pranay Raj

FirstBihar संवाददाता