ब्रेकिंग
बिहार में डिजिटल क्रिएटर की कनपटी पर बंदूक सटाकर लूट, लाखों की नकदी और ज्वेलरी ले उड़े बदमाशसोशल मीडिया पर हथियार लहराकर रील बनाना पड़ा महंगा, वीडियो वायरल होते ही पुलिस ने युवक को दबोचाCM Samrat : अरे! मेरे पुलिस को चैलेंज क्यों करते हो? फर्स्ट बिहार के मंच से CM सम्राट का ऐलान- रील बनाकर पुलिस को चुनौती दोगे तो ठोक दिए जाओगे!Bihar weather : बिहार में आज फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, कई इलाकों में भारी बारिश का अलर्ट; 25 सितंबर तक सतर्क रहने की सलाहबिहार के 'सच्चे सेवक' सम्मान समारोह का FIRST BIHAR ने किया आयोजन, 17 रियल हीरो को CM सम्राट चौधरी ने किया सम्मानित, बोले..‘रील नहीं, रियल हीरो बनें’बिहार में डिजिटल क्रिएटर की कनपटी पर बंदूक सटाकर लूट, लाखों की नकदी और ज्वेलरी ले उड़े बदमाशसोशल मीडिया पर हथियार लहराकर रील बनाना पड़ा महंगा, वीडियो वायरल होते ही पुलिस ने युवक को दबोचाCM Samrat : अरे! मेरे पुलिस को चैलेंज क्यों करते हो? फर्स्ट बिहार के मंच से CM सम्राट का ऐलान- रील बनाकर पुलिस को चुनौती दोगे तो ठोक दिए जाओगे!Bihar weather : बिहार में आज फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, कई इलाकों में भारी बारिश का अलर्ट; 25 सितंबर तक सतर्क रहने की सलाहबिहार के 'सच्चे सेवक' सम्मान समारोह का FIRST BIHAR ने किया आयोजन, 17 रियल हीरो को CM सम्राट चौधरी ने किया सम्मानित, बोले..‘रील नहीं, रियल हीरो बनें’

नालंदा में आक्रोशित लोगों ने की सड़क पर आगजनी, युवक की हत्या पर मचा बवाल

NALANDA : बिहार में बढ़ते अपराध के सामने पुलिस बेबस नजर आ रही है. इस वक्त एक ताजा खबर सामने आ रही है नालंदा जिले से जहां एक युवक के मर्डर के बाद से इलाके में तनाव का माहौल है.

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

NALANDA : बिहार में बढ़ते अपराध के सामने पुलिस बेबस नजर आ रही है. इस वक्त एक ताजा खबर सामने आ रही है नालंदा जिले से जहां एक युवक के मर्डर के बाद से इलाके में तनाव का माहौल है. आक्रोशित लोगों ने सड़क पर आगजनी कर जमकर बवाल काटा. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है.


वारदात जिले के सोहसराय थाना इलाके की है. जहां एक दुकान में घुसकर अपराधियों ने दिनदहाड़े एक युवक को गोली मार दी. गोली लगने से जख्मी युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई. इस हत्या से आक्रोशित लोग पटना-बिहार शरीफ मेन रोड को जाम कर आगजनी करने लगे. जिसके कारण मुख्य मार्ग पर गाड़ियों की लंबी कतार लग गई. बताया जाता है कि बीते 27 सितंबर को अमन उर्फ टीटू रजक अपनी दुकान में बैठा था. तभी नंदू पासवान और उसके बेटों ने उसे गोली मार दी. 


अमन को इलाज के लिए पीएमसीएच में भर्ती कराया गया था. जहां रविवार को इलाज के दौरान दम तोड़ दिया. मृतक के परिजनों का आरोप है कि आरोपी कांग्रेस पार्टी का नेता है. इसीलिए उसे बेल मिल गई. मृतक की पत्नी मुआवजे की मांग कर रही है. 


टैग्स
रिपोर्टिंग
P

रिपोर्टर

Pranay Raj

FirstBihar संवाददाता