ब्रेकिंग
खड़ी गाड़ी को तेज रफ्तार ट्रेलर ने मारी जोरदार टक्कर, हादसे में 5 लोगों की मौत; 12 से अधिक घायल✦राजस्थान-छपरा बस हादसे में अबतक 3 की मौत, 30 लोग घायल; दर्जनभर घायलों की हुई पहचान✦Bihar Government School : बिहार के सरकारी स्कूलों में अब छोटे बच्चों के लिए भी बनेगा अलग भवन! जमीन नहीं मिली तो इस तरह होगा निर्माण, सरकार ने जारी किया आदेश✦Bihar Road Accident : पूर्णिया में मौत बनकर दौड़ी कार, घर के बरामदे में बैठे 6 लोगों को रौंदा; दो मासूम बच्चों की हालत देख मचा हड़कंप✦Bihar Crime News : दिवाली की रात बिहार में खूनी खेल! दरभंगा में मुंह में मारी गोली, बक्सर में सिर कुचलकर काट दिए हाथ-पैर, दो हत्याओं से हड़कंप...✦खड़ी गाड़ी को तेज रफ्तार ट्रेलर ने मारी जोरदार टक्कर, हादसे में 5 लोगों की मौत; 12 से अधिक घायल✦राजस्थान-छपरा बस हादसे में अबतक 3 की मौत, 30 लोग घायल; दर्जनभर घायलों की हुई पहचान✦Bihar Government School : बिहार के सरकारी स्कूलों में अब छोटे बच्चों के लिए भी बनेगा अलग भवन! जमीन नहीं मिली तो इस तरह होगा निर्माण, सरकार ने जारी किया आदेश✦Bihar Road Accident : पूर्णिया में मौत बनकर दौड़ी कार, घर के बरामदे में बैठे 6 लोगों को रौंदा; दो मासूम बच्चों की हालत देख मचा हड़कंप✦Bihar Crime News : दिवाली की रात बिहार में खूनी खेल! दरभंगा में मुंह में मारी गोली, बक्सर में सिर कुचलकर काट दिए हाथ-पैर, दो हत्याओं से हड़कंप...

नहीं थम रहा दिखावा: शादी की खुशियां पलभर में गम में तब्दिल, जयमाला में फायरिंग के दौरान पार्षद पत्नी की मौत

PATNA: हर्ष फायरिंग से मौत की घटनाएं आए दिन सामने आ रही है इसके बावजूद भी लोग अपनी आदतों से बाज नहीं आ रहे हैं। अपनी शान और शौकत को दिखाने के चक्कर में लोग हर्ष फायरिंग करते नजर आत

नहीं थम रहा दिखावा: शादी की खुशियां पलभर में गम में तब्दिल, जयमाला में फायरिंग के दौरान पार्षद पत्नी की मौत
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA: हर्ष फायरिंग से मौत की घटनाएं आए दिन सामने आ रही है इसके बावजूद भी लोग अपनी आदतों से बाज नहीं आ रहे हैं। अपनी शान और शौकत को दिखाने के चक्कर में लोग हर्ष फायरिंग करते नजर आते हैं। जिसका खामियाजा बेकसूर लोगों को भुगतना पड़ता है। ताजा मामला पटना के दानापुर का जहां शादी समारोह में जमकर फायरिंग की गयी। इस दौरान मंच पर खड़ी एक महिला को गोली लग गयी और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी। मृतका की पहचान वार्ड पार्षद डॉ. सुजीत कुमार की पत्नी के रुप में हुई है।  


बताया जाता है कि बारात लगने के बाद जब जयमाला का कार्यक्रम चल रहा था तभी कुछ लोगों ने फायरिंग करने शुरू कर दी थी। हर्ष फायरिंग के दौरान गोली वार्ड पार्षद की पत्नी के सिर में लग गयी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गयी। गोली लगने के बाद पर मंच पर ही गिर पड़ी जिसके बाद आनन-फानन में उसे इलाज के लिए प्राइवेट नर्सिंग होम में एडमिट कराया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी।


 घटना की सूचना जैसे ही दानापुर पुलिस को मिली वह मौके पर पहुंची और पवन और सुधीर नामक दो लोगों को हिरासत में लिया। जिनके पास से तीन हथियार बरामद किया गया है। वही राइफल की 100 और पिस्टल की 65 गोलियों को भी पुलिस ने जब्त किया है। बताया जाता है कि दोनों आरोपी आर्मी से रिटायर्ड हैं। 


घटना के संबंध में बताया जाता है कि दानापुर के सुल्तानपुर इलाके में सोमवार को वार्ड पार्षद डॉ. सुजीत कुमार की फैमिली में शादी थी। शादी का कार्यक्रम पूरे धूमधाम के साथ चल रहा था। इसे लेकर परिवार में खुशी का माहौल था। बारात लगने के बाद जयमाला का कार्यक्रम चल रहा था। वर-वधू एक दूसरे को माला पहना रहे थे तभी बारात में शामिल कुछ लोग फायरिंग करने लगे। 


इसी दौरान गोली वार्ड पार्षद डॉ. सुजीत की पत्नी 25 वर्षीय सनी सिंह के सिर में जा लगी। गोली लगने के बाद मंच पर ही महिला गिर पड़ी और छटपटाने लगी। इस दौरान मंच पर अफरा-तफरी मच गयी। जिसके बाद आनन फानन में लोगों ने महिला को निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहां इलाज के दौरान मौत हो गयी। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। वही इलाके में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है। मौके पर पहुंची पुलिस ने फायरिंग करने वाले आर्मी से रिटायर्ड दो जवानों को हिरासत में लिया। इनके पास से पुलिस ने 3 हथियार और 165 कारतूस बरामद किया है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।