ब्रेकिंग
Bihar Politics : CM बनने के बाद पूरी तरह बदल गई सम्राट चौधरी की जिंदगी, सुबह 5 बजे उठते हैं; जानिए दिन में कितनी बार खाते हैं खाना✦इधर नीतीश कुमार को लेकर सम्राट चौधरी ने किया बड़ा ऐलान, उधर अचानक सीएम आवास पहुंचे ललन सिंह; बिहार की सियासत में हलचल तेज✦Chhath Puja 2026 : छठ की थाली सजाना हुआ महंगा! सेब की पेटी 1400 पार, सूप-दउरा से लेकर गन्ने तक बढ़े दाम, जानिए इस बार कितना बिगड़ेगा बजट✦महंगाई का एक और जोरदार झटका, दूध की कीमतों में 1 से लेकर 8 रुपये तक की बढ़ोतरी; नई दरें लागू✦IB की इनपुट पर बिहार पुलिस का एक्शन: विदेशी आकाओं को संवेदनशील जानकारी साझा करने वाला शाहिद अख्तर गिरफ्तार, NIA ने भी शुरू की जांच✦Bihar Politics : CM बनने के बाद पूरी तरह बदल गई सम्राट चौधरी की जिंदगी, सुबह 5 बजे उठते हैं; जानिए दिन में कितनी बार खाते हैं खाना✦इधर नीतीश कुमार को लेकर सम्राट चौधरी ने किया बड़ा ऐलान, उधर अचानक सीएम आवास पहुंचे ललन सिंह; बिहार की सियासत में हलचल तेज✦Chhath Puja 2026 : छठ की थाली सजाना हुआ महंगा! सेब की पेटी 1400 पार, सूप-दउरा से लेकर गन्ने तक बढ़े दाम, जानिए इस बार कितना बिगड़ेगा बजट✦महंगाई का एक और जोरदार झटका, दूध की कीमतों में 1 से लेकर 8 रुपये तक की बढ़ोतरी; नई दरें लागू✦IB की इनपुट पर बिहार पुलिस का एक्शन: विदेशी आकाओं को संवेदनशील जानकारी साझा करने वाला शाहिद अख्तर गिरफ्तार, NIA ने भी शुरू की जांच

Bihar Crime News: शादी के मंडप में हुआ ऐसा विवाद, भतीजे ने कैंची गोदकर ले ली चाचा की जान

Bihar Crime News: बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के भदई गांव में एक शादी समारोह के दौरान फीता काटने की रस्म को लेकर हुए विवाद में भतीजे ने अपने चाचा की कैंची से गोदकर हत्या कर दी.

Bihar Crime News
बिहार क्राइम न्यूज
© GOOGLE
Viveka Nand
3 मिनट

Bihar Crime News: बिहार के मुजफ्फरपुर से एक चौकानें वाला मामला सामने आया है, जहां शादी समारोह के विवाद में भतीजे ने चाचा को कैची से गोद कर मार डाला है। दरअसल, जिले के हथौड़ी थाना क्षेत्र के भदई गांव में एक शादी समारोह के दौरान हुई छोटी सी कहासुनी ने ऐसा रौद्र रूप ले लिया कि भतीजे ने अपने ही चाचा की हत्या कर दी। यह दिल दहला देने वाली घटना बुधवार रात हुई, जब शादी की एक पारंपरिक रस्म के दौरान विवाद इतना बढ़ गया कि भतीजे रजनीश कुमार ने 61 वर्षीय चाचा दिलीप राम को कैंची से गोद दिया, जिससे उनकी मौत हो गई।


जानकारी के अनुसार, भदई निवासी ब्रह्मदेव राम की बेटी की शादी थी। रस्म अदायगी के दौरान दूल्हे द्वारा फीता काटने की परंपरा निभाई जा रही थी, जिसमें लड़की और लड़के पक्ष के बीच पैसे को लेकर विवाद हो गया। इसी बहस के बीच लड़की के भाई रजनीश कुमार और चाचा दिलीप राम के बीच तीखी कहासुनी हो गई। मामला इतना बिगड़ा कि रजनीश ने गुस्से में आकर अपने चाचा के दाहिने सीने में कैंची से वार कर दिया।


घटना के तुरंत बाद घायल दिलीप राम को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां लगभग दो घंटे बाद उनकी मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया, और गांव में मातम छा गया। वारदात के तुरंत बाद रजनीश भागने का प्रयास कर रहा था, लेकिन शादी में मौजूद लोगों ने उसे खदेड़कर पकड़ लिया और हथौड़ी पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने तत्काल उसे गिरफ्तार कर लिया और हत्या के आरोप में मामला दर्ज किया है।


एसपी ने बताया कि घटना शादी के दौरान हुई रस्म अदायगी को लेकर शुरू हुए विवाद का नतीजा है। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त हथियार (कैंची) को भी बरामद कर लिया है। एसपी ने बताया कि आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है, और पूरे मामले की जांच गहराई से की जा रही है। गांव के लोगों का कहना है कि शादी की खुशी एक पल में मातम में बदल गई। जिस रस्म के लिए सब हँस-खेल रहे थे, वहीं से झगड़े की चिंगारी भड़की और एक निर्दोष की जान चली गई। ग्रामीणों ने इस घटना को बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और स्तब्ध कर देने वाला बताया है।