ब्रेकिंग
Lalu Prasad Yadav : 15 साल पुराने केस में फंसे लालू यादव! सीवान कोर्ट में कल होंगे पेश, एक रात पहले होटल में रुकेंगे RJD सुप्रीमो✦Anant Singh News : हाईकोर्ट ने जमानत देते वक्त कहां की चूक? सुप्रीम कोर्ट ने गिनाईं 3 गलतियां, दुलारचंद हत्याकांड में अनंत सिंह केस का नया मोड़; अब इस दिन करना होगा सरेंडर ✦Bihar voter list: बिहार के वोटरों के लिए जरूरी खबर! 12 नवंबर से शुरू होगा नाम जुड़वाने का मौका, जानें पूरी प्रक्रिया✦Bihar News: बिहार के सरकारी स्कूलों में टीचर और स्टाफ नहीं बना सकेंगे रील, शिक्षा विभाग ने जारी किया सख्त आदेश; बच्चों की निजता का दिया हवाला✦पिता की स्कूटी लेकर निकला नाबालिग, तेज रफ्तार ने उजाड़ा परिवार, इवनिंग वॉक कर रही महिला की दर्दनाक मौत✦Lalu Prasad Yadav : 15 साल पुराने केस में फंसे लालू यादव! सीवान कोर्ट में कल होंगे पेश, एक रात पहले होटल में रुकेंगे RJD सुप्रीमो✦Anant Singh News : हाईकोर्ट ने जमानत देते वक्त कहां की चूक? सुप्रीम कोर्ट ने गिनाईं 3 गलतियां, दुलारचंद हत्याकांड में अनंत सिंह केस का नया मोड़; अब इस दिन करना होगा सरेंडर ✦Bihar voter list: बिहार के वोटरों के लिए जरूरी खबर! 12 नवंबर से शुरू होगा नाम जुड़वाने का मौका, जानें पूरी प्रक्रिया✦Bihar News: बिहार के सरकारी स्कूलों में टीचर और स्टाफ नहीं बना सकेंगे रील, शिक्षा विभाग ने जारी किया सख्त आदेश; बच्चों की निजता का दिया हवाला✦पिता की स्कूटी लेकर निकला नाबालिग, तेज रफ्तार ने उजाड़ा परिवार, इवनिंग वॉक कर रही महिला की दर्दनाक मौत

नाबालिग से रेप के आरोपी को 7 साल की सजा, 6 साल 9 महीना जेल में काट चुका है आरोपी

PATNA: नाबालिग से दुष्कर्म मामले में आरोपी को कोर्ट ने 7 साल की सजा सुनाई। मामला 15 मार्च 2016 का है। पटना के बाढ़ अनुमंडल में 15 साल की नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म हुआ था। इस मा

नाबालिग से रेप के आरोपी को 7 साल की सजा, 6 साल 9 महीना जेल में काट चुका है आरोपी
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: नाबालिग से दुष्कर्म मामले में आरोपी को कोर्ट ने 7 साल की सजा सुनाई। मामला 15 मार्च 2016 का है। पटना के बाढ़ अनुमंडल में 15 साल की नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म हुआ था। इस मामले में पटना के पोक्सो कोर्ट ने आरोपी को 7 साल की सजा सुनाई गयी है। आरोपी पर 16 हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया गया है।


आरोपी बाबूल कुमार बाढ़ के भदौर थाना क्षेत्र के खजुरार का रहने वाला है। आरोपी पिछले 6 साल 9 महीने से जेल में बंद है। कोर्ट ने 7 साल की सजा सुनायी है। ऐसे में अब तीन महीने और उसे जेल में रहना होगा। 


नाबालिग से रेप का मामला बाढ़ थाने में दर्ज किया गया था। इसी मामले में आज आरोपी को सजा सुनायी गयी है। मिली जानकारी के अनुसार पीड़िता स्कूल परीक्षा देने जा रही थी तभी आरोपी बाबूल ने उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। 


लड़की के परिजनों ने आरोप लगाया था कि उनकी नाबालिग बेटी के साथ बाबूल शादी करना चाहता था। लड़की को लेकर वह पहले पटना गया फिर बेगूसराय ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। बाढ़ थाने में आरोपी के खिलाफ जब मामला दर्ज हुआ तब पुलिस की दबिश से घबराकर आरोपी लड़की के साथ पहुंचा और कोर्ट में सरेंडर किया था।