ब्रेकिंग
Bihar land : बिहार में जमीन मालिकों के लिए बड़ी खबर! जमाबंदी में होगी गड़बड़ी की जांच, मृत रैयतों के नाम भी होंगे अपडेटBihar News : पंचायत चुनाव में देरी पर हाईकोर्ट पहुंचा मामला, सरकार से पूछा- क्यों नहीं हो रहा समय पर चुनाव?Bihar News : वकील बने हैं तो ये खबर आपके काम की है! बिहार सरकार देगी ₹5000 महीना, आवेदन के लिए ये दस्तावेज जरूरीBihar News: राज्यरानी एक्सप्रेस का बदला रूट, पटना नहीं सोनपुर तक जाएगी ट्रेन; इन तारीखों में शेड्यूल प्रभावितअमौर से 6 बार विधायक रहे कांग्रेस नेता अब्दुल जलील मस्तान का निधन, पार्टी में शोक की लहरBihar land : बिहार में जमीन मालिकों के लिए बड़ी खबर! जमाबंदी में होगी गड़बड़ी की जांच, मृत रैयतों के नाम भी होंगे अपडेटBihar News : पंचायत चुनाव में देरी पर हाईकोर्ट पहुंचा मामला, सरकार से पूछा- क्यों नहीं हो रहा समय पर चुनाव?Bihar News : वकील बने हैं तो ये खबर आपके काम की है! बिहार सरकार देगी ₹5000 महीना, आवेदन के लिए ये दस्तावेज जरूरीBihar News: राज्यरानी एक्सप्रेस का बदला रूट, पटना नहीं सोनपुर तक जाएगी ट्रेन; इन तारीखों में शेड्यूल प्रभावितअमौर से 6 बार विधायक रहे कांग्रेस नेता अब्दुल जलील मस्तान का निधन, पार्टी में शोक की लहर

नालंदा जहरीली शराब कांड : जिला प्रशासन ने शुरू की कार्रवाई, शराब माफिया के मकान पर चलाया बुलडोजर

NALANDA : नालंदा के सोहसराय थाना क्षेत्र स्थित छोटी पहाड़ी इलाके में जहरीली शराब से हुई 12 लोगों की मौत के मामले में जिला प्रशासन ने कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले में इलाके के

नालंदा जहरीली शराब कांड : जिला प्रशासन ने शुरू की कार्रवाई, शराब माफिया के मकान पर चलाया बुलडोजर
Mukesh Srivastava
2 मिनट

NALANDA : नालंदा के सोहसराय थाना क्षेत्र स्थित छोटी पहाड़ी इलाके में जहरीली शराब से हुई 12 लोगों की मौत के मामले में जिला प्रशासन ने कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले में इलाके के 19 शराब कारोबारियों के मकानों को शुक्रवार को प्रशासन की मौजूदगी में तोड़ा जा रहा है। जिला प्रशासन ने सभी शराब माफिया के घर पर मकान हटाने का नोटिस चिपकाया था। मकानों को तोड़ने की शुरूआत मुख्य धंधेबाज सुनीता मैडम के घर से की गई है। इस दौरान पुलिस ने सुनीता के घर से एक कट्टा भी बरामद किया है।


विधि व्यवस्था कायम रखने के लिए बड़ी संख्या में पुलिस बल के साथ डीसीएलआर, सदर एसडीओ, डीएसपी, बीडीओ और सीओ मौके पर मौजूद है। शराब कारोबारियों को मकान हटाने का नोटिस दिया गया था, जिसकी समय सीमा समाप्त होने के बाद शुक्रवार को जिला प्रशासन ने कार्रवाई शुरू की। जिला प्रशासन ने सर्वे कर करीब 1200 से अधिक लोगों से जमीन से संबंधित कागजातों की मांग की थी।


सुनीता देवी उर्फ मैडम, सूरज कुमार, नगीना चौधरी, संतोष चौधरी, अंडा चौधरी, देवानंद पासवान, आकाश पासवान, विकास पासवान, जितेंद्र कुमार उर्फ बोकरा, कारू पासवान, जितेंद्र चौधरी, रंजीत पासवान, पुकार विंद, चिंटू कुमार, पंकज पंडित, संजय पासवान उर्फ भोमा, मीना देवी उर्फ बुढ़िया, मितु चौधरी और चंदन पासवान के घर को तोड़ा जा रहा है।


पूरे मामले पर सदर एसडीओ कुमार अनुराग कहा कि पुलिस बल की मौजूदगी में सभी चिह्नित घरों को तोड़ा जा रहा है। इन लोगों से जमीन से संबंधित कागजात मांगे गए थे लेकिन इनके द्वारा कागजात पेश नहीं किए गए जिससे स्पष्ट है कि पहाड़ी इलाके में ये लोग अवैध रूप से घर बनाकर रह रहे थे।