ब्रेकिंग
वाराणसी से दिल्ली जाने वालों की बल्ले-बल्ले! 2 नवंबर से दौड़ेगी वंदे भारत स्लीपर, रात में चलकर सुबह पहुंचाएगी✦Bihar News : दिल्ली में 'वोट चोरी' के खिलाफ विपक्ष का शक्ति प्रदर्शन, रामलीला मैदान में गरजे तेजस्वी यादव; बोले- लोकतंत्र और संविधान बचाने आए हैं✦राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की बढ़ेगी परेशानी! MLC सदस्यता रद्द कराने हाईकोर्ट जाएगी प्रशांत किशोर की पार्टी✦बिहार में प्रतियोगी छात्रों को सरकार देगी फ्री स्टडी किट, UPSC-BPSC से लेकर रेलवे तक की तैयारी करने वालों को मौका; इस दिन तक करें आवेदन✦दो निर्दलीय MLC को लेकर BJP में कन्फ्यूजन: विवाद बढ़ने पर पार्टी ने कहा- सिर्फ समर्थन दिया, मंत्री बोले- दोनों ने ज्वाइन किया, वह उसके साक्षी✦वाराणसी से दिल्ली जाने वालों की बल्ले-बल्ले! 2 नवंबर से दौड़ेगी वंदे भारत स्लीपर, रात में चलकर सुबह पहुंचाएगी✦Bihar News : दिल्ली में 'वोट चोरी' के खिलाफ विपक्ष का शक्ति प्रदर्शन, रामलीला मैदान में गरजे तेजस्वी यादव; बोले- लोकतंत्र और संविधान बचाने आए हैं✦राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की बढ़ेगी परेशानी! MLC सदस्यता रद्द कराने हाईकोर्ट जाएगी प्रशांत किशोर की पार्टी✦बिहार में प्रतियोगी छात्रों को सरकार देगी फ्री स्टडी किट, UPSC-BPSC से लेकर रेलवे तक की तैयारी करने वालों को मौका; इस दिन तक करें आवेदन✦दो निर्दलीय MLC को लेकर BJP में कन्फ्यूजन: विवाद बढ़ने पर पार्टी ने कहा- सिर्फ समर्थन दिया, मंत्री बोले- दोनों ने ज्वाइन किया, वह उसके साक्षी

नई शिक्षक नियुक्ति नियमावली का विरोध, राजद दफ्तर के बाहर TET-STET अभ्यर्थियों ने किया हंगामा, कहा- सिर्फ पेंच फंसाना चाहती है सरकार

PATNA: आखिरकार लंबे इंतजार के बाद बिहार सरकार ने सोमवार को शिक्षक नियुक्ति के लिए नयी नियमावली को मंजूरी दे दी है। बिहार के शिक्षा मंत्री पिछले तीन महीने से एलान कर रहे थे कि शिक्ष

नई शिक्षक नियुक्ति नियमावली का विरोध, राजद दफ्तर के बाहर TET-STET अभ्यर्थियों ने किया हंगामा, कहा- सिर्फ पेंच फंसाना चाहती है सरकार
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA: आखिरकार लंबे इंतजार के बाद बिहार सरकार ने सोमवार को शिक्षक नियुक्ति के लिए नयी नियमावली को मंजूरी दे दी है। बिहार के शिक्षा मंत्री पिछले तीन महीने से एलान कर रहे थे कि शिक्षक नियुक्ति की नयी नियमावली तैयार है और जल्द ही कैबिनेट से पास होगा। आखिरकार इस नियमावली को कैबिनेट से मंजूरी दे दी गयी। नई शिक्षक नियुक्ति नियमावली पर मुहर लगने के बाद टीईटी और एसटीईटी अभ्यर्थी सरकार के इस फैसले के खिलाफ सामने आ गये हैं। 


पटना स्थित राजद कार्यालय के बाहर इन अभ्यर्थियों ने जमकर प्रदर्शन किया और नीतीश-तेजस्वी के खिलाफ नारेबाजी की। अभ्यर्थियों ने सरकार पर जमकर हमला बोला। कहा कि नियमावली पर मुहर लगने के बाद यह बात सामने आई है कि बीपीएससी अब परीक्षा आयोजित करेगी और इस परीक्षा में पास करने वाले ही नियोजित से नियमित शिक्षक बन पाएंगे। उन्हें सरकारी कर्मी माना जाएगा और हर तरह की सरकारी सुविधाएं दी जाएगी। 


कैबिनेट में पास हुई इस नियमावली का एसटीईटी और टीईटी अभ्यर्थियों ने कड़ा विरोध किया। शिक्षक बहाली की इस नई नियमावली को काला फरमान बताया। अभ्यर्थियों का कहना है कि एसटीईटी टीईटी प्रतियोगिता परीक्षा थी जिसे हम पास कर चुके हैं तो फिर से एक बार क्यों प्रतियोगिता परीक्षा ली जाएगी। इसे हर हाल में वापस लेना होगा। ये चाचा भतीजा की सरकार बिहार की जनता को मूर्ख बनाना चाहती है। दलित और गरीब के बच्चों को शिक्षक बनाना नहीं चाहती। सिर्फ पेंच फंसाना चाहती है ताकि कभी वे सरकारी टीचर ना बने। 


अभ्यर्थियों ने कहा कि हम इस नियमावली का विरोध करते हैं। यह नियमावली बहाली घोटाला का विरोध करते हैं। 2019 के अभ्यर्थियों का यह भी कहना है कि जब हमने परीक्षा पास की है तब नियुक्ति क्यों नहीं किया जा रही है। सरकार को नई नियमावली पर फिर से विचार करना होगा। जब तक सरकार इस पर विचार नहीं करेगी तब आंदोलन जारी रहेगा।