ब्रेकिंग
पार्टी में जाम छलकते ही बदला चौकीदार का अंदाज़, डांसर संग जमकर लगाए ठुमके; VIDEO वायरलबिहार का जफर निकला जैश-ए-मुहम्मद का सदस्य, मेरठ में रहकर कर रहा था संगठन के लिए काम, ATS ने दबोचाबिहार के इस रूट की बदलेगी तस्वीर, 1500 करोड़ से ज्यादा की लागत से होगा सड़क निर्माण; सात साल तक रहेगा मेंटेनेंसरेल यात्रियों को बड़ी राहत, उत्तर बिहार से सीमांचल तक चलेगी स्पेशल ट्रेन; इन प्रमुख शहरों के बीच आसान होगा सफरCBSE का बड़ा बदलाव: 9वीं में तीसरी भाषा की परीक्षा में अब नहीं चलेगा सिर्फ रटकर काम, रोजमर्रा की समझ से परखी जाएगी छात्रों की काबिलियतपार्टी में जाम छलकते ही बदला चौकीदार का अंदाज़, डांसर संग जमकर लगाए ठुमके; VIDEO वायरलबिहार का जफर निकला जैश-ए-मुहम्मद का सदस्य, मेरठ में रहकर कर रहा था संगठन के लिए काम, ATS ने दबोचाबिहार के इस रूट की बदलेगी तस्वीर, 1500 करोड़ से ज्यादा की लागत से होगा सड़क निर्माण; सात साल तक रहेगा मेंटेनेंसरेल यात्रियों को बड़ी राहत, उत्तर बिहार से सीमांचल तक चलेगी स्पेशल ट्रेन; इन प्रमुख शहरों के बीच आसान होगा सफरCBSE का बड़ा बदलाव: 9वीं में तीसरी भाषा की परीक्षा में अब नहीं चलेगा सिर्फ रटकर काम, रोजमर्रा की समझ से परखी जाएगी छात्रों की काबिलियत

मुजफ्फरपुर स्वाधार गृह कांड में कोर्ट की कार्यवाही रुकी, ब्रजेश ठाकुर के खिलाफ चार्जशीट दाखिल होने में देरी

PATNA : मुजफ्फरपुर के बहुचर्चित शेल्टर होम कांड से जुड़े स्वाधार गृह कांड लेकर कोर्ट में चल रही कार्यवाही रुक गई है। दरअसल इस मामले में पुलिस आरोपी ब्रजेश ठाकुर समेत अन्य आरोप

मुजफ्फरपुर स्वाधार गृह कांड में कोर्ट की कार्यवाही रुकी, ब्रजेश ठाकुर के खिलाफ चार्जशीट दाखिल होने में देरी
Editor
3 मिनट

PATNA : मुजफ्फरपुर के बहुचर्चित शेल्टर होम कांड से जुड़े स्वाधार गृह कांड लेकर कोर्ट में चल रही कार्यवाही रुक गई है। दरअसल इस मामले में पुलिस आरोपी ब्रजेश ठाकुर समेत अन्य आरोपियों पर चार्जशीट दाखिल नहीं कर पाई है। शेल्टर होम कांड के किंगपिन ब्रजेश ठाकुर समेत अन्य आरोपियों पर पुलिस की तरफ से चार्जशीट दाखिल नहीं किए जाने के कारण आज की सुनवाई टाल दी गई। अब 26 अप्रैल को इस मामले में अगली सुनवाई होगी। फिलहाल बृजेश ठाकुर समेत अन्य आरोपी न्यायिक रिमांड पर हैं। 


बहुचर्चित शेल्टर होम कांड में आजीवन कारावास की सजा काट रहे ब्रजेश ठाकुर को दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद रखा गया है। 9 मार्च को उसे स्वाधार गृह कांड में कोर्ट ने न्यायिक रिमांड पर लिया था। मुजफ्फरपुर में विशेष लोक अभियोजक जयमंगल प्रसाद के मुताबिक महिला थाना की पुलिस अबतक चार्जशीट दाखिल नहीं कर सकी है। चार्जशीट दाखिल होने से ब्रजेश ठाकुर समेत अन्य आरोपियों पर विशेष कोर्ट में ट्रायल शुरू हो पाएगा। रिमांड के 60 दिनों में चार्जशीट की तैयारी चल रही है।


आपको बता दें कि मुजफ्फरपुर नगर थाना के साहू रोड में भारत माता लेन स्थित स्वाधार गृह से 11 महिला और चार बच्चों के गायब होने पर में 30 जून 2018 को एफआईआर दर्ज की गई थी। यह एफआईआर महिला थाने में दर्ज कराई गई थी। शेल्टर होम कांड के खुलासे के बाद अधिकारियों की टीम ने स्वाधार गृह का जायजा लिया था। जांच में फर्जीवाड़ा कर सरकारी राशि की बंदरबांट का भी खुलासा हुआ था। पुलिस की जांच में ब्रजेश ठाकुर, साइस्ता परवीन उर्फ मधु, रामानुज ठाकुर, रामाशंकर उर्फ मास्टर व अफसाना का नाम सामने आया था। बालिका गृह कांड में गिरफ्तारी के बाद मधु, मास्टर और रामानुज ठाकुर को स्वाधार गृह कांड में रिमांड पर लिया गया था लेकिन अब पुलिस की सुस्ती से इस मामले में देरी हो रही है।