ब्रेकिंग
अमौर से 6 बार विधायक रहे कांग्रेस नेता अब्दुल जलील मस्तान का निधन, पार्टी में शोक की लहरबिना रिकॉर्ड दलील पर कोर्ट नाराज, महाधिवक्ता ने खुद को किया अलग, 3 सचिव तलबबीच नदी में निकल गई SDRF की वोट की हवा, नाव पर सवार थे तेजस्वी, बोले..‘वोट की हवा निकली तो समझिए सरकार की व्यवस्था की हवा निकल गई’मुकेश सहनी को घर में रोकने के आदेश के खिलाफ याचिका, हाईकोर्ट ने UP सरकार से मांगा जवाबJDU का नाम बदलकर 'जनता दल नीतीश' कर देना चाहिए’, संजय झा का बड़ा बयान, वीडियो वायरल अमौर से 6 बार विधायक रहे कांग्रेस नेता अब्दुल जलील मस्तान का निधन, पार्टी में शोक की लहरबिना रिकॉर्ड दलील पर कोर्ट नाराज, महाधिवक्ता ने खुद को किया अलग, 3 सचिव तलबबीच नदी में निकल गई SDRF की वोट की हवा, नाव पर सवार थे तेजस्वी, बोले..‘वोट की हवा निकली तो समझिए सरकार की व्यवस्था की हवा निकल गई’मुकेश सहनी को घर में रोकने के आदेश के खिलाफ याचिका, हाईकोर्ट ने UP सरकार से मांगा जवाबJDU का नाम बदलकर 'जनता दल नीतीश' कर देना चाहिए’, संजय झा का बड़ा बयान, वीडियो वायरल

नालंदा : कोर्ट परिसर में अपराधी ने की फायरिंग, वकीलों में दहशत का माहौल, अधिवक्ता संघ ने की निंदा

NALANDA : खबर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गृह जिला नालंदा से आ रही है, जहां बिहारशरीफ कोर्ट परिसर में अपराधियों ने फायरिंग कर दहशत फैला दी है। घटना के बाद वकीलों के बीच खौफ का माहौल है। घटना की सूचन

नालंदा : कोर्ट परिसर में अपराधी ने की फायरिंग, वकीलों में दहशत का माहौल, अधिवक्ता संघ ने की निंदा
Mukesh Srivastava
2 मिनट

NALANDA : खबर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गृह जिला नालंदा से आ रही है, जहां बिहारशरीफ कोर्ट परिसर में अपराधियों ने फायरिंग कर दहशत फैला दी है। घटना के बाद वकीलों के बीच खौफ का माहौल है। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची ने घटनास्थल से एक खोखा बरामद किया है और मामले के छानबीन में जुट गई है।


जिला अधिवक्ता संघ के महासचिव कमलेश कुमार ने घटना की घोर निंदा की है। उन्होंने कहा है कि दिनदहाड़े हुई फायरिंग से वकीलों में भय का माहौल है और इस घटना के बाद वकील खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि दोपहर करीब एक बजे एक अधेड़ अपराधी ने अधिवक्ता संघ भवन के पास फायरिंग कर दहशत फैला दिया।


कमलेश कुमार ने कहा कि काफी दिनों पहले उन्होंने अधिवक्ता संघ भवन के पास सुरक्षा व्यवस्था की मांग की थी लेकिन अब तक सुरक्षा की कोई व्यवस्था नहीं की गई है। इस घटना के बाद सभी वकील डरे-सहमे हैं। उन्होंने नालंदा एसपी से सुरक्षा की मांग की है ताकि वकील बिना डरे अपना काम कर सकें।


पूरे मामले पर बिहार थाना के प्रभारी थानाध्यक्ष ने कहा कि आसपास के सीसीटीवी कैमरे के फुटेज को खंगाला जा रहा है। उन्होंने जल्द ही अपराधी को गिरफ्तार कर लिए जाने का भरोसा दिलाया है।