ब्रेकिंग
CM Samrat : अरे! मेरे पुलिस को चैलेंज क्यों करते हो? फर्स्ट बिहार के मंच से CM सम्राट का ऐलान- रील बनाकर पुलिस को चुनौती दोगे तो ठोक दिए जाओगे!Bihar weather : बिहार में आज फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, कई इलाकों में भारी बारिश का अलर्ट; 25 सितंबर तक सतर्क रहने की सलाहबिहार के 'सच्चे सेवक' सम्मान समारोह का FIRST BIHAR ने किया आयोजन, 17 रियल हीरो को CM सम्राट चौधरी ने किया सम्मानित, बोले..‘रील नहीं, रियल हीरो बनें’BIHAR MVI TRANSFER: परिवहन विभाग में बड़े पैमाने पर तबादला, देखिये पूरी लिस्टBPSC TRE 4: 32,388 शिक्षक पदों के लिए आवेदन का नया नोटिस जारी, इस दिन से शुरू होगा रजिस्ट्रेशनCM Samrat : अरे! मेरे पुलिस को चैलेंज क्यों करते हो? फर्स्ट बिहार के मंच से CM सम्राट का ऐलान- रील बनाकर पुलिस को चुनौती दोगे तो ठोक दिए जाओगे!Bihar weather : बिहार में आज फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, कई इलाकों में भारी बारिश का अलर्ट; 25 सितंबर तक सतर्क रहने की सलाहबिहार के 'सच्चे सेवक' सम्मान समारोह का FIRST BIHAR ने किया आयोजन, 17 रियल हीरो को CM सम्राट चौधरी ने किया सम्मानित, बोले..‘रील नहीं, रियल हीरो बनें’BIHAR MVI TRANSFER: परिवहन विभाग में बड़े पैमाने पर तबादला, देखिये पूरी लिस्टBPSC TRE 4: 32,388 शिक्षक पदों के लिए आवेदन का नया नोटिस जारी, इस दिन से शुरू होगा रजिस्ट्रेशन

देना बैंक में 5 लाख की लूट, हथियार के बल पर रुपये लूटकर अपराधी फरार

NALANDA : बिहार में बढ़ते अपराध पर नकेल कसने में पुलिस पूरी तरह फेल साबित हो रही है. इस वक्त्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है नालंदा से जहां महज 3 घंटे के भीतर अपराधियों ने दूसरी बड़

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

NALANDA : बिहार में बढ़ते अपराध पर नकेल कसने में पुलिस पूरी तरह फेल साबित हो रही है. इस वक्त्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है नालंदा से जहां महज 3 घंटे के भीतर अपराधियों ने दूसरी बड़ी वारदात को अंजाम दिया है. दिनदहाड़े गोली मारकर महिला की हत्या के बाद शाम में अपराधी देना बैंक से 5 लाख रुपये लेकर फरार हो गए. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है. 


वारदात नालंदा जिले के राजगीर थाना इलाके की है. जहां पिलखी गांव में अपराधियों ने देना बैंक की शाखा में लूट की एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया है. अपराधी हथियार के बल पर 4 लाख 99 हजार रुपये लूटकर फरार हो गए. मिली जानकारी के मुताबिक हथियार के बल पर अपराधियों ने लूट की इस बड़ी वारदात को अंजाम दिया. बैंक कर्मियों के मुताबिक बाइक पर चार की संख्या में अपराधी आये थे. जो बैंक से रुपये लूटकर फरार हो गए. 


वारदात की सूचना मिलते ही फौरन मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है. नालंदा एसपी निलेश कुमार ने बताया कि देना बैंक के कर्मचारी खाना खा रहे थे. इस दौरान हथियारबंद चार अपराधी ग्राहक बनकर बैंक में घुस गए और रुपये लूटकर फरार हो गए. एसपी ने बताया कि इलाके में नाकाबंदी कर अपराधियों को अरेस्ट करने की कोशिश की जा रही है.

टैग्स
रिपोर्टिंग
P

रिपोर्टर

Pranay Raj

FirstBihar संवाददाता